Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, August 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»पुलिस ने सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो फैलाने वाले 15 लोगों को भेजा नोटिस
    Breaking News

    पुलिस ने सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो फैलाने वाले 15 लोगों को भेजा नोटिस

    azad sipahiBy azad sipahiFebruary 10, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हजारीबाग। हजारीबाग पुलिस ने भ्रामक वीडियो, अफवाह और विद्वेष पैदा करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके तहत 15 लोगों को चिन्हित करते हुए नोटिस भेजा गया है। इन सभी लोगों से जवाब मांगा गया है। एसपी मनोज रतन चौथे ने कहा कि भ्रामक वीडियो पोस्ट कर समाज को बांटने की कोशिश वाले लोग कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

    पुलिस ने अब तक की जांच में भ्रामक जानकारी साझा करने के आरोप में 15 लोगों को चिन्हित किया है। इसमें अरशद आलम, मोहम्मद इकराम कुरैशी, नूरा निवासी निखिल कुमार, विजय प्रसाद, सुमन कुमार, रोहित कुमार, आदित्य कुमार ,बबलू कुमार ,मनीष कुमार, कूद निवासी मोहन कुमार, योगेंद्र कुमार , सिंघानी निवासी संजय यादव ,बड़का गांव निवासी अनिल कुमार, पेलावल निवासी मोहम्मद इश्तियाक व जुलू जुल्फी शामिल हैं। इसके अलावा और भी कई लोग चिन्हित किए गए हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है।

    हजारीबाग पुलिस ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की अफवाह नहीं फैलाएं। अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों की सूचना पुलिस को दें । सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। चेतावनी दी गई है कि कई पुराने तथा एडिट किए हुए वीडियो को हजारीबाग के बरही का बता कर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। ऐसे वीडियो को पोस्ट करने वाले लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है। एसपी ने कहा है कि ऐसे असामाजिक कृत्य करने वाले लोगों की सूचना जनता को समय रहते पुलिस पदाधिकारी के साथ साझा करनी चाहिए।

    उल्लेखनीय है कि हजारीबाग के बरही में मां सरस्वती की प्रतिमा के विसर्जन के दौरान दो गुटों के बीच मारपीट हो गई थी। इसमें एक युवक की मौत हो गई थी। कुछ लोग इस मुद्दे को भड़का कर जिले का माहौल खराब करने की साजिश कर रहे थे। गलत जानकारियां साझा करने के लिए सोशल मीडिया के अलग-अलग माध्यम का इस्तेमाल किया जा रहा था। इस पर प्रभावी कदम उठाने के लिए जिले में इंटरनेट की सेवाएं कुछ समय के लिए रोक दी गई थीं। इस कारण हालात जल्द ही काबू में आ गए।

    jharkhand news Jharkhand Police latest news. hazaribag news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार तय : बन्ना गुप्ता
    Next Article अवैध बालू और गिट्टी से लदे नौ वाहन जब्त
    azad sipahi

      Related Posts

      रांची में जटिल ब्रेन एन्यूरिज्म का सफल इलाज, सैमफोर्ड अस्पताल में हुआ नया कीर्तिमान

      August 1, 2025

      मानसून सत्र : कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष

      August 1, 2025

      विकसित राष्ट्र के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी : राष्ट्रपति

      August 1, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • तेजी से बदलते सुरक्षा परिदृश्य में युद्ध के दौरान लापरवाही या चूक की गुंजाइश नहीं : राजनाथ
      • बिहार विधानसभा चुनाव-2025 को लेकर मतदाता गहन पुनरीक्षण के बाद नई ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी
      • अमेरिका की टैरिफ धमकियों को भारत ने किया नजरअंदाज, कहा- हमारा ध्यान ठोस एजेंडे पर
      • अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं के विकास के लिए सरकार प्रयासरत : रिजिजू
      • काशी में प्रधानमंत्री शनिवार को करेंगे सौगातों की बारिश, 52 योजनाओं का होगा लोकार्पण व शिलान्यास
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version