Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»खुलापन लोकतंत्र की ताकत, सुनिश्चित हो कि कोई ना करे दुरुपयोग : प्रधानमंत्री
    Top Story

    खुलापन लोकतंत्र की ताकत, सुनिश्चित हो कि कोई ना करे दुरुपयोग : प्रधानमंत्री

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 18, 2021No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को सिडनी डायलॉग में इंडो-पैसिफिक क्षेत्र और उभरती डिजिटल दुनिया में भारत की केंद्रीय भूमिका की स्वीकार्यता का उल्लेख किया। डिजिटल युग के लाभों को रेखांकित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया साइबर से लेकर अंतरिक्ष तक नए जोखिमों और संघर्षों के नए रूपों में खतरों का भी सामना कर रही है। उन्होंने कहा कि ह्ललोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत खुलापन है। साथ ही, हमें कुछ निहित स्वार्थों को इस खुलेपन का दुरुपयोग नहीं करने देना चाहिए”। इस संदर्भ में उन्होंने क्रिप्टो-मुद्रा का उदाहरण देते हुए कहा, “यह महत्वपूर्ण है कि सभी लोकतांत्रिक राष्ट्र इस पर एक साथ काम करें और यह सुनिश्चित करें कि यह गलत हाथों में न जाए, जो हमारे युवाओं को खराब कर सकता है”। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सिडनी डायलॉग के उद्घाटन में मुख्य भाषण दिया। उन्होंने भारत के प्रौद्योगिकी विकास और क्रांति के विषय पर बात की। प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन से पहले ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन द्वारा परिचयात्मक विवरण दिया गया।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि एक लोकतंत्र और एक डिजिटल नेतृत्वकर्ता के रूप में भारत साझी समृद्धि और सुरक्षा के लिए भागीदारों के साथ काम करने के लिए तैयार है। “भारत की डिजिटल क्रांति हमारे लोकतंत्र, हमारी जनसांख्यिकी और हमारी अर्थव्यवस्था के पैमाने में निहित है। यह हमारे युवाओं के उद्यम और नवाचार द्वारा संचालित है। हम अतीत की चुनौतियों को भविष्य में छलांग लगाने के अवसर में बदल रहे हैं।” इस दौरान प्रधानमंत्री ने भारत में हो रहे पांच महत्वपूर्ण बदलावों को सूचीबद्ध किया। एक, भारत में बनाया जा रहा दुनिया का सबसे व्यापक सार्वजनिक सूचना ढांचा। 1.3 अरब से अधिक भारतीयों के पास एक अद्वितीय डिजिटल पहचान है, छह लाख गांव जल्द ही ब्रॉडबैंड और दुनिया के सबसे कुशल भुगतान बुनियादी ढांचे, यूपीआई से जुड़ेंगे। दो, शासन, समावेश, सशक्तिकरण, कनेक्टिविटी, लाभ वितरण और कल्याण के लिए डिजिटल प्रौद्योगिकी का उपयोग। तीसरा, भारत के पास दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा और सबसे तेजी से बढ़ने वाला स्टार्टअप इको-सिस्टम है। चौथा, भारत का उद्योग और सेवा क्षेत्र, यहां तक कि कृषि भी बड़े पैमाने पर डिजिटल परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। पांच, भारत को भविष्य के लिए तैयार करने का बड़ा प्रयास है। प्रधानमंत्री ने कहा ह्लहम 5जी और 6जी जैसी दूरसंचार प्रौद्योगिकी में स्वदेशी क्षमताओं को विकसित करने में निवेश कर रहे हैं। भारत कृत्रिम बुद्धिमत्ता और मशीन लर्निंग में अग्रणी देशों में से एक है, विशेष रूप से इसके मानव-केंद्रित और नैतिक उपयोग में। हम क्लाउड प्लेटफॉर्म और क्लाउड कंप्यूटिंग में मजबूत क्षमताएं विकसित कर रहे हैं।”

