Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, September 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»अब झारखंड में भी होगा पन्ना का खनन, देश का पहला राज्य बना
    Jharkhand Top News

    अब झारखंड में भी होगा पन्ना का खनन, देश का पहला राज्य बना

    adminBy adminJanuary 9, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    चाइबासा। खनिज संपदा से परिपूर्ण झारखंड में एक बार फिर से बेशकीमती पन्ना (इमराल्ड) की खदान की नीलामी के लिए प्रयास तेज किये गये हैं। अगर सब कुछ ठीकठाक रहा तो मार्च 2022 तक सरकार पन्ना खनिज के दो ब्लाक की ई-नीलामी कर देगी और झारखंड देश का पहला राज्य बन जायेगा, जहां पन्ना की माइनिंग शुरू होगी।
    10 हजार से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार
    माइनिंग शुरू होने से कम से कम 10 हजार लोग रोजगार से जुड़ेंगे और राज्य की अर्थव्यवस्था में भी सुधार आयेगा। अभी देश में कहीं भी इस खनिज की माइनिंग नहीं होती है। झारखंड के अलावा राजस्थान और आंधप्रदेश के कुछ हिस्सों में पन्ना मौजूद है। नीलामी को लेकर भूतत्व विभाग की टीम कर रही है जांच
    सरकार ने कोल्हान के पूर्वी सिंहभूम जिला के गुड़ाबांदा में दूसरे खनिज ब्लॉक का जी-4 स्तर का भूतात्विक अन्वेषण का कार्य दोबारा शुरू किया है। इस बार भूतत्व विभाग की टीम ने पन्ना अयस्क से भरपूर बहुटिया और चुड़िया पहाड़ को अन्वेषण के लिए चुना है। ठंड के इस मौसम में जंगल इलाके में मौजूद पन्ना की खोज करने के लिए प्रोजेक्ट इंचार्ज ज्योति कुमार सतपथी के नेतृत्व में चार सदस्यीय भूतत्वेत्ताओं की टीम गुड़ाबांदा पहुंच गयी है।
    टीम में भूतत्ववेत्ता अवनीश सिंह, सरवेश और संजीव कुमार शामिल हैं। टीम पूरे जनवरी माह में इस इलाके में घूम-घूम कर ड्रोन सर्वे, टोपोग्राफी मैपिंग, जियोलाजिकल मैपिंग के साथ-साथ नमूना संग्रहण का काम करेगी। दरअसल, बहरागोड़ा विधानसभा में पड़नेवाले पन्ना खनिज से भरपूर गुड़ाबांदा के विधायक समीर मोहंती ने सरकार से बहुटिया और चुड़िया पहाड़ पर अन्वेषण के लिए निवेदन किया था।
    इलाके का हो रहा ड्रोन सर्वे
    भूतत्व निदेशालय ने गुड़ाबांदा के बारुनमुठी और हड़ियान पहाड़ पर ड्रोन सर्वे, टोपोग्राफी मैपिंग, जियोलाजिकल मैपिंग के साथ-साथ नमूना संग्रहण का काम पूरा कर लिया है। सैंपल को कैमिकल एनालायसिस के लिए प्रयोगशाला में भेजा गया है। वहां से रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। सरकार बारुनमुठी, हड़ियान, बहुटिया और चुड़िया पहाड़ में प्रथम चरण में दो ब्लॉक बना कर ई-नीलामी की कोशिश में लगी है।
    भूतत्व निदेशालय, रांची के निदेशक विजय कुमार ओझा बताते हैं, गुड़ाबांदा प्रखंड के बहुटिया और चुड़िया पहाड़ क्षेत्र में पन्ना खनिज का जी-4 स्तर का भूतात्विक अन्वेषण हमारे भूतत्ववेत्ताओं की टीम ने 7 जनवरी से शुरू किया है। अन्वेषण में कम से कम 15 दिन और अधिकतम एक माह का समय लगेगा। हमारी कोशिश है कि मार्च 2022 तक पन्ना के दो ब्लाक नीलाम कर दिये जायें। इससे प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से 10 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।

    jharakhand latest news Jharkhand hindi News jharkhand mines panna stone mine top hindi news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड: 24 घंटे में कोरोना के 5081 नए मामले, तीन संक्रमितों की मौत
    Next Article रिम्स में कोरोना से एक और मौत, अस्पताल प्रबंधन की बढ़ी चिंता
    admin

      Related Posts

      रांची में सक्रिय बाइक चोर गिरोह का पदार्फाश, सात गिरफ्तार

      September 7, 2026

      SIR मतदाता सूची पुनरीक्षण: 13 दस्तावेज न होने पर न घबराएं, वंशावली और इन प्रमाण पत्रों से 15 सितंबर तक दर्ज कराएं आपत्ति

      September 7, 2026

      TMC सांसद नदीमुल हक के ठिकानों पर ED का शिकंजा, दिल्ली-कोलकाता के साथ रांची में भी छापेमारी

      September 7, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • महुआ मोइत्रा को बड़ी राहत, हाई कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट पर लगाई रोक; MP-MLA कोर्ट में होगी सुनवाई
      • रांची में सक्रिय बाइक चोर गिरोह का पदार्फाश, सात गिरफ्तार
      • SIR मतदाता सूची पुनरीक्षण: 13 दस्तावेज न होने पर न घबराएं, वंशावली और इन प्रमाण पत्रों से 15 सितंबर तक दर्ज कराएं आपत्ति
      • TMC सांसद नदीमुल हक के ठिकानों पर ED का शिकंजा, दिल्ली-कोलकाता के साथ रांची में भी छापेमारी
      • 2 करोड़ के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 31वें दिन 122 करोड़ के पार पहुंची कमाई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version