Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, October 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»पाकिस्तानी अखबारों सेः इमरान खान के रूस दौरे से सम्बंधित खबरें बनीं सुर्खियां
    Top Story

    पाकिस्तानी अखबारों सेः इमरान खान के रूस दौरे से सम्बंधित खबरें बनीं सुर्खियां

    adminBy adminFebruary 24, 2022No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पाकिस्तान से गुरुवार को प्रकाशित अधिकांश समाचार पत्रों ने प्रधानमंत्री इमरान खान के रूस के दौरे पर पहुंचने की खबरें दी हैं। अखबारों ने लिखा है कि इमरान खान आज राष्ट्रपति पुतिन से मिलेंगे और एस-400 मिसाइल की खरीदारी के बारे में बातचीत करेंगे। अखबारों का कहना है कि इस दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच गैस पाइपलाइन, ट्रांसपोर्ट, उड्डयन और दवा बनाने के साथ-साथ रक्षा सौदों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है।

    अखबारों ने विपक्षी दलों के जरिए इमरान खान सरकार की विदाई की तैयारियां जोर-शोर से शुरू किए जाने की खबरें दी हैं। अखबारों ने लिखा है कि पीडीएम की बैठक में पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज़ के लीडर शहबाज शरीफ को प्रधानमंत्री बनाए जाने की खबरें चर्चा में हैं। अखबारों ने लिखा है कि 8 मार्च के बाद इमरान खान सरकार के खिलाफ सदन में अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी की जा रही है। अखबारों ने बताया है कि सत्ताधारी गठबंधन के 24 से अधिक सीनेटर और विधायकों के विपक्ष के साथ खड़े होने की खबरें हैं।

    अखबारों ने पाकिस्तान के सूचना प्रसारण मंत्री फव्वाद चौधरी का एक बयान छापा है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि अविश्वास प्रस्ताव के लिए विपक्ष की तरफ से तीन पीटीआई सदस्यों को पैसों की ऑफर की गई है, जो कि शर्मनाक है। अखबारों ने पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के लीडर आसिफ जरदारी और जमात-ए-इस्लामी पाकिस्तान के अध्यक्ष सिराजुल हक के साथ आज मुलाकात के जाने की खबरें भी दी हैं।

    अखबारों ने यूक्रेन विवाद के कारण 44 देशों के जरिए रूस पर और अधिक पाबंदियां लगाए जाने की खबरें भी दी हैं। अखबारों ने बताया कि रूस की सेना यूक्रेन पर हमला करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। नाटो ने 100 लड़ाकू जहाजों को अलर्ट पर रखा हैं। अखबारों ने यूक्रेन को अमेरिका के जरिए अलर्ट रहने और रूस के जरिए जल्द ही बड़ा हमला करने की खुफिया जानकारी देने की खबरें भी दी हैं। अखबारों ने यूक्रेन पर रूसी हमले के मद्देनजर कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि की खबरें भी दी हैं।

    अखबारों ने इस्लामाबाद हाईकोर्ट के जरिए पेका एक्ट के तहत गिरफ्तारियों पर रोक लगाने की खबरें दी है। अखबारों ने पाकिस्तान के पूर्व गृहमंत्री रहमान मलिक के निधन की खबर भी दी हैं। यह सभी खबरें रोजनामा दुनिया, रोजनामा खबरें, रोजनामा औसाफ, रोजनामा पाकिस्तान, रोजनामा एक्सप्रेस, रोजनामा नवाएवक्त और रोजनामा जंग ने अपने पहले पन्ने पर छापी हैं।

    रोजनामा खबरें ने एक खबर दी है, जिसमें बताया गया है कि संयुक्त राष्ट्र संघ ने भारतीय पत्रकार राना अय्यूब पर मुकदमा किए जाने की घटना को उन्हें प्रताड़ित किए जाने की संज्ञा दी है। अखबार ने लिखा है कि राना अय्यूब पर भारत में कई मुकदमे किए गए हैं और उनकी संपत्तियों को भी जब्त किया गया है। अखबार ने एक और खबर दी है, जिसमें बताया गया है कि बॉलीवुड स्टार शिल्पा शेट्टी ने अपने पति से किनारा कर लिया है। अखबार ने बताया है कि पोर्नोग्राफी केस में गिरफ्तार होने के बाद शिल्पा शेट्टी ने अपने पति राज कुंद्रा से किनारा कर लिया था और अब उन्होंने उनसे अलग होने का फैसला लिया है।

    रोजनामा एक्सप्रेस ने एक खबर में बताया है कि बिहार के एक बैंक ने बुर्का पहनकर आई एक महिला को कैश देने से इनकार कर दिया गया। प्रभावित महिला ने मीडिया को बताया है कि वह कैश लेने बैंक गई तो काउंटर पर बैठे कर्मचारी ने कहा कि जब तक वह हिजाब नहीं उतारेगी, उन्हें कैश नहीं मिलेगा। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद कर्मचारी ने अपने रवैये पर माफी मांग ली है। इधर, जब बैंक ने महिला के खानदान को उक्त कर्मचारी को सस्पेंड करने की खबर दी तो परिवार वालों ने मानवता के आधार पर ऐसा करने से मना कर दिया है।

    रोजनामा दुनिया ने भी एक खबर बिहार से दी है, जिसमें बताया गया है कि हिंदुत्ववादी संगठनों से जुड़े लोगों ने एक और मुसलमान को गाय के नाम पर पीट पीट कर कत्ल कर दिया है। अखबार ने बताया है कि बाद में इसकी लाश को पेट्रोल डाल कर जला कर एक गड्ढे में दफन भी कर दिया दिया गया है। अखबार ने बताया कि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में खलील आलम पर कुछ लोग लाठियों से हिंसा करते दिखाए गए हैं। अखबार का कहना है कि मीडिया के अनुसार यह घटना जिला समस्तीपुर की है।

    imran khan pakistan news ukraine war
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयूक्रेन से संघर्ष के बीच रूस बहुपक्षीय नौसैनिक अभ्यास ‘मिलान’ में शामिल नहीं होगा
    Next Article न्यायिक पदाधिकारियों को मिली प्रोन्नति, 16 का हुआ तबादला
    admin

      Related Posts

      गिरिडीह बाजार समिति में खड़े 15 ट्रकों से 24 बैटरी चोरी, पुलिस जांच में जुटी

      October 21, 2026

      खूंटी के संत मिखाइल स्कूल में फादर पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में रिम्स रेफर

      October 21, 2026

      विदेशी फंडिंग से देश में गृहयुद्ध और अर्थव्यवस्था को तबाह करने की साजिश, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ का बड़ा खुलासा

      October 21, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • गिरिडीह बाजार समिति में खड़े 15 ट्रकों से 24 बैटरी चोरी, पुलिस जांच में जुटी
      • भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 23 अक्टूबर को पहुंचेंगे रांची, मिशन 2029 और गिरिडीह उपचुनाव पर होगी चर्चा
      • खूंटी के संत मिखाइल स्कूल में फादर पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में रिम्स रेफर
      • विदेशी फंडिंग से देश में गृहयुद्ध और अर्थव्यवस्था को तबाह करने की साजिश, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ का बड़ा खुलासा
      • जमशेदपुर में सिंदूर खेला के साथ मां दुर्गा को दी गई विदाई, नम आंखों से बोलीं महिलाएं- अगले बरस फिर आना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version