Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»प्रेमप्रसंग में बेटी की हत्या कर, स्कूल में शव जलाया
    Top Story

    प्रेमप्रसंग में बेटी की हत्या कर, स्कूल में शव जलाया

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीApril 7, 2017No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    शाहजहांपुर के भिलावा गांव में गुरुवार रात बेहद झकझोर देने वाली घटना हुई है। राजधानी पब्लिक इंटर कालेज के प्रबंधक मनोज यादव ने बेटी शालिनी को किसी लड़के से दोस्ती केे कारण पीटा। इसके बाद उसे जहर पिला दिया। जिससे शालिनी की मौत हो गई। बाद में पिता मनोज यादव ने बेटी शालिनी का शव डीजल डाल कर कालेज कैंपस मेंं जलाना शुरू कर दिया।

    सूचना पर पुलिस पहुंची तो पिता मनोेज यादव तो भाग गया था, लेकिन शालिनी का बाबा रामकुमार पुलिस की पकड़ में आ गया, जो शव को जलाने में लगा था। इस मामले में शालिनी की मां रेखा की ओर से पति मनोज यादव, ससुर रामकुमार,स्कूल कर्मी शिव सिंह और एक अन्य महिला नीरज यादव के खिलाफ पुवायां कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

    पुलिस ने शालिनी के अधजले शव को कब्जे में ले लिया।

    पत्नी रेखा से अलगाव, दूसरी से संबंध

    भिलावा गांव केे बाहर रोड पर राजधानी पब्लिक इंटर कालेज है। इस इंटर कालेज का प्रबंधक मनोज यादव है। मनोज की पत्नी रेखा है, रेखा से तीन बच्चे शालिनी, पीहू और बेटा निखिल था। मनोज का किसी दूसरी महिला से अफेयर हो गया, इस बात को लेकर घर में रेखा-मनोज में झगड़ा होता रहता था। अभी एक साल से रेखा को मनोज ने घर से निकाल दिया। रेखा ने मुकदमा डाल कर हर्जा-खर्चा मांगा। बच्चे मनोज के पास ही रहते हैं, रेखा अपनी बहन के पास शाहजहांपुर में रहती है।

    बताया जाता है कि पिता का दूसरी महिला से अफेयर होने, बच्चों पर ध्यान न देने के कारण बड़ी बेटी शालिनी बहुत आक्रोशित रहती थी। वह अपने पिता मनोज का विरोध भी कर देती थी। इस वजह से मनोज अक्सर शालिनी को पीटा करता था। मनोज शालिनी से कहता भी था तुझे मैं मार दूंगा। दो दिन पहले ही मनोज ने शालिनी को इतना पीटा था कि शालिनी को हाथ में चोट आई थी।

    शालिनी की एक लड़के से थी दोस्ती

    शालिनी की उम्र करीब सोलह साल थी। वह राना पब्लिक स्कूल में कक्षा 11 की छात्रा थी। उसका भाई निखिल और बहन पीहू भी उसी स्कूल में पढ़ते हैं। पुलिस सूत्र बताते हैं कि शालिनी की एक लड़के से दोस्ती थी। इस बात की जानकारी पिता मनोज को थी। मनोज लड़के से दोस्ती खत्म करने का दबाव बनाए रहता था। पर शालिनी पिता को जवाब दे देती थी। इस कारण मनोज उसे पीटता था और जान से मारने की धमकी देता था।

    बताया जाता है कि गुरुवार को भी मनोज ने शालिनी को पीटा था। मां रेखा का आरोप है कि पिटाई के बाद शालिनी को मनोज ने शाम को जहर पिला दिया। शालिनी की तबीयत बिगड़ी तो मनोज अपने दोस्त गुरविंदर की कार मांग लाया और शालिनी को लेकर पुवायां मेंं एक डाक्टर के पास गया।डाक्टर ने शालिनी को मृत घोषित कर दिया। मनोज शालिनी का शव कार से अपने कालेज ले गया। वहां उसने एक कर्मचारी से दस लीटर डीजल मंगाया। वहीं कालेज में ही मनोज ने शालिनी के शव पर डीजल डाला और उसमें आग लगा दी।

    ग्रामीणों ने मनोज की पत्नी रेखा को दी सूचना
    राजधानी पब्लिक इंटर कालेज कैंपस से गुरुवार रात आग की लपटें निकलते देख कर ग्रामीणों ने सुरागरसी की तो उन्हें पता लगा कि मनोज ने बड़ी बेटी शालिनी की हत्या कर दी, अब उसका शव जला रहा है। इसी बीच किसी ग्रामीण ने मनोज की पत्नी रेखा के पास शाहजहांपुर खबर दी। रेखा रात में पुवायां कोतवाली पहुंची, पुलिस को साथ लिया। भिलावा गांव गई।
    कालेज कैंपस में पुलिस ने मनोज यादव के पिता रामकुमार को पकड़ लिया, मनोज यादव फरार हो चुका था। रामकुमार शव को जला रहा था। पुलिस ने आग बुझाकर शालिनी के शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद रेखा की ओर से कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजिस कंपनी के ब्रांड एम्बेसेडर है धोनी अब उसी कंपनी के सीईओ बन गए है!
    Next Article एयर इंडिया ने गायकवाड़ पर लगा प्रतिबंध हटाया
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    साइबर ठगों ने सेवानिवृत महिला प्रोफेसर से की एक करोड़ से अधिक की ठगी

    April 30, 2026

    केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के वन विभाग के प्रमुख के खिलाफ हुई शिकायतों पर रिपोर्ट मांगी

    April 30, 2026

    शराब घोटाले में नवीन केडिया को झारखंड उच्च न्यायालय से मिली जमानत

    April 30, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • आईपीएल 2026: अभिषेक शर्मा और क्लासेन ने ऑरेंज कैप रेस में मारी बाजी, मलिंगा पर्पल कैप में सबसे आगे
    • साइबर ठगों ने सेवानिवृत महिला प्रोफेसर से की एक करोड़ से अधिक की ठगी
    • केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के वन विभाग के प्रमुख के खिलाफ हुई शिकायतों पर रिपोर्ट मांगी
    • नेपाल में नए कस्टम नियम से सैकड़ों कंटेनर सीमा पर अटके
    • शराब घोटाले में नवीन केडिया को झारखंड उच्च न्यायालय से मिली जमानत
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version