Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, November 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»चक्रधरपुर में नक्सलियों ने की रेलवे ट्रैक उड़ाने की कोशिश
    Breaking News

    चक्रधरपुर में नक्सलियों ने की रेलवे ट्रैक उड़ाने की कोशिश

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 20, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    चाईबासा। भाकपा माओवादी के ईस्टर्न रीजनल ब्यूरो कमेटी के सचिव प्रशांत बोस और केन्द्रीय कमेटी सदस्य शीला मरांडी की गिरफ्तारी के विरोध में शनिवार से नक्सलियों ने 24 घंटे का भारत बंद बुलाया है। इस दौरान नक्सलियों ने शनिवार की अहले सुबह पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले के चक्रधरपुर रेल मंडल के लोटा पहाड़ और सोनुवा स्टेशन के बीच अप एंव डाउन लाईन पर पोल संख्या 323 और 322 के पास रेलवे ट्रैक को बम लगाकर उडा़ने की कोशिश की। लेकिन कोई बड़ा नुकसान पहुंचाने में सफल नहीं हुये। इस घटना से दोनों लाईन की पटरी के नीचे लगा सीमेंट का कुछ स्लिपर को नुकसान पहुंचा है। इस घटना के बाद राउरकेला-चक्रधरपुर रेल मार्ग पर घटना के बाद से हीं ट्रेनों और मालगाडी़ का परिचालन ठप हो गया है।

    पुलिस और आरपीएफ की भारी सुरक्षा के बीच क्षतिग्रस्त ट्रैक को ठीक करने का प्रयास जारी है। जबकि थर्ड लाईन से मालगाडी़ का परिचालन प्रारम्भ कर दिया गया है। ट्रैक को भी जल्द ही ठीक कर ट्रेनों का परिचालन प्रारम्भ करने की संभावना जताई जा रही है। इस घटना के बाद से अहमदाबाद एक्सप्रेस, गीतांजलि एक्सप्रेस, समरसता एक्सप्रेस, बिलासपुर-पटना आदि ट्रेनों का परिचालन बाधित होने की सूचना है।

    सूत्रों के अनुसार घटनास्थल वाले क्षेत्र के जंगल में दोनों तरफ एसपी द्वारा सीआरपीएफ और पुलिस टीम को लगाया गया था। बावजूद रात्रि गश्त भी कराया जा रहा था। इसके अलावा इस मार्ग पर घटना से पहले आरपीएफ की दो पेट्रोलिंग टीम भी अलग-अलग रेलवे इंजन पर सवार होकर पेट्रोलिंग कर रही थी। एक टीम जब गुजरी तभी थोड़ी देर बाद नक्सलियों ने पटरी पर विस्फोट किया। जिसकी आवाज इंजन पर सवार होकर पेट्रोलिंग कर रही आरपीएफ की टीम सबसे पहले सुनी। बताया जा रहा है कि इस घटना को नक्सलियों का स्थानीय और नया लोग आनन-फानन में अंजाम देकर भागे हैं। जिससे वह बडी़ नुकसान नहीं पहुंचा सके।

    एसपी अजय लिंडा ने बताया की घटना में रेलवे पटरी के नीचे लगा कुछ स्लिपर को आंशिक नुकसान पहुंचा है। जबकि पटरी सुरक्षित है तथा थर्ड लाईन पर आवागमन प्रारम्भ हो गया है, जबकि अप एंव डाउन लाईन को ठीक करने का कार्य रेलवे द्वारा जारी है। जल्द ही इस मार्ग से ट्रेनों का परिचालन प्रारम्भ हो जायेगा। उन्होंने कहा कि ऐसी घटना को रोकने के लिये हमारी पुलिस और सीआरपीएफ की कई टीम विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर लगी है। जिससे नक्सली बडी़ घटना को अब तक अंजाम नहीं दे पाये हैं। नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबंद के दौरान लातेहार में माओवादियों ने उड़ाया रेलवे ट्रैक
    Next Article 355 दिन बाद कृषि कानूनों पर प्रधानमंत्री का यू टर्न
    azad sipahi

      Related Posts

      निशा भगत मौत मामले में IRS अधिकारी निशा उरांव बनेंगी गवाह, 12 मिनट 51 सेकेंड हुई थी आखिरी बातचीत

      November 9, 2026

      टाटीसिलवे स्टेशन पर 15 किलो गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से बिहार तक फैला था नेटवर्क

      November 9, 2026

      अरगोड़ा में बंद फ्लैट से युवक का शव बरामद, दो दिन पहले हुई थी मौत; इलाके में सनसनी

      November 9, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • निशा भगत मौत मामले में IRS अधिकारी निशा उरांव बनेंगी गवाह, 12 मिनट 51 सेकेंड हुई थी आखिरी बातचीत
      • महाराष्ट्र में दिवाली की रात भीषण अग्निकांड, एक ही परिवार के 6 लोगों की जलकर मौत
      • टाटीसिलवे स्टेशन पर 15 किलो गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से बिहार तक फैला था नेटवर्क
      • अरगोड़ा में बंद फ्लैट से युवक का शव बरामद, दो दिन पहले हुई थी मौत; इलाके में सनसनी
      • अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने के फैसले का JMM ने किया समर्थन, कहा- हर किसी को अपने धर्मस्थल जाने का अधिकार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version