Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, August 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»नरेंद्र गिरि आत्महत्या मामले में CBI ने तीनों अभियुक्तों को हिरासत में लिया, आज होगी पूछताछ
    Top Story

    नरेंद्र गिरि आत्महत्या मामले में CBI ने तीनों अभियुक्तों को हिरासत में लिया, आज होगी पूछताछ

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 28, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने महंत नरेंद्र गिरि की कथित आत्महत्या मामले में मंगलवार को सभी तीन अभियुक्तों आनंद गिरि, अद्या प्रसाद तिवारी और संदीप तिवारी को सात दिन के लिए हिरासत में ले लिया। नैनी केंद्रीय कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक पीएन पांडेय ने पत्रकारों को बताया कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, प्रयागराज ने आनंद गिरि, अद्या प्रसाद तिवारी और संदीप तिवारी को सात दिन के लिए सीबीआई हिरासत में भेजने का आदेश दिया था।

    मंगलवार सुबह नौ बजे इन्हें सीबीआई के पास भेजा गया। उन्होंने बताया कि हिरासत में भेजे जाने से पहले इनकी चिकित्सीय जांच करायी गयी, जिसमें कोई चोट या गंभीर स्थिति नहीं पाई गई। सात दिन बाद वापस जेल आने पर इनका फिर से चिकित्सीय परीक्षण कराया जाएगा और इसकी सूचना अदालत को दी जाएगी।

    इस बीच, महंत नरेंद्र गिरि की कथित आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच उच्च न्यायालय की निगरानी में कराए जाने का अनुरोध करते हुए महिला अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता सहर नकवी ने मंगलवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय में एक याचिका दाखिल की। सहर नकवी ने संवाददाताओं को बताया कि यदि उच्च न्यायालय अपनी निगरानी में सीबीआई से जांच कराएगा और समय समय पर जांच एजेंसी से प्रगति रिपोर्ट मांग कर दिशानिर्देश देता रहेगा तो जांच में तेजी आएगी।

    उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश को ईमेल से भेजी गई याचिका में न्यायालय से इस मामले का स्वतः संज्ञान लेकर इसे जनहित याचिका के तौर पर मानने और उचित निर्णय लेने की अपील की गई है। अधिवक्ता ने कहा कि लाखों लोगों की आस्था निरंजनी अखाड़े से जुड़ी हुई है और कई लोग इस अखाड़े के अनुयायी हैं। अगर अदालत की निगरानी में जांच होगी तो लोगों को इसके निष्कर्ष पर पूरा विश्वास होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री ने विशेष गुणों वाली 35 फसलों की किस्में राष्ट्र को समर्पित की
    Next Article दिल्ली दंगों पर हाई कोर्ट ने आरोपी की जमानत याचिका खारिज करते हुए कही ये बड़ी बात
    shivam kumar

      Related Posts

      युवाओं को सुरक्षित रोजगार और निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था देना जरूरी : राज्यपाल

      August 15, 2026

      रामदास सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर प्रतिमा का अनावरण, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

      August 15, 2026

      युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: हेमंत सोरेन

      August 15, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • छत्तीसगढ़ के बीजापुर, नारायणपुर और सुकमा जिले 92 गावों में पहली बार लहराया तिरंगा
      • युवाओं को सुरक्षित रोजगार और निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था देना जरूरी : राज्यपाल
      • देश की आजादी में झारखंड के वीर सपूतों का भी बड़ा योगदान : रबीन्द्र नाथ महतो
      • रामदास सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर प्रतिमा का अनावरण, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
      • आजादी की रक्षा करना हर नागरिक की जिम्मेदारी- डॉ. मोहन भागवत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version