Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर लालू का स्वागत, इंसाफ का भरोसा
    Breaking News

    रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर लालू का स्वागत, इंसाफ का भरोसा

    adminBy adminFebruary 13, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव रविवार को रांची पहुंचे। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद लालू सीधे रांची के मोरहाबादी स्थित राजकीय अतिथिशाला पहुंचे। लालू यादव के साथ उनकी बेटी मीसा भारती रांची आयी हैं।

    एयरपोर्ट से बाहर निकलने के बाद पत्रकारों ने जब लालू से सवाल पूछा तो नो कमेंट कहते हुए वह गाड़ी में सवार हुए और निकल गए। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। हालांकि, पूर्व सांसद घूरन राम ने कहा कि हमें न्यायालय पर पूरा भरोसा है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को इंसाफ मिलेगा। राजद की पूर्व प्रदेश प्रवक्ता स्मिता लकड़ा ने कहा कि राजद खेमे में उम्मीद है कि उन्हें जरूर बेल मिलेगी। लालू प्रसाद यादव की उम्र और बीमारियों को देखते हुए न्यायालय से इंसाफ जरूर मिलेगा। स्मिता ने कहा कि सोमवार को सुनवाई के दौरान मीसा भारती, तेजस्वी यादव सहित कई बड़े नेता भी मौजूद रहेंगे।

    एयरपोर्ट पर श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, भोला यादव, जयप्रकाश नारायण यादव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह, युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव, राजद के वरिष्ठ नेता राधाकृष्ण किशोर सहित काफी संख्या में राजद के कार्यकर्ता एयरपोर्ट पर मौजूद थे।

    उल्लेखनीय है कि लालू से जुड़े चारा घोटाला आरसी-47 ए/ 96 मामले में सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश एसके शशि की अदालत में 15 फरवरी को मामले में फैसले की तिथि निर्धारित है। इसी को लेकर लालू रांची पहुंचे हैं।

    jharkhand latest news Lalu yadav lalu yadav in ranchi lalu yadav latest news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराज्यपाल से मिले एचईसी के निदेशक
    Next Article सीबीआई कोर्ट में पेशी के लिए रांची पहुंचे लालू, चारा घोटाले में 15 को आएगा फैसला
    admin

      Related Posts

      केंद्र से अब झारखंड की एक-एक पाई के लिए आंदोलन करना होगा : सुप्रियो

      May 14, 2025

      शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री

      May 14, 2025

      सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

      May 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र से अब झारखंड की एक-एक पाई के लिए आंदोलन करना होगा : सुप्रियो
      • शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री
      • सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
      • सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी
      • सीएम और बाबूलाल ने जस्टिस बीआर गवई को बधाई दी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version