Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, December 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»रूस से लड़ने के लिए नाटो देशों के इनकार के बाद जेलेंस्की ने कहा- ‘नहीं चाहता नाटो की सदस्यता’
    Top Story

    रूस से लड़ने के लिए नाटो देशों के इनकार के बाद जेलेंस्की ने कहा- ‘नहीं चाहता नाटो की सदस्यता’

    adminBy adminMarch 9, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नाटो देशों के रूस से लड़ने से इनकार के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि वह नाटो की सदस्यता नहीं चाहते।

    जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन के लिए नाटो (उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन) सदस्यता देने की मांग को लेकर अब वे जोर नहीं दे रहे हैं। राष्ट्रपति ने इसे संवेदनशील मुद्दा बताते हुए कहा कि रूसी हमले का एक कारण यह भी है। रात एक इंटरव्यू में जेलेंस्की ने कहा कि नाटो की ओर से यूक्रेन को स्वीकार करने में असहमति के संकेत मिलने के बाद मैंने इस मामले को पहले ही ठंडे बस्ते में डाल दिया।

    राष्ट्रपति जेलेंस्की ने हाउस आफ कामंस में ब्रिटिश सांसदों को संबोधित करते हुए कहा कि यूक्रेनी अपना देश नहीं खोना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह नाजियों के हमले के दौरान ब्रिटिश अपना देश नहीं खोना चाहते थे वैसे ही हम भी अपना देश नहीं खोना चाहते हैं। इससे पहले स्वीडन की प्रधानमंत्री मैग्लडालेना एंडरसन ने कहा था कि इस समय नाटो की सदस्यता के लिए आवेदन करने से यूरोप में वर्तमान सुरक्षा स्थिति अस्थिर हो सकती है। उन्होंने कहा कि यदि हम इस समय नाटो से जुड़ने के लिए आवेदन करते हैं, तो यह क्षेत्र में सुरक्षा संबंधी अस्थिरता बढ़ाएगा और इससे चिंताओं में भी इजाफा होगा।

    बता दें कि हाल में ही यूक्रेन में ‘नो फ्लाई जोन’ को लागू करने से नाटो ने इनकार कर दिया है, जिस पर जेलेंस्की भड़क गए। उन्होंने नाटो के इस फैसले की आलोचना की और कहा कि इससे अब रूस को यूक्रेन के शहरों और गांवों पर बम बरसाने की इजाजत मिल गई। जेलेंस्की ने यह भी कहा कि नाटो इस बात से अवगत है कि रूस अभी और ज्यादा हमले करेगा फिर भी इसने जानबूझकर ऐसा फैसला ले लिया है।

    जेलेंस्की ने कहा कि नाटो के इस फैसले के बाद यूक्रेन नहीं बचेगा तो पूरा यूरोप भी तबाह हो जाएगा। बता दें कि अब यूक्रेन की राजधानी कीव समेत अनेक शहरों को रूसी सेना ने घेर लिया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleब्रिटिश संसद में जेलेंस्की ने भरी हुंकार, ‘खून की आख़िरी बूंद तक लड़ेंगे’
    Next Article मैकडॉनल्ड्स ने रूस में बंद किए अपने सभी रेस्टोरेंट्स, पुतिन पर कस रहा आर्थिक शिकंजा
    admin

      Related Posts

      10 Best Real cash Online slots Internet sites of 2025

      December 22, 2025

      Dolphin’s Pearl Demonstration Play Totally free Position Game

      December 22, 2025

      पीटीआई प्रदर्शन की आशंका से शहर बना छावनी, धारा 144 लागू

      December 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 10 Best Real cash Online slots Internet sites of 2025
      • Dolphin’s Pearl Demonstration Play Totally free Position Game
      • उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र : कोडीन कप सिरप मामले में विपक्षी सदस्यों का वाकआउट, प्रदर्शन
      • पीटीआई प्रदर्शन की आशंका से शहर बना छावनी, धारा 144 लागू
      • पाकिस्तान में भारी खून-खराबा: बलोचिस्तान और केपी में मुठभेड़, 9 सैनिक और 9 विद्रोही ढेर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version