Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»आप ने राज्यसभा के लिए क्रिकेटर हरभजन सिंह समेत पांच उम्मीदवार घोषित किए
    Breaking News

    आप ने राज्यसभा के लिए क्रिकेटर हरभजन सिंह समेत पांच उम्मीदवार घोषित किए

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 21, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पंजाब चुनाव के रणनीतिकार संदीप पाठक, राघव चढ्ढा का भी जाना तय

    चंडीगढ़। पंजाब की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा के लिए सभी पांच उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। सोमवार को नामांकन का अंतिम दिन होने के चलते सभी उम्मीदवारों ने पार्टी लीडरशिप की मौजूदगी में नामांकन भी कर दिया। मुकाबले में कोई भी प्रत्याशी सामने नहीं आने पर आप के पांचों उम्मीदवारों का राज्य सभा में जाना तय माना जा रहा है। पंजाब के माध्यम से अब आम आदमी पार्टी राज्यसभा में मजबूत होगी।

    आम आदमी पार्टी को हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान 117 में से 92 सीटों पर जीत हासिल हुई है। राज्य सभा जाने वालों को लेकर आम आदमी पार्टी ने अंतिम समय तक सस्पेंस बनाए रखा। सोमवार को विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के बाद एक-एक करके सभी नामों का ऐलान किया गया।

    आम आदमी पार्टी ने मूल रूप से जालंधर निवासी क्रिकेटर हरभजन सिंह को राज्य सभा प्रत्याशी बनाया है। भज्जी के पहले कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें थी लेकिन चुनाव के दौरान उन्होंने खुद इसका खंडन कर दिया। भज्जी शादी के बाद ज्यादा समय अपने परिवार को ही दे रहे हैं। भगवंत मान से निकटता के चलते भज्जी को राज्य सभा भेजा जा रहा है।

    आप के दूसरे प्रत्याशी भी जालंधर जिले से संबंधित हैं। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के संस्थापक अशोक मित्तल को आप ने राज्य सभा प्रत्याशी बनाया गया है। मित्तल एलपीयू के माध्यम से देश-विदेश में उद्यमी एवं शिक्षाविद् के रूप में प्रसिद्ध हैं।

    आप के तीसरे प्रत्याशी आईआईटी दिल्ली के प्रो.संदीप पाठक हैं। पाठक पंजाब में आप की चुनाव प्रचार अभियान के मुख्य रणनीतिकार थे। खुद केजरीवाल संदीप पाठक की प्रशंसा करते रहे हैं। केजरीवाल के पंजाब में हुए कार्यक्रमों की योजना संदीप पाठक ने ही बनाई थी। मूल रूप से छत्तीसगढ़ निवासी संदीप पाठक कैंब्रिज विश्वविद्यालय के पास आउट हैं।

    आम आदमी पार्टी ने पंजाब चुनाव में अहम भूमिका निभाने वाले राघव चढ्ढा को भी राज्य सभा भेजने का फैसला किया है। राघव चढ्ढा वैसे तो पंजाब आप के सह प्रभारी थे लेकिन उनकी भूमिका प्रभारी से अधिक रही है। राघव चढ्ढा राज्य सभा में सबसे कम 33 वर्ष के सदस्य बनेंगे।

    आम आदमी पार्टी ने पंजाब के उद्योगपति संजीव अरोड़ा को भी राज्य सभा में भेजने का फैसला किया है। संजीव अरोड़ा कृष्णा प्राण ब्रेस्ट कैंसर केयर चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से कैंसर रोगियों की सेवा कर रहे हैं। सभी उम्मीदवारों ने सोमवार को पंजाब विधानसभा पहुंचकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा, विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवा समेत तमाम वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में राज्य सभा के लिए नामांकन किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसेना ने भी छोड़ा इमरान का साथ, ओआईसी की बैठक के बाद इस्तीफा देने की अटकलें
    Next Article एन बीरेन सिंह ने दूसरी बार ली मणिपुर के मुख्यमंत्री पद की शपथ
    azad sipahi

      Related Posts

      हॉकी इंडिया चैंपियनशिप के लिए ट्रायल 14 जून को

      June 3, 2025

      पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष अनीता सुंभूरुई नहीं रहीं, शोक की लहर

      June 3, 2025

      19 जून को रांची को मिलेगा पहला एलिवेटेड कॉरिडोर, रातू रोड को मिलेगा जाम से निजात

      June 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लगातार तीसरे कारोबारी दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, निवेशकों को 2.40 लाख करोड़ की चपत
      • सर्राफा बाजार में सोने में जोरदार तेजी, चांदी की भी बढ़ी चमक
      • शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट
      • ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजार में खरीदारी का रुख
      • विश्व साइकिल दिवस पर मतदाता जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version