Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, November 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»झारखंड में पंचायत चुनाव का काउंटडाउन शुरू
    Breaking News

    झारखंड में पंचायत चुनाव का काउंटडाउन शुरू

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 20, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड में पंचायत चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो गया है। 25 मार्च तक झारखंड विधानसभा का बजट सत्र है। इसके बाद पंचायत चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी जायेगी। चुनाव की घोषणा के साथ ही राज्य में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो जायेगा। कोरोना के प्रकोप के कारण पंचायती राज संस्थाओं को दो बार अवधि विस्तार दिया जा चुका है।

    उल्लेखनीय है कि 24 फरवरी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई थी, इसमें झारखंड में पंचायत चुनाव कराने पर सहमति बनी थी। तय हुआ था कि मैट्रिक और इंटर की परीक्षाएं संपन्न होने के बाद राज्य में पंचायत चुनाव कराए जाएंगे। कहा गया था कि चुनाव से एक माह पूर्व सरकार तारीखों का ऐलान भी कर देगी।

    इस संबंध में राज्य के पंचायती राज मंत्री आलमगीर आलम का कहना है कि पंचायत चुनाव से एक महीने पहले तारीखों की घोषणा कर दी जायेगी। चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इतना ही नहीं, चुनाव आयोग द्वारा कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

    चार चरणों में होंगे चुनाव
    कैबिनेट के फैसले के अनुसार झारखंड में चार चरणों में पंचायत चुनाव कराने की तैयारी है। इसकी रूपरेखा बनकर तैयार है। चुनाव ईवीएम की जगह बैलेट से कराये जायेंगे। इसलिए यूपी से बैलेट बॉक्स मंगाये गये हैं। इनकी डेंटिंग-पेंटिंग भी शुरू हो गई है।

    दो बार मिल चुका है विस्तार
    पंचायती राज संस्थाओं का चुनाव वर्ष 2015 में हुआ था। पांच वर्षों का कार्यकाल पूरा होने के बाद कोरोना संक्रमण के कारण दिसंबर 2020 में पंचायत चुनाव नहीं हो सके और पंचायती संस्थाएं विघटित हो गयीं। दूसरी ओर सरकार द्वारा सात जनवरी 2021 को अधिसूचना जारी कर छह माह तक के लिए कार्यकारी संस्थाओं का गठन किया गया। कोरोना संक्रमण के कारण पंचायत चुनाव इस दौरान भी नहीं हो सके। ऐसी स्थिति में राज्य सरकार द्वारा राज्यपाल की स्वीकृति से दोबारा इसका विस्तार किया गया।

    गांव से शहर तक लोग प्रतीक्षारत
    झारखंड पंचायत चुनाव 2022 को लेकर गांव से शहर तक लोग प्रतीक्षारत हैं। पंचायती राज से जुड़े लोग चाहते हैं कि किसी तरह से जल्द चुनाव हो जाए। गांवों में सरकार गठित हो जाए। राज्य सरकार भी चाहती है कि जल्द से जल्द चुनाव करा लिए जाएं। क्योंकि, केंद्र सरकार से मिलने वाला अनुदान चुनाव नहीं होने के कारण ही बंद है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बीते दिनों यह जानकारी झारखंड विधानसभा में साझा कर चुके हैं। सदन में भी कई विधायक पंचायत चुनाव को लेकर सवाल भी उठा चुके हैं।

    बिना ओबीसी आरक्षण के ही सरकार कराएगी पंचायत चुनाव
    हेमंत सोरेन सरकार चाहती थी कि पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण लागू कर दिया जाए लेकिन अभी ऐसा नहीं कर सकी है। इस काम में अभी विलंब होने की संभावना है। ऐसे में सरकार ने तय किया है कि बिना आरक्षण लागू किए ही पंचायत चुनाव संपन्न करा लिया जाए। सरकार की असली चिंता केंद्रीय मदद ठप होने को लेकर है। अगर चुनाव यूं ही टलता रहा तो केंद्रीय अनुदान की क्षति हो सकती है। इसलिए राज्य सरकार अब कोई भी रिस्क लेने के लिए तैयार नहीं है।

    राजनीतिक दलों की तैयारी शुरू
    जानकारों का कहना है कि झारखंड में पंचायत चुनाव दलीय आधार पर नहीं होंगे लेकिन सच तो यह है कि झामुमो, कांग्रेस, भाजपा, आजसू जैसी पार्टियां योजनाबद्ध तरीके से अपने कार्यकर्ताओं को हर क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतार कर अपनी पकड़ मजबूत बनाने की तैयारी कोशिश कर चुके हैं। ऐसा पूर्व के चुनाव में भी होता रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहिंदपीढ़ी में फायरिंग और लोअर बाजार में चाकूबाजी
    Next Article पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण लागू करने की मांग पर 24 को झारखंड बंद
    azad sipahi

      Related Posts

      धर्म और क्षेत्र की सीमाओं से परे छठ महापर्व, मुस्लिम, सिख और बौद्ध समुदाय के लोग भी बढ़-चढ़कर ले रहे हिस्सा

      November 15, 2026

      नाबालिग आदिवासी बच्ची से कथित दुष्कर्म मामला: विधायक को लेकर NCST सख्त, डॉ. आशा लकड़ा बोलीं- आयोग जारी करेगा नोटिस

      November 15, 2026

      खूंटी के बिरसा पार्क में भगवान बिरसा मुंडा को दी गई श्रद्धांजलि, पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने किया नमन

      November 15, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अमेरिका-चीन में घटी शराब की खपत, भारत में 10% बढ़ोतरी; देश में 7 करोड़ लोग नशे की गिरफ्त में
      • धर्म और क्षेत्र की सीमाओं से परे छठ महापर्व, मुस्लिम, सिख और बौद्ध समुदाय के लोग भी बढ़-चढ़कर ले रहे हिस्सा
      • हरियाणा के नूंह में पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़, दो की मौत और एक घायल, 7 गोवंश बरामद
      • नाबालिग आदिवासी बच्ची से कथित दुष्कर्म मामला: विधायक को लेकर NCST सख्त, डॉ. आशा लकड़ा बोलीं- आयोग जारी करेगा नोटिस
      • खूंटी के बिरसा पार्क में भगवान बिरसा मुंडा को दी गई श्रद्धांजलि, पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने किया नमन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version