Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, August 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»प्रधानमंत्री मुद्रा लोन के नाम पर साइबर अपराध, पुलिस ने किया सतर्क
    Jharkhand Top News

    प्रधानमंत्री मुद्रा लोन के नाम पर साइबर अपराध, पुलिस ने किया सतर्क

    azad sipahiBy azad sipahiJanuary 2, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड साइबर अपराधियों का हब बनता जा रहा है। जामताड़ा के अपराधी पहले ही पूरे देश में कुख्यात थे, अब प्रधानमंत्री मुद्रा लोन के बहाने नयी लूट शुरू हुई है। लोन के तहत 50 हजार रुपये से लेकर पांच लाख तक का लोन बिना गारंटी के मात्र 24 घंटे में दिये जाने का झांसा दिया जा रहा है। साइबर अपराधी प्रॉपर्टी लोन, पर्सनल लोन, एजुकेशन औरसमस्त प्रकार के लोन बांटने की बात कह रहे हैं। महिलाओं और छात्रों को 30 फीसदी से लेकर 50 फीसदी तक विशेष छूट दिये जाने का भी भरोसा दिलाया जा रहा है। इसके अलावा कंपनी के एजेंट बनने और कमाने के लिए दिये गये नंबरों से जुड़ने को कहा जा रहा है। लोगों से नंबर 6262525171 और ऐसे ही अन्य नंबर पर संपर्क करने को कहा गया है। हजारीबाग पुलिस ने लोगों से ऐसे विज्ञापनों से बचने की अपील की है। इसके फेरे में आने पर जमा पूंजी गंवाने का खतरा बताया है। हजारीबाग पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी कहा है कि राज्यभर में ऐसे पोस्टर देखे जा रहे हैं। पोस्टर के जरिए लोगों से प्रधानमंत्री मुद्रा लोन लिये जाने और एजेंट बनने की बात कही जा रही है। हजारीबाग में भी ऐसे पोस्टर दिखे हैं। यह साइबर अपराधियों की एक चाल है। पुलिस अपने स्तर से इन शातिर अपराधियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने में लगी है। कोई भी नागरिक किसी भी स्थिति में ऐसे पोस्टर के आधार पर किसी से संपर्क ना करे। उन्हें आर्थिक तौर पर हानि उठानी पड़ सकती है। इस संबंध में हजारीबाग एसपी मनोज रतन चौथे ने कहा कि ये साइबर फ्रॉड करनेवालों की आम जन को ठगने की एक नयी तरकीब है। इस तरह के पोस्टर के झांसे में आकर किसी भी व्यक्ति को पैसा भेजने से बचें। पुलिस साइबर अपराधियों को पकड़ने के लिए अपने स्तर से कार्रवाई कर रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने दिए सुझाव
    Next Article झामुमो ने जारी की केंद्रीय समिति के सदस्यों की सूची
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड राज्य छात्र संघ ने विधायक जयराम महतो को सौंपा ज्ञापन,जेपीएससी की अनियमितताओं पर जताई नाराजगी

      August 2, 2025

      झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत गंभीर, एयर एम्बुलेंस से दिल्ली ले जाया गया

      August 2, 2025

      देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम में अबतक 44 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण

      August 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड राज्य छात्र संघ ने विधायक जयराम महतो को सौंपा ज्ञापन,जेपीएससी की अनियमितताओं पर जताई नाराजगी
      • महाराष्ट्र के पुणे जिले के यवत में हिंसा के बाद लगा कर्फ्यू, आगजनी में शामिल 15 गिरफ्तार
      • पटना पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज, बोले- बिहार आकर ऊर्जा से भर जाता हूं
      • कुलगाम के अखल के जंगलों में मुठभेड़ में मारा गया एक आतंकी
      • प्रधानमंत्री आज वाराणसी दौरे पर देंगे 2183 करोड़ की सौगात, किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त भी जारी करेंगे
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version