Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»पनडुब्बी युद्ध में गेम चेंजर साबित होगा सुपरसोनिक मिसाइल असिस्टेड टॉरपीडो
    Breaking News

    पनडुब्बी युद्ध में गेम चेंजर साबित होगा सुपरसोनिक मिसाइल असिस्टेड टॉरपीडो

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 13, 2021Updated:December 13, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – नौसेना के लिए विकसित हथियार प्रणाली का डीआरडीओ ने किया सफल परीक्षण
    – हाइब्रिड तकनीकों के कारण हैवी टॉरपीडो सिस्टम स्मार्ट की रेंज 650 किमी. होगी

    नई दिल्ली। भारत ने सोमवार को ओडिशा में बालासोर के तट से लंबी दूरी की सुपरसोनिक मिसाइल असिस्टेड टॉरपीडो (स्मार्ट) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) भारतीय नौसेना के लिए यह हथियार प्रणाली विकसित कर रहा है।

    दुनिया भर में हैवी टॉरपीडो सिस्टम की सबसे लंबी रेंज आमतौर पर 50 किमी. और रॉकेट की रेंज 140-150 किमी. है, लेकिन हाइब्रिड तकनीकों के कारण स्मार्ट की रेंज 650 किमी. होगी।

    पनडुब्बी रोधी युद्ध (एएसडब्ल्यू) की समस्याएं लंबे समय से संयुक्त राज्य अमेरिका और कई अन्य देशों के लिए एक गंभीर चिंता का विषय रही हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका और सोवियत संघ दोनों ने शीत-युद्ध की ऊंचाई पर ऐसी हाइब्रिड तकनीकों के साथ प्रयोग किया है। डीआरडीओ की स्मार्ट हथियार प्रणाली 80 के दशक में संयुक्त राज्य नौसेना के लिए विकसित बोइंग के यूयूएम-125 सी लांस से काफी मिलती-जुलती है। दुश्मन की पनडुब्बियों का पता लगाने की तकनीक बहुत परिष्कृत स्तर तक विकसित हो गई है।

    इससे पहले सुपरसोनिक मिसाइल असिस्टेड टॉरपीडो (स्मार्ट) का सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण 05 अक्टूबर 2020 को ओडिशा के तट पर व्हीलर द्वीप से किया गया था। डीआरडीओ ने कहा कि परीक्षण के दौरान मिसाइल ने ऊंचाई तक उड़ान, टॉरपीडो को छोड़ने और वेलोसिटी रिडक्शन मैकेनिज्म (वीआरएम) की तैनाती सहित सभी मिशन उद्देश्यों को पूरी तरह से पूरा किया। दुनिया भर में हैवी टॉरपीडो सिस्टम की सबसे लंबी रेंज आमतौर पर लगभग 50 किमी. और रॉकेट की रेंज 140-150 किमी. है, लेकिन हाइब्रिड तकनीकों के कारण स्मार्ट की रेंज 650 किमी. होगी।

    स्मार्ट टॉरपीडो रेंज से काफी दूर एंटी-सबमरीन वारफेयर के लिए हल्के एंटी-सबमरीन टॉरपीडो सिस्टम की मिसाइल असिस्टेड रिलीज है। यह पनडुब्बी रोधी युद्ध क्षमताओं को स्थापित करने में महत्वपूर्ण है। डीआरडीएल, आरसीआई हैदराबाद, हवाई वितरण अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान (एडीआरडीई) आगरा, नौसेना विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला (एनएसटीएल), विशाखापत्तनम सहित डीआरडीओ की कई अन्य प्रयोगशालाओं ने स्मार्ट के लिए आवश्यक तकनीकों का विकास किया है।

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए डीआरडीओ के वैज्ञानिकों और अन्य हितधारकों को बधाई दी। रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव और डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ. जी सतीश रेड्डी ने कहा कि स्मार्ट पनडुब्बी रोधी युद्ध में एक गेम चेंजर प्रौद्योगिकी प्रदर्शन है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री ने काशी के कोतवाल कालभैरव के दरबार में हाजिरी लगाई, लोकार्पण की ली अनुमति
    Next Article विश्वनाथ धाम का लोकार्पण भारत को उज्जवल भविष्य की तरफ ले जायेगा: प्रधानमंत्री मोदी
    azad sipahi

      Related Posts

      दिल्ली के पश्चिम विहार में चली ताबड़तोड़ गोलियां, बदमाशों ने गुरु रंधावा के जिम को बनाया निशाना, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी

      June 11, 2026

      तृणमूल कांग्रेस को एक और झटका, राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बड़ाईक ने दिया इस्तीफा

      June 11, 2026

      मणिपुर में छह नागा नागरिकों की हत्या मामले की जांच एनआईए ने संभाली, फोरेंसिक जांच शुरू

      June 11, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दिल्ली के पश्चिम विहार में चली ताबड़तोड़ गोलियां, बदमाशों ने गुरु रंधावा के जिम को बनाया निशाना, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी
      • तृणमूल कांग्रेस को एक और झटका, राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बड़ाईक ने दिया इस्तीफा
      • मणिपुर में छह नागा नागरिकों की हत्या मामले की जांच एनआईए ने संभाली, फोरेंसिक जांच शुरू
      • कल्याण बनर्जी ने अभिषेक के खिलाफ खोला मोर्चा, कानूनी पैरवी से किया किनारा
      • प्रधानमंत्री मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ने तमिल अभिनेता भारतीराजा के निधन पर जताया शोक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version