Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»मणिपुरः उग्रवादी हमले में असम राइफल्स के सीओ समेत सात की मौत
    Breaking News

    मणिपुरः उग्रवादी हमले में असम राइफल्स के सीओ समेत सात की मौत

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 13, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    इंफाल। 46वीं असम राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर (सीओ) और उनके परिवार के काफिले पर शनिवार को चुराचांदपुर जिला के बेहियांग के सेहकेन गांव के पास आतंकदियों के हमले में सात लोगों की मौत हो गई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस कायराना हमले पर कहा है कि देश ने 46वीं एआर के सीओ और उनके परिवार के दो सदस्यों सहित चार बहादुर सैनिकों को खो दिया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

    मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने भी ट्वीट करते हुए कहा है कि 46वीं एआर के काफिले पर कायरतापूर्ण हमले की वह निंदा करते हैं। राज्य बल और अर्धसैनिक बल उग्रवादियों को पकड़ने के लिए पूरी मुश्तैदी से जुटे हुए हैं। दोषियों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।

    मणिपुर के चुराचांदपुर जिला में 46वीं असम राइफल्स के सीओ और उनके परिवार पर उग्रवादियों ने घात लगाकर हमला किया। यह हमला बेहियांग थाना क्षेत्र के सियालसी गांव के पास किया गया। हमले में 46वीं असम राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर विप्लव त्रिपाठी, उनकी पत्नी अनुजा त्रिपाठी, पुत्र अबीर त्रिपाठी और चार जवान समेत सात लोगों की मौत हो गई।

    आधिकारिक जानकारी के अनुसार सीओ त्रिपाठी शुक्रवार को भारत-म्यांमार सीमाई इलाके में स्थित एआर के बेहियांग-म्यांमार पोस्ट का दौरा करने के बाद रात को वहीं रुके थे। शनिवार सुबह करीब 10 बजे वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उनके काफिले पर उग्रवादियों ने घात लगाकर लगभग 10:30 बजे हमला कर दिया।

    हमले में सीओ त्रिपाठी, उनकी पत्नी और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। हमले में सीओ की त्वरित प्रतिक्रिया टीम (क्यूआरटी) के चार और सैनिक शहीद हो गए हैं। हमले के बाद इलाके में भारी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। सुरक्षा बल इलाके को घेरकर सघन तलाशी अभियान चला रहे हैं।

    चुराचांदपुर के पुलिस अधीक्षक (आईपीएस) शिवानंद सुर्वे और बेहियांग के ओसी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

    यह पहली बार है जब किसी आतंकवादी समूह ने सेना के जवानों के परिवार के सदस्यों को भी निशाना बनाया है। यह कायराना हरकत है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में सुरक्षाबलों ने बम बनाने वाली सामग्री की बड़ी खेप जब्त की है। इससे यह पता चलता है कि घाटी स्थित क्षेत्र में आतंकवादी सक्रिय हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री ने 28 नवम्बर को प्रसारित होने वाले ‘मन की बात’ के लिए मांगे सुझाव
    Next Article राष्ट्रपति ने नीरज चोपड़ा सहित 12 खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से किया सम्मानित
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025

      अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version