Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, September 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»विधायक बंधु तिर्की ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
    Jharkhand Top News

    विधायक बंधु तिर्की ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

    adminBy adminJanuary 10, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और मांडर विधायक बंधु तिर्की ने सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है।

    पत्र में उन्होंने लिखा है कि झारखंड के आदिवासी-मूलवासी नागरिकों को सरकारी और राज्य सरकार की ओर से अनुदान प्राप्त स्वशासी संस्थाओं की नौकरियों में संविधान प्रदत्त आरक्षण तथा सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का सही अनुपालन हो। साथ ही राज्य में युवाओं को न्याय संगत आरक्षण का सही लाभ मिल सके और समाज में सभी को योग्यता के अनुरूप नौकरियां प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि झारखंड लोक सेवा आयोग सहित कई नियुक्तियों के लिए बनी आयोग, समितियों के कतिपय अध्यक्ष सदस्य उपयुक्त विषय प्रावधानों को सही अनुपालन नहीं कर रहें है। झारखंड के आदिवासी, मूलवासी नागरिकों के आरक्षण की मूल भावना को ही नहीं समझना चाहते हैं जिसके कारण आरक्षित वर्गों से कम प्राप्तांक गैर आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को भी नौकरियों की सूची में स्थान प्राप्त हो जाता है।

    यदि कोई उम्मीदवार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अत्यंत पिछड़े वर्ग के लिए प्रदत उम्र या फीस देकर आवेदन करता है तो उसे आरक्षित कोटे की ही नौकरी के लिए माना जाएगा। क्या अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति के सदस्य विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में सर्वोच्च अंक लाकर स्वर्ण पदक प्राप्त नहीं करते आ रहे हैं। खुली प्रतियोगिता में सुप्रीम कोर्ट ने 50 प्रतिशत अनारक्षित सीट का जो प्रावधान रखा है उसमें जाति, धर्म, गरीबी, अमीरी का कोई बंधन नहीं है।

    स्वर्ण,अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति, अत्यंत पिछड़ा वर्ग अपनी मेधा के आधार पर इस 50 प्रतिशत की खुली शीट में रखे जाने के लिए बने प्रवधान के हकदार हैं। तिर्की ने अनुरोध करते हुए कहा है कि नियुक्ति संबंधी विभिन्न आयोगों, चयन समितियों में संविधान के प्रावधानों के अनुरूप कम से कम एक सदस्य अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति समुदाय के रखे जाने की जो बाध्यता है। उन्हें यह प्रशिक्षण अवश्य दिया जाय कि वे रखे इसी लिए जाते हैं कि आरक्षण का सही रूप से अनुपालन हो। आरक्षित- अनारक्षित कोटे में न्यायोचित निर्णय लेकर समाज में झारखंड सरकार की मानसिकता का प्रदर्शन करा सके जिससे इस प्रदेश का युवा वर्ग और पूरी जनता संतुष्ट रहे।

    bandhu tirkey hemant soren Jharkhand hindi News jharkhand latest news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहाई कोर्ट ने कहा, झारखंड पुलिस को कानून की पूरी जानकारी नहीं
    Next Article कोरोना विस्फोट: 24 घंटों में एक लाख 68 हजार से ज्यादा नए मरीज
    admin

      Related Posts

      हजारीबाग में एक करोड़ के इनामी सहित तीन नक्सलियों का एनकाउंटर, मारा गया सहदेव सोरेन

      September 15, 2025

      धनबाद पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SSP के आदेश पर 155 SI का स्थानांतरण

      September 15, 2025

      प्रशासन की लापरवाही से यूरिया खाद के लिए तरस रहे हैं किसान

      September 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मेरा दिमाग शायद ज़रूरत से ज़्यादा तेज़ चल रहा था: फोबे लिचफील्ड
      • ला लीगा 2025-26: पहले घरेलू मैच में बार्सिलोना ने वेलेंसिया को 6-0 से रौंदा
      • प्रधानमंत्री मोदी आज पश्चिम बंगाल और बिहार के दौरे पर
      • यूक्रेन की मदद को आगे आए पोलैंड और रोमानिया, जेट विमान तैनात
      • इजराइल का गाजा शहर पर हवाई हमला, कई इमारतों में विस्फोट के बाद आग लगी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version