Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, October 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»corona effect»राजधानी में बूस्टर डोज की हुई शुरुआत
    corona effect

    राजधानी में बूस्टर डोज की हुई शुरुआत

    adminBy adminJanuary 10, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    FILE PHOTO: A woman holds a small bottle labelled with a "Coronavirus COVID-19 Vaccine" sticker and a medical syringe in this illustration taken October 30, 2020. REUTERS/Dado Ruvic/File Photo
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    राजधानी रांची में सोमवार से कोविड-19 बूस्टर डोज की शुरुआत हो गयी। रांची जिले में पहले दिन इसकी शुरुआत थोड़ी फीकी रही। दोपहर लगभग एक बजे तक कई सेंटर्स पर 15-20 लोगों ने ही वैक्सीनेशन करवाया। मोरहाबादी स्थित फुटबॉल स्टेडियम में लोगों का रिस्पांस बाकी सेंटर्स से बेहतर रहा। यहां दोपहर लगभग एक बजे तक 45 लोगों ने वैक्सीनेशन करवाया। वैक्सीनेशन कराने में 60 प्लस बुजुर्गों ने पहले दिन काफी जागरूकता दिखायी। सेंटर्स पर अधिकांश लोग इसी वर्ग के थे। कुछ सेंटर्स पर इस वर्ग के लोग समय पूरा होने से पहले ही बूस्टर डोज लगवाने पहुंच रहे थे। सेंटर्स पर मौजूद मेडिकल स्टाफ का भी कहना है कि अभी तक उम्मीद से कम टीकाकरण हो रहा है। पर उम्मीद है कि दूसरे -तीसरे दिन से और लोग बूस्टर डोज लगवाने आयेंगे।

    कांटाटोली निवासी सिखा नीयोगी और सुबीर नीयोगी आईएमए भवन में बूस्टर डोज लेने पहुंचे थे। दंपती ने लगभग 12 अप्रैल को कोविड का दूसरे डोज लिया था। बुजुर्ग होने के नाते दोनों को जैसे ही पता लगा कि बूस्टर डोज दिया जा रहा है, उन्होंने अपने नजदीकी सेंटर पर संपर्क किया। पर फिलहाल बूस्टर डोज के लिए नौ महीने का समय होने में 2-4 दिन बाकी है, इसलिए वे बूस्टर डोज नहीं ले पाये। इसी बीच 76 वर्षीय ऑर्थोपेडिक्स के पूर्व एचओडी प्रोफेसर डॉ पीडी सिंह अपने नजदीकी वैक्सीनेशन सेंटर पर बूस्टर डोज लगवाने पहुंचे थे। बुजुर्गों को इसके लिए प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि हमें इसके लिए आगे आना चाहिए। तभी दूसरे भी प्रेरित होंगे। जब 76 की उम्र में और खुद डॉक्टर होने के बाद भी वैक्सीन लिया है, तो यह सुरक्षित है। उन्होंने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि वैक्सीन लेना चाहिए, क्योंकि कोविड से लोग काफी परेशान हैं। बूस्टर डोज लगवाने से आपको संक्रमण का खतरा और कम हो जायेगा।

    दूसरी ओर धुर्वा निवासी दंपती कमला प्रसाद सिंह (68) और मीना देवी (62) अपने दामाद के साथ मोरहाबादी स्थित वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचे। वैक्सीन को जरूरी समझते हुए उन्होंने पहले ही दिन बूस्टर डोज लिया। दूसरों को भी उन्होंने प्ररित करते हुए कहा कि महामारी से लड़ने में वैक्सीन बहुत कारगर है। आज तीसरी लहर अगर लोगों को कम प्रभावित कर रही है, तो कहीं न कहीं वैक्सीन इसमें मददगार है। जिनका भी दूसरा डोज लेने के बाद नौ महीने का समय पूरा हो चुका है, उन्हें यह डोज अनिवार्य रूप से लेना चाहिए।

    कोरोना के वैक्सीनेशन के तहत नौ माह पहले दोनों डोज लगवाने वाले हेल्थ कम्यूनिटी वर्कर, फ्रंटलाइन वर्कर और 60 साल से ज्यादा उम्र के नागरिकों को बूस्टर डोज लगाया जा रहा है।

    दूसरी ओर सिविल सर्जन कार्यालय में लिपिक पद पर कार्यरत संजय कुमार बूस्टर डोज लगवाने वाले जिले के प्रथम व्यक्ति बने। उन्होंने जिला मुख्यालय स्थित इंडोर स्टेडियम में पहुंच कर बूस्टर डोज लगवाया। इसके बाद संजय कुमार ने सिविल सर्जन कार्यालय में पहुंच कर अपनी ड्यूटी की। संजय कुमार ने बताया कि वह 16 जनवरी 2021 को वैक्सीन का पहला डोज लगवाए थे। इसके 28 दिनों बाद 13 फरवरी को वैक्सीन का दूसरा डोज लिया था।

    jharkhand corona update Jharkhand hindi News jharkhand latest news jharkhand vaccination
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहाई कोर्ट ने कहा, झारखंड पुलिस को कानून की पूरी जानकारी नहीं
    Next Article कोरोना मरीजों के लिए सदर हॉस्पिटल में 480 बेड
    admin

      Related Posts

      खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना को मिलता है बढ़ावा: हेमंत सोरेन

      October 26, 2026

      कालीपीठ में JCB से खुदवाया तालाब और फिर हुआ प्रतिमा का विसर्जन! जानिए क्या है पूरा विवाद

      October 26, 2026

      तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा ने मां दिउड़ी मंदिर में टेका मत्था, लिया माता का आशीर्वाद

      October 26, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना को मिलता है बढ़ावा: हेमंत सोरेन
      • बिना पेट्रोल-डीजल, CNG और बैटरी के दौड़ेंगी कारें, सरकार ने E100 ईंधन को दी मंजूरी
      • 1 नवंबर से बदल जाएगी श्रीरामलला की दिनचर्या, जानें मंगला आरती से शयन आरती तक का नया टाइम-टेबल
      • खरगे की टिप्पणी के खिलाफ आज देशव्यापी प्रदर्शन करेगी भाजपा, पीएम मोदी के दिवंगत पिता पर बयान से बढ़ा विवाद
      • कालीपीठ में JCB से खुदवाया तालाब और फिर हुआ प्रतिमा का विसर्जन! जानिए क्या है पूरा विवाद
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version