Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, April 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»शुंगलू रिपोर्ट के बाद माकन ने मांगा केजरीवाल का इस्तीफा
    राजनीति

    शुंगलू रिपोर्ट के बाद माकन ने मांगा केजरीवाल का इस्तीफा

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीApril 6, 2017No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    “कांग्रेस ने दिल्ली सरकार के गैरकानूनी फैसलों और गंभीर वित्तीय अनियमितताओं का खुलासा करने वाली शुंगलू समिति की रिपोर्ट के मद्देनजर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से इस्तीफा देने की मांग की है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने आरटीआई के जवाब में हासिल की गई शुंगलू समिति की रिपोर्ट आज सार्वजनिक करते हुए केजरीवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज करने की मांग की।”

    माकन ने कहा कि पूर्व नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक वीके शुंगलू की रिपोर्ट में केजरीवाल सरकार द्वारा गैरकानूनी तरीके से भूखंड आवंटन करने, सरकार में अपने चहेतों को लाखों रुपये के वेतन पर तैनात करने और सरकारी खर्च पर अनधिकृत विदेश यात्राएं करने के मामलों का खुलासा किया है।

    इनमें दिल्ली के सबसे पॉश इलाके राउज एवेन्यू में मंत्री के बंगले को बतौर आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यालय आवंटित करने, गैरकानूनी तौर पर सरकार में 81 नए पद सृजित कर सैकड़ों आप कार्यकर्ताओं को नियुक्त करने और महज 18 महीने में मंत्रियों की 24 अनधिकृत विदेश यात्राओं सहित अन्य गंभीर मामलों का खुलासा हुआ है।

    रिपोर्ट में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की बेटी सौम्या जैन और मंत्री गोपाल राय के रिश्तेदार अभिनव राय को सरकार में भारी वेतन पर नियुक्त करने, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल और आप विधायक अखिलेशपति त्रिापाठी को अनधिकृत तौर पर सरकारी आवास आवंटित करने के अलावा मुख्यमंत्री कार्यालय में आप कार्यकर्ता गोपाल मोहन को एक रुपये के वेतन पर तैनात करने के चार महीने बाद सवा लाख रुपये का वेतन पिछले बकाया के साथ देने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं केजरीवाल सरकार द्वारा कक्षा 12 पास कुछ कार्यकर्ताओं को भी अहम सरकारी पदों पर नियुक्त करने का रिपोर्ट में खुलासा हुआ है। इसमें पर्यटन सलाहकार के तौर पर आप कार्यकर्ता रौशन शंकर का मामला भी है जबकि शंकर के पास पर्यटन के क्षेत्र में काम करने का कोई अनुभव नहीं है।

    माकन ने रिपोर्ट के हवाले से केजरीवाल सरकार द्वारा गठित दिल्ली संवाद आयोग (डीडीसी) में अपने चहेतों को नौकरी देने के खुलासे की तुलना दिल्ली जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) से की। उन्होंने कहा कि जिस तरह केजरीवाल ने वित्त मंत्री अरुण जेटली पर डीडीसीए में अपने चहेतों को नौकरी देने का आरोप लगाया था उसी तरह शुंगलू समिति ने डीडीसी को आप कार्यकर्ताओं को नौकरी देने का गढ़ बताया है।

    गत वर्ष चार अगस्त को दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा उपराज्यपाल को दिल्ली का प्रशासनिक प्रमुख बताने के फैसले के बाद तत्कालीन उपराज्यपाल नजीब जंग ने केजरीवाल सरकार के डेढ़ साल के कार्यकाल में किए गए फैसलों की वैधानिकता की जांच के लिए तीन सदस्यीय शुंगलू समिति गठित की थी। गत वर्ष दिसंबर में शुंगलू समिति द्वारा जंग को सौंपी गई रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की माकन लगातार मांग कर रहे हैं। मांग पूरी नहीं होने पर माकन ने 22 फरवरी को आरटीआई के जरिये रिपोर्ट हासिल करने का आवेदन किया।

    आरटीआई के जवाब में मिली रिपोर्ट को माकन ने अब तक सार्वजनिक नहीं करने के पीछे आप और भाजपा की मिलीभगत होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जानबूझ कर केजरीवाल को बचा रही है। अब उपराज्यपाल अनिल बैजल और मोदी सरकार के पास केजरीवाल सरकार की गैरकानूनी गतिविधियों से दिल्ली वालों को बचाने के लिए शुंगलू समिति की रिपोर्ट पुख्ता हथियार है।

    माकन ने कहा कि रिपोर्ट में केजरीवाल का हाल ही में गृह कर माफ करने का झूठ भी उजागर हुआ है। इसमें पता चला है कि केजरीवाल सरकार ने पिछले साल भाजपा की अगुवाई वाले नगर निगमों के अनुरोध पर आवासीय भवनों पर गृह कर लगाने को हरी झंडी दे दी थी जबकि अब वही केजरीवाल गृह कर को माफ करने की मांग कर रहे है।

    माकन ने कहा कि शुंगलू समिति की रिपोर्ट में उजागर हुए केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार के मामलों के खिलाफ कांग्रेस कल से आंदोलन शुरू करेगी। कल कांग्रेस कार्यकर्ता काला दिवस मनाते हुए नगर निगम के सभी 272 वार्ड में केजरीवाल सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबाबरी विध्वंसःCBI ने कहा-BJP नेताओं पर हो ट्रायल,SC का फैसला सुरक्षित
    Next Article पीएम बोले, आजादी के बाद पहली बार होगा झारखंड का विकास
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    सूचना आयुक्त नियुक्ति पर फिर अटका मामला, राज्यपाल ने लौटाई फाइल

    April 23, 2026

    महिला आरक्षण विधेयक को पारित होने से रोकना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ: डॉ. पवन पांडेय

    April 18, 2026

    मुख्यमंत्री सम्राट पहुंचे सचिवालय, अधिकारियों के साथ की बैठक, विजय चौधरी ने पदभार किया ग्रहण

    April 16, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • प्रधानमंत्री मोदी को नाव में घुमाने वाले नाविकों ने सुनाया अनुभव, बोले- सपने जैसा पल, साथ रहने का दिया संदेश
    • अनिल कुमार महतो ने स्टेट बार काउंसिल में तीसरी बार जीत कर चुनाव में रचा इतिहास
    • टाटा स्टील प्लांट में बड़ी चोरी की कोशिश नाकाम, तीन आरोपित गिरफ्तार
    • धनबाद में भू-धसान: टण्डाबाड़ी बस्ती के 10 घर जमीनदोज और चार घायल
    • जैक 10वीं रिजल्ट के बाद CM हेमंत ने दी बधाई- बच्चों आगे बढ़ने का दिया संदेश
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version