Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»रांची : 15-18 वर्ष के युवकों को तीन जनवरी से लगेगा टीका
    Breaking News

    रांची : 15-18 वर्ष के युवकों को तीन जनवरी से लगेगा टीका

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 31, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। रांची जिला प्रशासन 15-18 वर्ष आयु वर्ग के कोविड-19 टीकाकरण की तैयारी में जुट गया है। इसी क्रम में गुरुवार को उपायुक्त छवि रंजन की अध्यक्षता में टीकाकरण की तैयारी से संबंधित बैठक आयोजित की गई। समाहरणालय ब्लॉक ए स्थित उपायुक्त सभागार में आयोजित बैठक में टीकाकरण कोषांग के नोडल पदाधिकारी सहित सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। 15-18 वर्ष आयु वर्ग के कोविड-19 टीकाकरण के लिए अभियान तीन जनवरी से शुरू होगा। उपायुक्त ने अभियान की शुरुआत को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए।

    स्कूल वाइज बनेगा कलस्टर
    15-18 वर्ष आयु वर्ग के टीकाकरण के लिए स्कूलों में क्लस्टर बनाए जाएंगे, जहां जिला प्रशासन की टीम पहुंचकर संबंधित आयु वर्ग के किशोरों को टीका देगी।

    उपायुक्त की अभिभावकों से अपील
    उपायुक्त ने बैठक के दौरान कहा कि जिला में 80 प्रतिशत लोगों को टीके का पहला डोज और 51 प्रतिशत लोगों को टीके के दोनों डोज दिए जा चुके हैं। 15-18 वर्ष आयु वर्ग का टीकाकरण किया जाना बाकी है। उपायुक्त ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वह अपने बच्चों को लेकर नजदीकी वैक्सीनेशन सेंटर में जाएं और उनका टीकाकरण आवश्यक रूप से कराएं, ताकि कोरोना से लड़ाई में हम मजबूती से खड़े हो सकें।

    वाक इन और रजिस्ट्रेशन की होगी व्यवस्था
    15-18 वर्ष आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण के लिए स्कूलों में बनाए जाने वाले कलस्टर में वाक इन और एप पर रजिस्ट्रेशन कर आने वालों की टीका लेने की व्यवस्था होगी।

    बूस्टर डोज की तैयारी
    बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि 10 जनवरी 2022 से 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए बूस्टर डोज दिये जाने की भी तैयारी जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है। बैठक में स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को 10 जनवरी 2022 से बूस्टर डोज दिए जाने की कार्य योजना भी तैयार की गई। उपायुक्त ने कहा जिला प्रशासन द्वारा टीम वर्क में काम कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीनेट किये जाने का प्रयास है।

    booster dose corona ranchi jharkhand news latest hindi news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची सांसद संजय सेठ कोरोना पॉजिटिव
    Next Article नये वर्ष को लेकर पिकनिक स्पॉट पर रहेंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
    azad sipahi

      Related Posts

      पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन

      June 15, 2025

      भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री

      June 15, 2025

      पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी

      June 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version