रांची। झारखंड के कैबिनेट मंत्रियों के लिए आलीशान बंगले बनेंगे। यह बंगले 66.32 करोड़ की लगात से बनेंगे। इसको लेकर जुडको ने टेंडर जारी कर दिया है।
इस सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार टेंडर ऑनलाइन भरा जायेगा। टेंडर 17 नवंबर से सात दिसंबर शाम पांच बजे तक तक भरा जा सकेगा। टेंडर खुलने की तिथि आठ दिसंबर को शाम 5.30 बजे तक तय किया गया है। जिस कंपनी को टेंडर मिलेगा उसे 24 माह में काम को पूरा करना होगा। ये बंगले झारखंड के सभी 11 कैबिनेट मंत्री को मिलेंगे।
ची स्मार्ट सिटी के मास्टर प्लान में चिन्हित किये गये प्लॉट नंबर एक के दस एकड़ जमीन पर मंत्रियों के लिए बंगले बनेंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 69.90 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति दी है। 11 नवंबर 2020 को मुख्यमंत्री ने समीक्षात्मक बैठक में स्मार्ट सिटी क्षेत्र में स्किल डेवलपमेंट पार्क के लिए चिन्हित जमीन पर मंत्रियों के बंगलों का निर्माण करने का निर्देश दिया था। कैबिनेट ने बंगलों के निर्माण के लिए 69,90,94,000 रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति भी दे दी गयी है। लेकिन, टेंडर 66.32 करोड़ का जारी किया गया है।