Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, April 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»देवघर बाबा मंदिर में अफरा-तफरी और लाठीचार्ज, 10 श्रद्धालु घायल
    Jharkhand Top News

    देवघर बाबा मंदिर में अफरा-तफरी और लाठीचार्ज, 10 श्रद्धालु घायल

    adminBy adminMarch 1, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    झारखंड के देवघर बाबा वैद्यनाथ मंदिर में मंगलवार को महाशिवरात्रि पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि कुछ भक्त वीआइपी गेट से जलाभिषेक के लिए अंदर जाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान कुछ देर के लिए हालात बिगड़ गए। अफरा-तफरी में 10 लोग घायल हो गए।

    बताया जा रहा है कि शीघ्र दर्शनम के काउंटर के पास यह घटना हुई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर प्रबंधन और जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं पर लाठियां भांजी। मौके पर पूजा के लिए पहुंचीं बड़कागांव की कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद को भी अव्यवस्था का शिकार होना पड़ा। व्यवस्था को लेकर शिकायत करने पहुंची विधायक से मंदिर प्रबंधन समिति के लोगों से बहस हो गई।

    अंबा ने अफरा-तफरी में घायल हुए लोगों से मुलाकात की। जब वह प्रशासन से शिकायत करने गईं तो उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। उन्होंने कहा कि मंदिर में भक्तों के लिए बेहतर इंतजाम नहीं किए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि देवघर एसडीपीओ दिनेश कुमार यादव और मंदिर व्यवस्थापक रमेश परिहस्त ने उनके साथ बहस की। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। शीर्घ दर्शनम के लिए पांच सौ रुपये शुल्क के साथ लगने वाली कतार करीब डेढ़ किलोमीटर तक लंबी बताई जा रही है।

    मुख्यमंत्री ने देवघर को बर्बाद करने की सुपारी किसी को दे रखी : सांसद

    घटना के बाद गोड्डा भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया पर लाठीचार्ज का वीडियो जारी करते हुए कहा है कि जब आस्था पर राजनीति हावी हो तो श्रद्धालुओं का यही हाल होता है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने देवघर को बर्बाद करने की सुपारी किसी को दे रखी है। अव्यवस्था में घायल होने वालों में दो महिलाएं बिहार की हैं। घटना में बिहार की रहने वाली संगीता देवी बेहोश हो गई थी, जिन्हें बाबा मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

    प्रथम उपचार के दौरान पता चला कि महिला का दायां पैर भीड़ से दबने के कारण टूट गया है। उसको सदर अस्पताल भेजा गया। बेगूसराय की गीता देवी के सिर में चोट लगी है। मंदिर में हुई अव्यवस्था को लेकर लोगों में भारी नाराजगी है। शिवरात्रि के दिन पैदा हुए हालात को देखते हुए जिले की पूरी प्रशासनिक टीम को बदलने की मांग की जा रही है। दावा किया जा रहा है कि यह टीम श्रावणी मेले की भीड़ को नियंत्रित नहीं कर सकेगी। मंदिर में हुई अफरा-तफरी में 10 लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है।

    इस संबंध में देवघर के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने बताया कि पूरी व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त है। कुछ लोग अफवाह फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। इससे बचने की आवश्यकता है। देवघर जिला प्रशासन की पूरी निगरानी में यह प्रक्रिया बेहद सुचारू तरीके से संचालित की जा रही है।

    उल्लेखनीय है कि देवघर में महाशिवरात्रि पर बाबा वैद्यनाथ का जलाभिषेक करने के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। सुबह तीन बजे मंदिर परिसर में सरकारी पूजा हुई। इसके बाद सुबह चार बजे श्रद्धालुओं के जलार्पण के लिए पट खोल दिए गए। मंदिर में कतारबद्ध तरीके से श्रद्धालुओं के सुगम जलार्पण की व्यवस्था की गई थी।

    baba baidhyanath dham deoghar hindi news deoghar latest news deoghar news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article10 लाख के इनामी नक्सली ने बेटी के कहने पर किया सरेंडर
    Next Article यूक्रेन में फंसे भारतीयों को सुरक्षित लाने में देरी कर रही है केंद्र सरकार : कांग्रेस
    admin

      Related Posts

      स्वर्णरेखा नदी किनारे फिर मिला 227 किलो का जिंदा बम, डिफ्यूज करने में जुटी सेना

      April 20, 2026

      चतरा में शर्मनाक: तीन मौतों के मातम के बीच ‘कमीशनखोरी’, पोस्टमार्टम के लिए परिजनों से वसूले 5 हजार

      April 20, 2026

      झारखंड के सरकारी अस्पतालों में अब मुफ्त कैंसर जांच, स्वास्थ्य विभाग ने दिए निर्देश

      April 20, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नोएडा श्रमिक हिंसा मामले में बिगुल मजदूर दस्ता के दो सदस्य गिरफ्तार
      • अमेरिकी सहायक विदेश मंत्री नेपाल के तीन दिन के दौरे पर काठमांडू पहुंचे
      • पाकिस्तान के बलोचिस्तान में विद्रोहियों से झड़प में तीन पुलिस जवान मारे गए
      • फिल्म ‘भूत बंगला’ ने पहले वीकेंड में दिखाई ताकत, तीन दिन में की 58 करोड़ की कमाई
      • सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की फीकी पड़ी चमक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version