Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»बीएसएफ की पूछताछ में बड़ा खुलासा : कोलकाता में अवैध तरीके से रह रहे हजारों बांग्लादेशी
    Breaking News

    बीएसएफ की पूछताछ में बड़ा खुलासा : कोलकाता में अवैध तरीके से रह रहे हजारों बांग्लादेशी

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 14, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल में अवैध तरीके से बांग्लादेशियों के घुसपैठ और यहां के स्थानीय नेताओं द्वारा उन्हें शरण दिए जाने के आऱोप सामने आते रहते हैं। अब अब सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की पकड़ में आये एक बांग्लादेशी नागरिक जहांगीर मल्लिक से पूछताछ में जो जो खुलासे हुए हैं उनसे इन आरोपों को और बल मिला है।

    बीएसएफ की ओर से बताया गया है कि मल्लिक ने पूछताछ में इस बात का खुलासा किया है कि राजधानी कोलकाता के खिदिरपुर इलाके में एक हजार से अधिक ऐसे बांग्लादेशी नागरिक रह रहे हैं जिन्होंने अवैध तरीके से पश्चिम बंगाल में घुसपैठ किया था। मल्लिक ने बताया है कि अल्पसंख्यक बहुल इस इलाके में बांग्लादेशी नागरिकों को रहने के लिए वैध वोटर कार्ड और आधार कार्ड बनाए गए हैं तथा उन्हें बड़े पैमाने पर काम भी दिया जाता है।

    बताया गया है कि उत्तर 24 परगना जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास घुसपैठ नाकाम कर अवैध तरीके से भारत में प्रवेश करते सात और बांग्लादेशी नागरिकों को रविवार गिरफ्तार किया गया था। सीमा चौकी झींगा 118वीं वाहिनी ने विशेष अभियान चलाकर सातों को रविवार को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए लोगों में चार पुरुष और तीन महिलाएं हैं। इनकी पहचान जहांगीर मल्लिक, नानू मुल्ला, बिलाल शेख, सोहन शेख, हीना बेगम, सुमी बेगम, समजीदा बेगम के रूप में हुई है। सभी बांग्लादेश के नरेल व फरीदपुर जिले के हैंं।

    सोमवार को सारा दिन पूछताछ में सभी ने अपने को बांग्लादेश का नागरिक बताया। ये रोजगार की तलाश में अवैध तरीके से सीमा पार कर भारत आ रहे थे। जहांगीर ने बीएसएफ को बताया कि वह पहली बार सात साल पहले एक बांग्लादेशी दलाल की मदद से अवैध तरीके से सीमा पार कर बांग्लादेश से भारत आया था। कोलकाता के बाबूबाजार (खिदिरपुर) में रहकर राजमिस्त्री का काम कर रहा था। परिवार से मिलने कुछ दिन पहले बांग्लादेश गया था।

    उसने दावा किया कि कोलकाता के खिदिरपुर में जहां वह रहता है, उस जगह पर लगभग एक हजार बांग्लादेशी नागरिक अवैध तरीके से रह रहे हैं। उसने यह भी बताया कि सीमा पार कराने के लिए उसने बांग्लादेशी दलाल को 10 हजार बांग्लादेशी टाका दिए थे। दो दिन पहले ही कोलकाता पुलिस ने यूपी एटीएस के सहयोग से कोलकाता के आनंदपुर इलाके में एक इमारत में छापेमारी कर अवैध तरीके से रह रहे 20 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया था। अब बांग्लादेशी नागरिक के खुलासे ने बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

    उल्लेखनीय है कि खिदिरपुर इलाके के लगभग सभी जनप्रतिनिधि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के हैं। यह मूल रूप से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बेहद करीबी कहे जाने वाले परिवहन मंत्री फिरहाद हकीम का क्षेत्र है जिन्होंने पूर्व में एक पाकिस्तानी अखबार को इंटरव्यू देते हुए इस इलाके को मिनी पाकिस्तान करार दिया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकरीना और अमृता के बाद महिप कपूर और सीमा खान भी आईं कोरोना की चपेट में
    Next Article नित नया विस्तार लेती रहती है काशी की ऊर्जा : प्रधानमंत्री मोदी
    azad sipahi

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version