Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»सीआरपीएफ सेंबो सेंटर का 23वां स्थापना दिवस मना
    रांची

    सीआरपीएफ सेंबो सेंटर का 23वां स्थापना दिवस मना

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीApril 7, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: सीआरपीएफ के नगड़ी स्थित सेंबो सेंटर का गुरुवार को 23वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। मौके पर हथियारों की प्रदर्शनी भी लगायी गयी। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन सीआरपीएफ आइजी संजय आनंद लाठकर ने किया। इस प्रदर्शनी में सीआरपीएफ के जवानों ने देश के आंतरिक सुरक्षा के लिए इस्तेमाल किये जाने वाले विभिन्न प्रकार के हथियारों और उपकरणों जैसे 81 एमएम मोर्टार, 51 एमएम मोर्टार, आॅटोमेटिक ग्रेनेड लांचर, कार्ल गुस्ताव रॉकेट लांचर, एमएमजी, एलएमजी, एक्स 95, नेत्रा, बाम्बसूट, हैंड हेल्थ थरमर इमेजर, जीपीएस और मोनोकुलर को प्रदर्शित किया। इस प्रदर्शनी को शिशु विद्या मंदिर, डीएवी, सेंट थॉमस, केंद्रीय विद्यालय एवं विवेकानंद विद्या मंदिर के छात्रों सहित अन्य लोगों ने देखा और रोमांचित हुए।
    मौके पर आइजी ने कहा कि यह प्रदर्शनी शुक्रवार को भी लगी रहेगी। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य बच्चों एवं आम लोगों को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल से जोड़ना और उनमें देश प्रेम की भावना जगाना है। लाठकर ने कहा कि सीआरपीएफ न केवल देश की आंतरिक सुरक्षा के प्रति सजग एवं सचेत है, बल्कि सामाजिक सरोकार एवं मानवता के प्रति भी उतना ही प्रतिबद्ध है। इस मौके पर शाम को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कला और संस्कृति विभाग के कलाकारों और ग्रुप केंद्र के जवानों के बच्चों ने अपनी-अपनी प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
    मृणालिनी अखौरी का गजल गायन, पाइका नृत्य और बच्चों के लयबद्ध योगा आकर्षण का केंद्र रहे। इस मौके पर सीआरपीएफ डीआइजी आइ लोकेंद्र सिंह, राजीव राय, डॉ ए सरकार, कमांडेंट केके पांडेय, एनके पांडेय, पीके संदवार, राजीव कुमार, एडी शर्मा सहित कई लोग उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसेल अध्यक्ष ने वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिए विक्रय को बढ़ाने की शुरुआत की
    Next Article तीन साल में संथाल को विकसित बना देंगे : रघुवर
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक

    May 22, 2025

    जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई

    May 22, 2025

    प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन

    May 22, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों के घेरे में चार आतंकवादी, चल रही है मुठभेड़
    • आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री
    • फरीदाबाद में मिला कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
    • कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक
    • जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version