Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, April 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»गुमला की दुष्कर्म पीड़िता से मिली रांची की मेयर
    Jharkhand Top News

    गुमला की दुष्कर्म पीड़िता से मिली रांची की मेयर

    adminBy adminMarch 16, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची की मेयर और भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा बुधवार को गुमला के बिशुनपुर प्रखंड स्थित चिरोडीह पंचायत पहुंची। उन्होंने पीड़िता एवं उसके परिजनों से मुलाकात की। उल्लेखनीय है कि 13 मार्च को बिशुनपुर थाना क्षेत्र में दस लोगों ने नाबालिग किशोरी (13) के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। पीड़िता आठवीं कक्षा की छात्रा है। गांव में मड़वा का कार्यक्रम था। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नाबालिग किशोरी संबंधित गांव आई थी। रात 11 बजे शादी समारोह से अपने घर लौट रही थी। इस दौरान आरोपितों ने नाबालिग किशोरी को अगवा कर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपित नाबालिग किशोरी को उत्क्रमित मध्य विद्यालय के समीप छोड़कर भाग गए थे। आरोपितों में दो को छोड़कर शेष आठ आरोपित नाबालिग हैं।

    मेयर ने इस घटना को शर्मनाक कहा। साथ ही राज्य सरकार से मांग करते की कि इस घटना में शामिल आरोपितों को फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। उन्होंने यह भी कहा कि ईश्वर राज्य सरकार को सद्बुद्धि प्रदान करे। राज्य के अधिकांश जिलों में दिन-प्रतिदिन दुष्कर्म अथवा सामूहिक दुष्कर्म की घटनाओं में वृद्धि हो रही है। फिर भी विधानसभा में बेटियों की सुरक्षा पर सत्ता पक्ष के विधायकों ने कोई सवाल नहीं किया। इससे यही जाहिर होता है कि राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था के प्रति राज्य सरकार खुद को जिम्मेदार मान रही है। मुख्यमंत्री विधानसभा में पिछले दो वर्षों में अपराध, लूट, हत्या एवं दुष्कर्म के आंकड़े बात रहे हैं। क्या ये आंकड़े ही हेमंत सरकार की उपलब्धि है।

    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को अपनी जिम्मेदारी का अहसास होने चाहिए। उन्हें बेटियों की सुरक्षा एवं उनके भविष्य को लेकर गंभीरता से विचार करना चाहिए। मुख्यमंत्री स्वयं आदिवासी हैं। इसलिए आदिवासी समाज की बेटियों की सुरक्षा के प्रति उनकी खास जिम्मेदारी है। जब राज्य की बेटियां अपने ही घर व समाज के बीच स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही हैं तो राज्य सरकार किस मुंह से महिला विकास और महिला सशक्तिकरण की बात करती है। युवाओं और समाज मे पनप रही दुष्प्रवृत्ति को रोकने के लिए हेमंत सरकार ने अब तक कोई कार्य नहीं किया। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि पीड़िता को उचित मुआवजा का भुगतान करें। साथ ही पीड़ित का नामांकन कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में कराने की व्यवस्था करें।

    Crime news gumla news jharkhand latest news jharkhand news top hindi news jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची में गंगा स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ
    Next Article बोकारो में ओवर टाइम ड्यूटी नहीं करने पर मजदूर की हत्या, दूसरा लापता
    admin

      Related Posts

      जमीन कारोबारी को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर

      April 21, 2026

      मॉल के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

      April 21, 2026

      महिला ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

      April 21, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बंगाल की जनता भाजपा सरकार बनाने के लिए तैयार है : रेखा गुप्ता
      • जमीन कारोबारी को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर
      • मॉल के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस
      • महिला ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
      • नोएडा श्रमिक हिंसा मामले में बिगुल मजदूर दस्ता के दो सदस्य गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version