Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»सीबीआई कोर्ट में पेशी के लिए रांची पहुंचे लालू, चारा घोटाले में 15 को आएगा फैसला
    Breaking News

    सीबीआई कोर्ट में पेशी के लिए रांची पहुंचे लालू, चारा घोटाले में 15 को आएगा फैसला

    adminBy adminFebruary 13, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    देश के बहुचर्चित चारा घोटाले के डोरंडा ट्रेजरी (आरसी-47ए /96) मामले में फैसला 15 फरवरी (मंगलवार) को आएगा। इसमें राजद सुप्रीमो लालू यादव सहित 99 आरोपितों को सीबीआई के विशेष जज एसके शशि की अदालत में सशरीर उपस्थित होने का आदेश दिया गया है। इसमें हिस्सा लेने के लिए सुनवाई से दो दिन पहले रविवार को लालू पटना से रांची पहुंच गए। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राजद समर्थकों ने उनका स्वागत किया।

    चारा घोटाले के सबसे बड़े मामले में लालू प्रसाद समेत 99 आरोपित हैं। कोर्ट ने बहस पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है। सीबीआई की अदालत 15 फरवरी को इस मामले में फैसला सुनायेगी। लालू प्रसाद फिलहाल जमानत पर हैं। इसी सिलसिले में लालू प्रसाद रांची पहुंचे हैं।

    बताया जा रहा है कि लालू यादव अगले 48 घंटे तक रांची में रहेंगे। राजद पड़ोसी राज्य झारखंड में भी पार्टी को मजबूत करना चाहती है। इसके लिए खुद लालू यादव झारखंड के कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और जरूरी निर्देश देंगे। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के साथ राष्ट्रीय जनता दल के कई वरिष्ठ नेता भी रांची पहुंचे हैं।

    डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी का मामला

    चारा घोटाले का सबसे बड़ा यह मामला डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी से जुड़ा है। 1990 से 1995 के बीच 139. 35 करोड़ की अवैध निकासी की गयी थी। इस मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद, तत्कालीन लोक लेखा समिति के अध्यक्ष जगदीश शर्मा, ध्रुव भगत, पूर्व विधायक डॉ आरके राणा, पशुपालन विभाग के अधिकारी फूलचंद सिंह, वित्त सचिव बेक जूलियस, संयुक्त सचिव केएम प्रसाद सहित कई अधिकारी और आपूर्तिकर्ता आरोपितों में शामिल हैं।

    चारा घोटाला में लालू प्रसाद यादव से जुड़े झारखंड में कुल पांच मामले हैं। इनमें से चार मामलों में उन्हें सजा मिल चुकी है। लालू को पहले ही चाईबासा के दो मामले, देवघर और दुमका से जुड़े चारा घोटाले में झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है। वे फिलहाल जमानत पर हैं। अब चारा घोटाले के सबसे बड़े डोरंडा कोषागार मामले में 15 फरवरी को फैसला आना है।

    झारखंड में बनाया जाएगा कार्यकारी अध्यक्ष

    झारखंड राजद में अभय सिंह पहले अध्यक्ष थे। अब वहां संगठन चुनाव के लिए किसी को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जाएगा। झारखंड में भी पार्टी को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। वहां राजद के सत्यानंद भोक्ता, हेमंत सोरेन सरकार में श्रम नियोजन विभाग के मंत्री हैं। झारखंड में झामुमो, कांग्रेस और राजद गठबंधन की सरकार है।

    कार्यकर्ताओं का कहना है कि एक समय झारखंड में राजद से 14 विधायक हुआ करते थे लेकिन अब यहां पार्टी कमजोर हो गई है। लालू प्रसाद की भरसक कोशिश होगी कि इस कमजोरी को दूर किया जाए और राजद को झारखंड में भी मजबूती दी जाए।

    Lalu yadav lalu yadav in ranchi lalu yadav latest news top hindi news ranchi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर लालू का स्वागत, इंसाफ का भरोसा
    Next Article शहीद शांति भूषण का पार्थिव शरीर पहुंचा रांची, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
    admin

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version