Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»भाकपा माओवादी के 25 लाख के इनामी विमल यादव ने किया सरेंडर
    Breaking News

    भाकपा माओवादी के 25 लाख के इनामी विमल यादव ने किया सरेंडर

    adminBy adminFebruary 25, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भाकपा माओवादी के 25 लाख के इनामी और स्पेशल एरिया कमेटी (सैक मेंबर) विमल यादव उर्फ राधेश्याम यादव उर्फ उमेश यादव ने शुक्रवार को झारखंड पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। इसके खिलाफ 25 मामले दर्ज झारखंड और बिहार में दर्ज थे।

    शुक्रवार को रांची जोनल आईजी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विमल यादव ने आईजी अभियान एवी होमकर, रांची जोनल आईजी पंकज कंबोज, डीआईजी एसटीएफ अनूप बिरथरे, रांची एसएसपी सुरेंद्र झा, ग्रामीण एसपी नौशाद आलम और सीआरपीएफ के अधिकारियों के समक्ष सरेंडर किया।

    मौके पर झारखंड पुलिस के प्रवक्ता सह आईजी अभियान एवी होमकर ने कहा कि झारखंड सरकार ने राज्य को नक्सल मुक्त राज्य बनाने का संकल्प लिया है। इसी संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए सभी नक्सली-उग्रवादी संगठन के खिलाफ चौतरफा कार्रवाई की जा रही है। इसमें सीआरपीएफ, झारखंड जगुआर, कोबरा बटालियन और झारखंड पुलिस के जवान लगातार नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रहे है।

    होमकर ने कहा कि राज्य को पूरी तरह से नक्सल मुक्त करने और भटके हुए नक्सलियों को मुख्यधारा में लौटने के लिए झारखंड सरकार की आत्मसर्पण नीति नई दिशा के तहत कार्य किया जा रहा है। इसका परिणाम काफी सकारात्मक रहा है। अब तक भाकपा माओवादी सहित अन्य उग्रवादी संगठन के कई बड़े नक्सली-उग्रवादी सरेंडर कर रहे है। उन्होंने बताया कि पुलिस के लगातार अभियान, बढ़ती दबिश संगठन के आंतरिक शोषण से नाराज होकर सरकार की सरेंडर एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर विमल यादव ने सरेंडर किया है।

    उन्होंने बताया कि 1995-96 में मजदूर किसान संग्राम समिति में विमल शामिल हुआ। इसके बाद मजदूर किसानी संग्रामी परिषद का सक्रिय सदस्य रहा। 1999 में एक करोड़ के इनामी निशांत जी उर्फ अरविंद जी से मिलने के बाद भाकपा माओवादी के सक्रिय सदस्य के रूप में कुरियर बॉय का काम करने लगा। नक्सल संगठन से जुड़े विमल यादव ने कुरियर बॉय के रूप में काम की शुरुआत की थी। वहां से वह आज के समय में 25 लाख का इनामी नक्सली बन गया।

    मूल रूप से बिहार के जहानाबाद जिले के करौना थाना के सलेमपुर का रहनेवाला विमल यादव अरविंद की मौत के बाद नेतृत्व संभाल रहा था। माओवादियों के लिए सबसे सेफ जोन माने जानेवाले बूढ़ा पहाड़ के इलाके में विमल का बड़ा कद माना जाता था। वर्ष 2005 में सब जोनल कमांडर बना, 2009 में जोनल कमांडर बना, 2011 में रीजनल सदस्य बना, 2012 में एसएसी सदस्य बना, दिसम्बर 2018 में प्लाटून ईआरबी बना, 2019 में सुधाकरण की मौत के बाद प्लाटून का चार्ज लिया। संगठन में रहते हुए विमल ने 14 बड़े घटनाओं को अंजाम दिया था।

    bhakpa maovadi jharkhand latest news jharkhand naxali
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअमेरिका की आशंका, 96 घंटे में कीव पर कब्जा, हफ्ते के भीतर गिर जाएगी सरकार
    Next Article झारखंड में सात मार्च से खुलेंगे सभी स्कूल, रात आठ बजे के बाद भी खुली रहेंगी दुकानें
    admin

      Related Posts

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित

      June 7, 2025

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version