Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»कानपुर टेस्ट : भारत की पहली पारी 345 पर सिमटी, साउदी ने लिए 5 विकेट
    Breaking News

    कानपुर टेस्ट : भारत की पहली पारी 345 पर सिमटी, साउदी ने लिए 5 विकेट

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 26, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कानपुर। न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत की पहली पारी 345 रनों पर सिमट गई। भारतीय की तरफ से श्रेयस अय्यर ने बेहतरीन शतकीय पारी खेलते हुए 105 रन बनाए। अय्यर के अलावा शुभमन गिल ने 52, रवीन्द्र जडेजा ने 50 और रविचंद्रन अश्विन ने 38 रन बनाए।

    इस मैच में भारतीय टीम के कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत की शुरूआत खराब रही और 21 रनों के कुल योग पर मयंक अग्रवाल 13 रन बनाकर काइल जैमीसन की गेंद पर टॉम ब्लंडेल को कैच देकर चलते बने।

    भारत ने 17 ओवर में पचास रन पूरे किए। शुभमन गिल ने 81 गेंदों में 5 चौके और एक छक्का जड़ते हुए अर्धशतक पूरा किया। गिल के टेस्ट करियर का ये चौथा अर्धशतक रहा। भारत को दूसरा झटका 82 के कुल स्कोर पर गिल (52) के रूप में लगा। गिल को जैमीसन ने बोल्ड किया। भारतीय टीम को तीसरा झटका अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा के रूप में लगा।

    पुजारा 88 गेंदों में 26 रन बनाकर टिम साउथी की गेंद पर टाम ब्लंडेल के हाथों कैच आउट हुए। भारत को चौथा झटका कप्तान अजिंक्य रहाणे के रूप में लगा जो काइल जैमीसन की गेंद पर 63 गेंदों में 35 रन बनाकर प्ले डाउन हो गए। गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर स्टंप्स पर जा लगी।

    भारत ने पांचवां विकेट रवींद्र जडेजा (50) के रूप में गंवाया, जडेजा को टिम साउथी ने बोल्ड किया। श्रेयस अय्यर ने अपने पदार्पण मैच में 157 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। भारत ने छठवां विकेट रिद्धिमान साहा के रूप में खोया, जो एक रन बनाकर टिम साउथी की गेंद पर टाम ब्लंडेल के हाथों कैच आउट हुए।

    भारतीय टीम को सातवां झटका श्रेयस अय्यर के रूप में लगा, जो 171 गेंदों में 105 रन बना टिम साउथी की गेंद पर विल यंग के हाथों कैच आउट हुए। आठवां विकेट अक्षर पटेल के रूप में भारत का गिरा, जो 3 रन बनाकर टिम साउथी का शिकार बने। इसके बाद एजाज पटेल ने पहले अश्विन और फिर उसके बाद ईशांत शर्मा को पवेलियन भेज भारतीय पारी का अंत किया। न्यूजीलैंड की तरफ से टिम साउदी ने पांच, काइल जैमीसन ने 3 और एजाज पटेल ने दो विकेट लिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिसंबर में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री करेंगे ऊना पीजीआई निर्माण कार्य की समीक्षाः अनुराग ठाकुर
    Next Article लोकतंत्र में पारिवारिक पार्टियां चिंता का विषयः प्रधानमंत्री
    azad sipahi

      Related Posts

      आईपीएल खिताब जीतने पर कोहली ने कहा-ये जीत आत्मा को सुकून दे रही है

      June 4, 2025

      17 साल का सूखा खत्म, आरसीबी बनी आईपीएल चैंपियन, फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराया

      June 4, 2025

      एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप : अनिमेष कुजूर ने 200 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर जीता कांस्य

      May 31, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version