Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, November 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»पहले सूरज डूबता था, तो कट्टा लहराने वाले सड़कों पर आ धमकते थे: प्रधानमंत्री मोदी
    Breaking News

    पहले सूरज डूबता था, तो कट्टा लहराने वाले सड़कों पर आ धमकते थे: प्रधानमंत्री मोदी

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 18, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में शनिवार को सूबे के सबसे लंबे ‘गंगा एक्सप्रेस-वे’ की आधारशिला रखते हुये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछली सरकार पर निशाना साधते हुये कहा कि पहले सूरज डूबते ही कट्टा लहराने वाले अपराधी सड़कों पर आ धमकते थे।

    प्रधानमंत्री मोदी ने शाहजहांपुर में जनसभा को संबोधित करते हुये कहा कि योगी के नेतृत्व में सरकार बनने से पहले पश्चिम उप्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति से आप भली-भांति परिचित हैं। पहले यहां कहते थे कि दिया बरे तो घर लौट आओ! क्योंकि सूरज डूबता था, तो कट्टा लहराने वाले सड़कों पर आ धमकते थे। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकार का लाभ बताते हुये कहा कि डबल इंजन की सरकार का फोकस उप्र के विकास पर है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ हम उप्र के विकास के लिए ईमानदारी से प्रयास कर रहे हैं।

    उन्होंने पूर्व सरकार पर निशाना साधते हुये कहा कि पांच साल पहले राज्य के कुछ इलाकों को छोड़ दें तो दूसरे शहरों और गांव-देहात में बिजली ढूंढ़े नहीं मिलती थी। डबल इंजन की सरकार ने न सिर्फ उप्र में करीब 80 लाख मुफ्त बिजली के कनेक्शन दिये, बल्कि हर जिले को पहले से कई गुना ज्यादा बिजली दी जा रही है। आगे उन्होंने कहा कि उप्र में आज जो आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण हो रहा है, वो यह दिखाता है कि संसाधनों का सही उपयोग कैसे किया जाता है। पहले जनता के पैसे का क्या-क्या इस्तेमाल हुआ है, यह आप लोगों ने भली-भांति देखा है। लेकिन आज उत्तर प्रदेश के पैसे को उत्तर प्रदेश के विकास में लगाया जा रहा है।

    उल्लेखनीय है कि गंगा एक्सप्रेस-वे पर 36 हजार करोड़ रुपये खर्च किये जा रहे हैं। इससे नये उद्योग और रोजगार सृजित होंगे। छह लेन वाला यह एक्सप्रेस-वे मेरठ के बिजौली गांव के निकट से शुरू होकर प्रयागराज के जुदापुर दांडू गांव तक जायेगा। यह परियोजना देश भर में तेज गति से कनेक्टिविटी प्रदान करने संबंधी प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण से प्रेरित है। गंगा एक्सप्रेस-वे उत्तर प्रदेश के 12 जिलों से होकर गुजरेगा, जो राज्य के पश्चिमी और पूर्वी क्षेत्रों को जोड़ेगा। 594 किलोमीटर लंबा गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण में 36,200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत का अनुमान है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराजकीय सम्मान के साथ कमल किशोर भगत का अंतिम संस्कार
    Next Article मेयर ने जेपीएससी अभ्यर्थियों पर पुलिस कार्रवाई की निंदा की
    azad sipahi

      Related Posts

      दीपावली 2026: बस्तर में जवानों के बीच पीएम मोदी, कहा- नक्सली तो मिट गए लेकिन दिमागी नक्सलियों से देश को सुरक्षित करना है

      November 9, 2026

      रांची में सरकारी आवास के बाहर टेंट लगाकर बैठीं AICC की राष्ट्रीय सचिव अंबा प्रसाद, प्रशासन की कार्रवाई का किया विरोध

      November 8, 2026

      सुखद संयोग लेकर आई है इस बार की दिवाली! जानें, किस शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी पूजा करने से मिलेगा विशेष लाभ

      November 8, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने के फैसले का JMM ने किया समर्थन, कहा- हर किसी को अपने धर्मस्थल जाने का अधिकार
      • दीपावली 2026: बस्तर में जवानों के बीच पीएम मोदी, कहा- नक्सली तो मिट गए लेकिन दिमागी नक्सलियों से देश को सुरक्षित करना है
      • रांची में सरकारी आवास के बाहर टेंट लगाकर बैठीं AICC की राष्ट्रीय सचिव अंबा प्रसाद, प्रशासन की कार्रवाई का किया विरोध
      • सुखद संयोग लेकर आई है इस बार की दिवाली! जानें, किस शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी पूजा करने से मिलेगा विशेष लाभ
      • सरना रीति-रिवाज से हुआ सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत का अंतिम संस्कार, पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी और रघुवर दास ने दी श्रद्धांजलि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version