    भारत के लचीलेपन और डिजिटल संप्रभुता के बारे में बात करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ह्लहम हार्डवेयर पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। हम सेमी-कंडक्टर के प्रमुख निर्माता बनने के लिए प्रोत्साहन पैकेज तैयार कर रहे हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार में हमारी उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजनाएं पहले से ही भारत में आधार स्थापित करने के लिए स्थानीय और वैश्विक प्लेयर्स को आकर्षित कर रही हैं।

    उन्होंने डेटा सुरक्षा, गोपनीयता और सुरक्षा के लिए भारत की प्रतिबद्धता पर भी जोर दिया। “इस समय, हम लोगों के सशक्तिकरण के स्रोत के रूप में डेटा का उपयोग करते हैं। भारत के पास व्यक्तिगत अधिकारों की मजबूत गारंटी के साथ लोकतांत्रिक ढांचे में ऐसा करने का बेजोड़ अनुभव है”।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि वाय2के समस्या से निपटने में भारत का योगदान और दुनिया को ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर के रूप में कोविन प्लेटफॉर्म की पेशकश करना भारत के मूल्यों और दूरदृष्टि का उदाहरण हैं। ह्लभारत की लोकतांत्रिक परंपराएं पुरानी हैं; इसके आधुनिक संस्थान मजबूत हैं और, हमने हमेशा दुनिया को एक परिवार के रूप में देखा हैह्व।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सार्वजनिक हित, समावेशी विकास और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए प्रौद्योगिकी और नीति के उपयोग के साथ भारत का व्यापक अनुभव विकासशील दुनिया के लिए बहुत मददगार हो सकता है। उन्होंने कहा, “हम राष्ट्रों और उनके लोगों को सशक्त बनाने और उन्हें इस सदी के अवसरों के लिए तैयार करने के लिए मिलकर काम कर सकते हैं।”

    लोकतंत्र के लिए एक साथ काम करने का रोडमैप देते हुए उन्होंने “भविष्य की प्रौद्योगिकी में अनुसंधान और विकास में एक साथ निवेश करने के लिए” एक सहयोगी ढांचे, विश्वसनीय विनिर्माण आधार और विश्वसनीय आपूर्ति श्रृंखला विकसित करने, साइबर सुरक्षा पर खुफिया और परिचालन सहयोग को मजबूत करने, महत्वपूर्ण सूचना बुनियादी ढांचे की रक्षा करनेका आह्वान किया।

    उन्होंने कहा कि उभरते हुए ढांचे को “राष्ट्रीय अधिकारों को भी मान्यता देनी चाहिए और साथ ही, व्यापार, निवेश और बड़े सार्वजनिक अच्छे को बढ़ावा देना चाहिए”।

    सिडनी डायलॉग 17-19 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है। यह ऑस्ट्रेलियाई सामरिक नीति संस्थान की एक पहल है। यह राजनीतिक, व्यापारिक और सरकारी नेताओं को चर्चा करने, नए विचार सृजित करने और उभरती व महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों द्वारा उत्पन्न अवसरों व चुनौतियों की सामान्य समझ की दिशा में काम करने के लिए एक साथ लाएगा। इस कार्यक्रम में ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और जापान के पूर्व प्रधान मंत्री शिंजो आबे भी मुख्य भाषण देंगे।

    Hindi news Narendra Modi PM Modi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउत्तर प्रदेश-उत्तराखंड  के बीच कई विवाद सुलझे
    Next Article संघ कार्यकर्ता की हत्या मामले की हो एनआईए जांच : डॉ मनमोहन वैद्य
    azad sipahi

      Related Posts

      रांची के धुर्वा से दो जुड़वां भाई लापता, चार दिन बाद भी नहीं मिला सुराग

      June 4, 2026

      ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज, भड़काऊ भाषण देने का आरोप

      June 4, 2026

      राहुल गांधी आज से उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर

      June 4, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची के धुर्वा से दो जुड़वां भाई लापता, चार दिन बाद भी नहीं मिला सुराग
      • ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज, भड़काऊ भाषण देने का आरोप
      • भाजपा ने सड़क निर्माण कार्य में लगाया भ्रष्टाचार का आराेप, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
      • राहुल गांधी आज से उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर
      • जमीन विवाद में बहा खून, भाजपा विधायक नीरा यादव के चालक की हत्या, बढ़ा तनाव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version