Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, August 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»चिंदबरम का तरुण विजय से सवाल: क्या सिर्फ BJP-RSS के लोग ही भारतीय
    राजनीति

    चिंदबरम का तरुण विजय से सवाल: क्या सिर्फ BJP-RSS के लोग ही भारतीय

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीApril 8, 2017No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कांग्रेस नेता पी.चिदंबरम ने शनिवार को बीजेपी नेता तरुण विजय के दक्षिण भारतीय लोगों पर की गई टिप्पणी पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या बीजेपी और आरएसएस के सदस्य ही भारतीय हैं।

    उन्होंने ट्विटर पर कहा, जब तरुण विजय यह कहते हैं कि हम काले लोगों के साथ रहते हैं तो मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि इसमें हम लोग कौन हैं क्या वह बीजेपी, आरएसएस सदस्यों को ही भारतीय मानते हैं। चिदंबरम तमिलनाडु के रहने वाले हैं और पूर्व गृहमंत्री और पूर्व वित्त मंत्री रह चुके हैं। विजय ने शुक्रवार को यह कहते हुए नस्लवाद पर विवाद छेड़ दिया था कि भारतीय लोगों को नस्लभेदी नहीं कहा जा सकता है क्योंकि वह दक्षिण भारतीय लोगों के साथ रहते हैं, जो कि काले हैं।

    उन्होंने यह विवादित बयान एक अंतरराष्ट्रीय टीवी चैनल पर पैनल चर्चा के दौरान दिया था। इस बयान पर काफी विवाद छिड़ गया है। कांग्रेस ने इसे चौंकाने वाला बयान बताया है, वहीं द्रमुक ने इस बयान को मजाकिया बताया है। अफ्रीकी छात्रों पर हुए हमले के बाद भारत पर लगे नस्लभेदी आरोपों पर उन्होंने कहा था, अगर हम नस्लभेदी होते तो हमारे पास पूरा दक्षिण क्यों होता जिसके बारे में आप जानते हैं, पूरा तमिल, केरल, कनार्टक और आंध्रप्रदेश। हम क्यों उनके साथ रहते हैं हमारे पास काले लोग हैं, हमारे आासपास काले लोग हैं।

    सभी तरफ से खास तौर पर सोशल मीडिया पर आलोचना झेलने के बाद आरएसएस से संबद्ध साप्ताहिक पांचजन्य के पूर्व संपादक विजय ने टिवटर पर माफी मांग ली। बीजेपी प्रवक्ता शाइना एन सी ने कहा कि विजय अपनी बात अलग तरह से भी रख सकते थे। कांग्रेस के नेता मल्लिकाजुर्न खरगे ने कहा कि यह टिप्पणी भगवा पार्टी के अपने देश के लोगों के बीच भेदभाव करने की प्रवृति को दिखाता है।

    विजय ने दावा किया था कि अफ्रीकी मूल के लोग महाराष्ट्र और गुजरात में सौहार्दपूर्ण तरीके से रह रहे हैं। उन्होंने भगवान कृष्ण का हवाला देते हुए कहा कि भारत के लोग काले रंगे के देवता को पूजते हैं। आलोचना झेलने के बाद उन्होंने कहा कि शायद उनके शब्द वह संदेश नहीं दे पाए जो वह देना चाह रहे थे।

    उन्होंने कहा, मैं महसूस करता हूं कि मेरा पूरा बयान यह था कि हमने नस्लवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ी है और हमारे पास विभिन्न रंग और संस्कति के लोग हैं और फिर भी कभी कोई नस्लवाद नहीं था। नस्लभेद के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, मैं कभी नहीं, कभी नहीं यहां तक कि नींद में भी दक्षिण भारतीय लोगों को काला नहीं कह सकता हूं। मैं मर सकता हूं लेकिन अपने ही लोगों और संस्कृति और अपने ही देश का मजाक कैसे उड़ा सकता हूं। मेरे खराब तरीके से रचे गए वाक्य का गलत मतलब निकालने से पहले सोचें।

    द्रमुक सांसद टीकेएस इलानगोवान ने कहा कि विजय की टिप्पणी मजाकिया थी क्योंकि दक्षिण भारत के सभी लोग काले नहीं हैं। इसके लिए उन्होंने दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता का उदाहरण दिया। उनकी पार्टी के प्रवक्ता ने कहा कि विजय का बयान उत्तर भारतीय और दक्षिण भारतीय लोगों के बीच अंतर को दर्शाता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयोगी सरकार शुरू करेगी अन्नपूर्णा भोजनालय, पांच रुपए में मिलेगा खाना
    Next Article ‘राम मंदिर के लिए जेल क्‍या फांसी पर भी लटकने को तैयार हूं’
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    यह सदन बहस का स्थल नहीं, बल्कि जनआकांक्षाओं का प्रतीक : विधानसभा अध्यक्ष

    August 1, 2025

    लोकसभा में उठा पलामू के चियांकी एयरपोर्ट का मुद्दा, पलामू सांसद ने कहा – राज्य सरकार नहीं उठा रही जरूरी कदम

    August 1, 2025

    ओरमांझी चौक पर अब फ्लाइओवर के संशोधित डिजाइन पर जल्दी ही शुरू होगा कार्य

    July 31, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • नवजात की मौत के बाद भी वेंटिलेटर पर रखने का आरोप, उपायुक्त ने दिए जांच के आदेश
    • यह सदन बहस का स्थल नहीं, बल्कि जनआकांक्षाओं का प्रतीक : विधानसभा अध्यक्ष
    • भारत पर टैरिफ का बोझ डाल कर अमेरिका का नुकसान कर गये ट्रंप
    • विधानसभा का मानसून सत्र: सदन के अंदर और बाहर होगा SIR का विरोध, सत्ताधारी विधायकों की हुई संयुक्त बैठक
    • बंगाल में असली आधार कार्ड सेंटर की आड़ में चल रहा था फर्जी आधार बनाने का रैकेट, बांग्लादेशी घुसपैठियों को दिए जा रहे थे कार्ड
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version