Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार»जनप्रतिनिधियों को पेंशन देने का मामला संविधान के तहत : मुख्यमंत्री
    बिहार

    जनप्रतिनिधियों को पेंशन देने का मामला संविधान के तहत : मुख्यमंत्री

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 5, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -बारिश प्रभावित जिलों का सीएम ने किया एरियल सर्वे

    पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज वैशाली, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज एवं सारण जिले के अतिवृष्टि से प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण कर जायजा लिया।

    एरियल सर्वे के बाद पटना पहुंचे सीएम नीतीश ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि महागठबंधन में टूट की बात आप लोगों के माध्यम से ही पता चली है। जहां तक सजायाफ्ता जनप्रतिनिधियों को पेंशन दिए जाने का मामला है कोई भी जनप्रतिनिधि रहा है, उनको जो संविधान के तहत ही मदद मिलती है वो दी जाती है, आप सबको मालूम है।

    सीएम ने कहा कि विधानसभा की दो सीटों के उपचुनाव पर राजग पूरी मजबूती से चुनाव लड़ रही है। इस पर जनता को फैसला करना है। हम लोग कोई दावा नहीं करते हैं। बाकी कौन क्या बोलता है, किस भाषा का प्रयोग करता है आप सब जानते हैं। आप सबको मालूम है दोनों सीट जदयू ने जीती थी। इन दोनों सीटों के उपचुनाव के लिए राजग ने एक साथ उम्मीदवारों का चयन किया, आज उनका नामांकन हो गया है। सब लोग आपस में मिलकर सहयोग कर रहे हैं। जनता मालिक है वो फैसला करेगी। लालू प्रसाद के चुनाव प्रचार से संबंधित पूछे गए सवाल के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी अपनी इच्छा है वो जो करें।

    बारिश के कारण लोगों को हुए नुकसान पर दी जाएगी सहायता
    सीएम कहा कि अक्टूबर माह में भी बारिश की ऐसी स्थिति आयी है। अब माना जा रहा है कि बारिश की स्थिति घटेगी लेकिन इसके बाद भी अगर कहीं कोई समस्या उत्पन्न होती है तो लोगों की सहायता की जाएगी। अधिक बारिश की वजह से अनेक जगहों पर फसल बर्बाद हुई है और लोग प्रभावित हुए हैं। कुछ दिन पूर्व दो अक्टूबर को हमने पटना, नालंदा और नवादा जिले के प्रभावित इलाकों का सड़क मार्ग से जायजा लिया था।

    उन्होंने कहा कि हमने आज वैशाली, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज आदि जिलों हवाई सर्वेक्षण कर जायजा लिया है। पहले से भी इन क्षेत्रों के जो प्रभावित इलाके हैं उनकी भी जानकारी ली है। आज हम इसी संदर्भ में सभी संबद्ध जिलों एवं विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। उन्होंने कहा कि इसके पहले भी हमलोगों ने बाढ़ से प्रभावित इलाकों का आकलन किया था।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ से फसल क्षति तथा जो फसल लगा नहीं सके उन सभी को दी जाने वाली सहायता को लेकर सबकुछ तय कर दिया गया है। सभी जिलों के प्रभारी मंत्रियों ने जिलों में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर एक-एक चीज का एसेस्मेंट किया है। इधर, फिर अधिक बारिश शुरु हुई है, इससे लोग प्रभावित हुए हैं। आज होने वाली बैठक के पूर्व ही हमने सभी प्रभावित जगहों का आकलन करने का निर्देश दे दिया है।

    उन्होंने कहा कि पहले से जो प्रभावित इलाके हैं उसके अलावा जो अब प्रभावित हुए हैं उन सबकी राहत एवं सहायता के लिए सब तरह से मदद की जाएगी। आपदा प्रबंधन को लेकर शुरू से हमलोग राहत के लिए काम करते आ रहे हैं। चार माह हम इन्हीं चीजों को लेकर पूरी तरह अलर्ट रहते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरूसी एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम एस-400 इसी साल भारत को मिलेगा
    Next Article रिम्स में कोबास मशीन का मुख्यमंत्री छह को करेंगे उद्घाटन
    azad sipahi

      Related Posts

      मुख्यमंत्री योगी ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां, बोले- पिछले 11 साल देश के लिए स्वर्णिम काल

      June 10, 2025

      राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम को लेकर मेघालय पुलिस आज दोपहर पहुंचेगी गुवाहाटी

      June 10, 2025

      बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले हाेंगे पंचायत उपचुनाव, 9 जुलाई को 2,634 सीटों पर होगा मतदान

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version