Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»ऑपरेशन गंगाः यूक्रेन से भारत की आखिरी निकासी उड़ान गुरुवार को
    Breaking News

    ऑपरेशन गंगाः यूक्रेन से भारत की आखिरी निकासी उड़ान गुरुवार को

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 9, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – विशेष रूप से निकासी के लिए भेजी गई सरकारी टीमें भी स्वदेश लौट आएंगी

    कीव, 09 मार्च (हि.स.)। युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए शुरू किया गया भारत सरकार का ‘ऑपरेशन गंगा’ अभियान गुरुवार को पूरा हो जाएगा। गुरुवार शाम यूक्रेन से उड़ान भरने वाली भारत की आखिरी फ्लाइट होगी। विशेष रूप से निकासी के लिए भेजी गई सरकारी टीमें भी स्वदेश लौट आएंगी।

    रूस ने 24 फरवरी को यूक्रेन पर आक्रमण किया था। इसके बाद भारत सरकार ने 26 फरवरी को ‘ऑपरेशन गंगा’ शुरू किया। इस अभियान के तहत अब तक लगभग 18 हजार भारतीय नागरिकों को वहां से निकाला गया है। इनमें से अधिकांश विद्यार्थी हैं। विद्यार्थियों के अंतिम जत्थे के रूप में रूसी सीमा के पास सूमी में फंसे लगभग 700 विद्यार्थी ट्रेन से पश्चिमी यूक्रेन के रास्ते में हैं। वह स्वदेश के लिए गुरुवार को उड़ान भरेंगे।

    यूक्रेन के सूमी से निकाले गए भारतीय विद्यार्थियों को बुधवार को एक विशेष ट्रेन में सवार कर दूतावास ने तस्वीरें ट्वीट की हैं। इनमें विद्यार्थी खुश दिख रहे हैं। इन तस्वीरों को देखकर तनावग्रस्त परिवारों को उनके घर वापस आने की उम्मीद बंधी है। अंतिम बड़े समूह में शामिल लगभग 600 भारतीय और अन्य देशों के 17 लोग यूक्रेन के पोल्टावा से ट्रेन में सवार हुए हैं। इनके गुरुवार को पोलैंड से स्वदेश वापसी के लिए उड़ान पकड़ने की संभावना है।

    छात्र समन्वयक अंशद अली ने बताया कि ट्रेन विद्यार्थियों को पश्चिमी यूक्रेन के लविवि ले जाएगी। वहां से उन्हें बसों से पोलैंड ले जाया जाएगा। पोल्टावा और लविवि के बीच की दूरी लगभग 888 किलोमीटर है। सूमी से निकाले गए समूह में 580 विद्यार्थी, वर्क परमिट पर गए 20 भारतीय और उनके परिवार के सदस्य शामिल हैं। 600 भारतीयों के साथ निकाले गए लोगों में बांग्लादेश के 13, नेपाल और पाकिस्तान से एक-एक और ट्यूनीशिया के दो नागरिक भी हैं।

    नागरिकों को निकालने के लिए शहर से पोल्टावा तक मानवीय गलियारे की स्थापना के बाद ही 12 बसें निकलीं। रेडक्रॉस की अंतरराष्ट्रीय समिति, यूक्रेनी अधिकारियों और भारतीय दूतावास के अधिकारियों की सुरक्षा में संघर्ष क्षेत्र के बजाय सुरक्षित मार्ग से 12 बसों के काफिले में भारतीय नागरिकों को मंगलवार सुबह सूमी से पोल्टावा शहर ले जाया गया। यहां भारतीय अधिकारियों को समन्वय के लिए पिछले कुछ दिनों से तैनात किया गया था।

    भारतीयों के साथ सुरक्षित निकाली गईं पाकिस्तान की अस्मा शफीक ने मदद के लिए भारतीय अधिकारियों का आभार जताया है। नेपाल के रोशन झा भी युद्धक्षेत्र से जीवित निकल पाने पर खुश हैं। उन्होंने भी भारत का आभार जताया है । बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बांग्लादेश के नागरिकों की मदद करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमप्रः भोपाल में चल रहा रायफल-पिस्टल शूटिंग का प्रथम एवं द्वितीय सेलेक्शन ट्रायल
    Next Article 25 मार्च बेगूसराय में होगा सेंट्रल जोन हेमन ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट, कोचिंग कैंप दस मार्च से
    azad sipahi

      Related Posts

      रांची के धुर्वा से दो जुड़वां भाई लापता, चार दिन बाद भी नहीं मिला सुराग

      June 4, 2026

      जमीन विवाद में बहा खून, भाजपा विधायक नीरा यादव के चालक की हत्या, बढ़ा तनाव

      June 4, 2026

      अवैध हथियार तस्करी गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, लोडेड पिस्टल बरामद

      June 4, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची के धुर्वा से दो जुड़वां भाई लापता, चार दिन बाद भी नहीं मिला सुराग
      • ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज, भड़काऊ भाषण देने का आरोप
      • भाजपा ने सड़क निर्माण कार्य में लगाया भ्रष्टाचार का आराेप, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
      • राहुल गांधी आज से उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर
      • जमीन विवाद में बहा खून, भाजपा विधायक नीरा यादव के चालक की हत्या, बढ़ा तनाव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version