Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, September 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»मोरहाबादी में गैंगवार से तीन सौ लोगों के रोजगार पर संकट
    Breaking News

    मोरहाबादी में गैंगवार से तीन सौ लोगों के रोजगार पर संकट

    azad sipahiBy azad sipahiJanuary 29, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राजधानी रांची के हाई सिक्योरिटी जोन मोरहाबादी मैदान में गुरुवार को हुई फायरिंग के बाद 300 लोगों के रोजगार पर आफत आ गई है। घटना के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। इसके बाद रांची जिला प्रशासन की तरफ से इस पूरे इलाके को नो वेंडिंग जोन घोषित कर दिया। ठेला-खोमचा वालों को 24 घंटे के भीतर अपना सामान समेटने का आदेश दिया है ।

    मोरहाबादी मैदान के आसपास अब किसी प्रकार की कोई दुकानें नहीं लगेंगी। न ठेले-खोमचे लगेंगे। न यहां कुल्हड़ वाली चाय बिकेंगी। न ही हर सब्जियां मिलेंगी। पूरे मोरहाबादी मैदान में धारा-144 लगा दिया गया है। यहां धरना, प्रदर्शन, जुलूस, रैली पर भी रोक लगा दी गई है। प्रशासन की तरफ से फिलहाल इन दुकानदारों के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है।

    रांची नगर निगम के नगर आयुक्त मुकेश कुमार ने बताया कि जब तक मोरहाबादी और आसपास के इलाकों में बन रहे वेंडिंग जोन तैयार नहीं हो जाते हैं तब तक उनके लिए फिलहाल कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। नगर आयुक्त ने बताया कि इसके कार्य में तेजी लाया जाएगा। नगर आयुक्त ने शनिवार को इसके लिए इंजीनियरों को तलब किया है। जिला प्रशासन के इस आदेश के बाद मोरहाबादी के लगभग तीन सौ से अधिक परिवार प्रभावित होंगे। दुकानदारों ने बताया इसी ठेले, खोमचे के सहारे उनके बच्चों की पढ़ाई, भरण- पोषण और उनकी अन्य जरूरतें पूरी होती हैं।

    गुरुवार को हुआ था गैंगवार

    उल्लेखनीय है कि गुरुवार को रांची के अति सुरक्षित और वीवीआईपी माने जाने वाले इलाके मोरहाबादी में दिनदहाड़े गैंगवार में कुख्यात कालू लामा मारा गया था। उसे चार गोलियां मारी गई थी। इस घटना में कालू के भाई राजू और दोस्त शुभम को भी गोली लगी थी। दोनों को दो-दो गोली मारी गई थी। दोनों को पेट और बांह में गोली लगी है। इनका इलाज रिम्स में चल रहा है।

    घटना के बाद एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा के नेतृत्व में गठित एसआईटी की टीम ने कार्रवाई करते हुए हत्याकांड में शामिल बिट्टू खान नाम के एक अपराधी को गिरफ्तार किया। इससे पहले पुलिस की टीम ने राजू नाम के एक अपराधी को गिरफ्तार कर चुकी है। लालपुर थाना क्षेत्र के मोरहाबादी मैदान के पास अपराधी कालू लामा की गोली मारकर हत्या मामले में एसआईटी टीम ने एक और अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अपराधी का नाम बिट्टू खान बताया गया है।

    Hindi news jharkhand news Latest News morabadi gangwar ranchi news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमोरहाबादी से दुकानों को हटाने पहुंची इनफोर्समेंट की टीम, दुकानदार लामबंद
    Next Article झारखंड में फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड, चेतावनी जारी
    azad sipahi

      Related Posts

      वोट चोरी पर कांग्रेस का हमला, दलित-आदिवासियों को बताया टारगेट

      September 18, 2025

      झारखंड में अवैध खनन व बालू माफियाओं का है बोलबाला : अरुण सिंह

      September 18, 2025

      पलामूः ट्रक ड्राइवरों से अवैध वसूली के आरोप में दरोगा निलंबित, पूरे थाने के जवान बदले

      September 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • वोट चोरी पर कांग्रेस का हमला, दलित-आदिवासियों को बताया टारगेट
      • झारखंड में अवैध खनन व बालू माफियाओं का है बोलबाला : अरुण सिंह
      • पलामूः ट्रक ड्राइवरों से अवैध वसूली के आरोप में दरोगा निलंबित, पूरे थाने के जवान बदले
      • आतंकी असहर को बोकारो लेकर आई दिल्ली स्पेशल सेल की टीम
      • नयी जीएसटी व्यवस्था लागू होने से जीडीपी में बढ़ोतरी के साथ ही अर्थव्यवस्था मजबूत होगी : योगी आदित्यनाथ
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version