Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»झारखंड में पूरवइया और पछुआ के मिलन से बदला मौसम का मिजाज
    Jharkhand Top News

    झारखंड में पूरवइया और पछुआ के मिलन से बदला मौसम का मिजाज

    adminBy adminMarch 23, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    झारखंड में पूरवइया और पछुआ हवा के मिलन से मौसम का मिजाज बदलने लगा है। राजधानी रांची समेत सभी जिलों में तपती गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले 24 घंटे के दरम्यान राज्य का मौसम शुष्क रहा। रांची में बुधवार का तापमान अधिकतम 36 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस पलामू और सबसे कम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस गढ़वा का दर्ज किया गया है।

    रांची मौसम केंद्र के प्रभारी कार्यालय निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में कंक्रीट का जाल बिछ जाने के कारण तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र खासकर जहां पेड़ पौधे अधिक हैं वहां अब भी तापमान संतुलित है। उन्होंने अभी लू चलने की संभावना से इनकार किया है। मौसम गर्म तो रहेगा लेकिन उष्ण लहर यानी लू नहीं चलेगी। इसके बावजूद लोग घर से बाहर निकलने के दौरान सावधानी बरतें।

    उन्होंने बताया कि न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी बदलते मौसम का परिचायक है। वहीं, 24, 25 और 26 मार्च को मौसम शुष्क रहेगा और आसमान साफ रहेगा। उन्होंने अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोत्तरी के संकेत दिए हैं। साथ ही सलाह दी है कि बदलते मौसम के मिजाज को देखते हुए हमें सतर्क रहने की जरूरत है। घर से बाहर निकलने से पूर्व भरपूर मात्रा में स्वच्छ पेयजल का सेवन करें।

    अगले चार दिनों का तापमान

    24 मार्च- अधिकतम 37 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा

    25 मार्च- अधिकतम 36 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा

    26 मार्च- अधिकतम 37 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा

    27 मार्च- अधिकतम 37 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा

    jharkhand latest news jharkhand news ranchi news top hindi news jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमॉब लिंचिंग कानून पर सदन में हंगामा
    Next Article ‘विचारों के ग्यारह अध्याय’ में झारखंड के इतिहास को समेटने की कोशिश : मुख्यमंत्री
    admin

      Related Posts

      केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की ली जानकारी

      June 28, 2025

      संत अन्ना इंटर कॉलेज में पांच जुलाई से नए सत्र की होगी शुरुआत

      June 28, 2025

      झारखंड के उत्तरी-मध्यवर्ती जिलों में 29 को भारी बारिश की आशंका

      June 28, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शेफाली जरीवाला के घर पहुंची फॉरेंसिक टीम, मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच
      • बेंगलुरु भगदड़ मामला: केंद्र सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों के निलंबन को मंजूरी दी
      • मणिपुर में अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार
      • मणिपुर में हथियारों का जखीरा बरामद
      • नेपाल की पूर्व राष्ट्रपति विद्या भंडारी आज करेंगी सक्रिय राजनीति में लौटने की घोषणा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version