Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»यूक्रेन में फंसी अर्पिता रांची लौटी
    Breaking News

    यूक्रेन में फंसी अर्पिता रांची लौटी

    adminBy adminFebruary 28, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची की अर्पिता सोमवार को रांची पहुंची। रांची पहुंचने के बाद उसके खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अर्पिता यूक्रेन में रहकर मेडिकल की पढ़ाई कर रही थी। यह जानकारी सोमवार को कंट्रोल रूम की काउंसलर रजनी पापे ने दी।

    यूक्रेन-रूस के बीच छिड़ी जंग के कारण बड़ी संख्या में लोग वहां फंस गए हैं। इस दिशा में झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार और केंद्र सरकार लगातार प्रयासरत है। झारखंड से मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने यूक्रेन गए बच्चे भी वहां फंसे हैं। वे और उनके परिजन सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं। इस बीच झारखंड की बिटिया अर्पिता प्रसाद सोमवार को सकुशल अपने घर रांची पहुंची। इससे परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं था। रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पर उसके रिसीव करने उसके घर के कई सदस्य पहुंचे थे। जैसे ही परिजनों ने अर्पिता को देखा, सबकी आंखों से आंसू निकल पड़े।

    यूक्रेन-रूस के बीच युद्ध से बिगड़े हालात के बीच रांची की अर्पिता प्रसाद यूक्रेन से सुरक्षित वापस लौट आयी है। वह रांची की सेटेलाइट कॉलोनी की रहने वाली है। जानकारी के अनुसार दिल्ली एयरपोर्ट से वह रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पहुंची। फ्लाइट से उतरते ही उसके चेहरे पर वतन वापसी की खुशी साफ दिख रही थी। उसके परिजन भी बेहद खुश थे।

    उल्लेखनीय है कि झारखंड के कई छात्र अभी भी यूक्रेन में फंसे हुए हैं। रांची, गढ़वा, कोडरमा, लोहरदगा, पलामू, लातेहार, साहिबगंज और देवघर सहित अन्य जिलों के छात्र घर वापसी के लिए मदद की गुहार लगा रहे हैं। हेमंत सोरेन सरकार अपने स्तर से उनकी सुरक्षित वापसी के लिए लगातार प्रयासरत है। राहत की खबर ये है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ऐलान किया है कि यूक्रेन से वापस लौटने वालों के टिकट का खर्च सरकार उठायेगी। यूक्रेन में फंसे झारखंड के लोगों के लिए राज्य सरकार ने कंट्रोल रूम खोला है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लोगों से अपील की है कि वहां फंसे लोगों की सूचना कंट्रोल रूम को दें।

    jharkhand latest news jharkhand news ranchi news student arpita reach today ranchi jharkhand top hindi news jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअंबा प्रसाद ने होमगार्ड के मामले को विधानसभा में उठाया
    Next Article पुत्र की मौत से आक्रोशित पिता ने रिश्तेदारों को घर में बंदकर लगाई आग
    admin

      Related Posts

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version