Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»झारखंड में दोबारा शीतलहर के प्रबल आसार
    Breaking News

    झारखंड में दोबारा शीतलहर के प्रबल आसार

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 26, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड में मौसम का मिजाज अब भी तीखा बना हुआ है। कड़ाके की ठंड का लोग सामना कर रहे हैं। रविवार दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। कई जगह तापमान इस कदर नीचे चला गया है कि लोगों का घर से निकलना दूभर हो गया। सुबह और शाम में तापमान कम होने के कारण लोग कनकनी महसूस कर रहे हैं।

    नए साल में इस बार ठंड कपकपाएगी। क्याेंकि, इस बार तापमान 10 से नीचे आने के आसार जताए गए हैं। भारतीय माैसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि उत्तर-पश्चिम की ओर से एक बार फिर से ठंडी हवा चलेगी। इस वजह से रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। इस वजह से न्यूनतम तापमान 10 और 05 डिग्री के बीच रह सकता है

    उन्होंने बताया कि दोपहर में धूप के कारण लोग थोड़ी राहत महससू करेंगे लेकिन सुबह और शाम में तापमान कम होने के कारण कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। अगले तीन दिनों के बाद झारखंड में शीतलहर के दूसरे दौर की शुरुआत होगी। मौसम विभाग का मानना है कि 27 दिसंबर को झारखंड में बादल छाए रहेंगे। इसके बाद 28 दिसंबर, 29 दिसंबर और 30 दिसंबर को राज्य के कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।

    मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने रविवार को बताया कि झारखंड के उत्तर पश्चिमी और निकटवर्ती मध्य भाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना बन रही है। इस बारिश के कारण झारखंड में ठंड और बढ़ जाएगी। पश्चिमी विक्षोभ का असर पुन: झारखंड में देखने को मिलेगा। अभिषेक आनंद ने बताया कि एक बार फिर से राज्य में कड़ाके की सर्दी का सामना लोगों को करना पड़ सकता है। हल्की बारिश होने से झारखंड के जिलों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी।

    न्यूनतम तापमान घटकर पांच डिग्री सेल्सियस तक होने की उम्मीद है, जबकि अधिकतम तापमान में सामान्य से पांच से छह डिग्री सेल्सियस नीचे आने की संभावना बन रही है। ऐसे में रांची, गुमला, लाेहरदगा, लातेहार, खूंटी, पलामू, गढ़वा, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, बाेकाराे, काेडरमा, गिरीडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गाेड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में बारिश के आसार हैं। इन जगहाें पर मध्यम दर्जे की बारिश हाेने की संभावना है और पूरे झारखंड में बादल छाए रहेंगे। इससे यहां दोबारा शीतलहर शुरू हो सकती है।

    मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद का कहना है कि शहर का मौसम एक बार फिर से बिगड़ने वाला है। 28 दिसंबर को बादल छाए रहेंगे, जबकि 29 को बारिश की संभावना है। वहीं, 31 दिसंबर से तापमान में फिर से एक बार तेजी से गिरावट देखी जा सकती है। फिलहाल शहर में अगले एक सप्ताह तक कोहरे छाया रहेगा। अगले एक सप्ताह के दौरान तापमान में तीन से चार डिग्री का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारी मात्रा में आग्नेयास्त्र और गोला बारूद बरामद
    Next Article मौत का सबब बन रहा रूम हीटर, चार दिनों में सात ने दम तोड़ा
    azad sipahi

      Related Posts

      डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी

      June 10, 2025

      मां की हत्या का आरोपित गिरफ्तार

      June 10, 2025

      कांग्रेस नेता राजकुमार रजक का आकस्मिक निधन

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version