Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»बेगूसराय में आग से गोदाम जलकर राख, जलने से बचा पंजाब एंड सिंध बैंक
    ताजा खबरें

    बेगूसराय में आग से गोदाम जलकर राख, जलने से बचा पंजाब एंड सिंध बैंक

    adminBy adminApril 16, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बेगूसराय जिला मुख्यालय के मुंगेरीगंज में शनिवार की सुबह एक गोदाम में भीषण आग लग जाने से लाखों की संपत्ति राख हो गई। सघन मोहल्ला के बीच बने गोदाम में लगी आग पर स्थानीय लोगों एवं अग्निशमन विभाग की सात-आठ दमकल गाड़ियों ने करीब चार घंटे की काफी कोशिश के बाद काबू पा लिया। इस दौरान लोगों की सजगता से एक बड़ा हादसा टल गया तथा मोहल्ला के साथ-साथ पंजाब एंड सिंध बैंक जलने से बच गया।

    घटना नगर थाना क्षेत्र के मुंगेरीगंज महापात्र मोहल्ले की है। जहां शनिवार को अहले सुबह करीब चार बजे प्रमोद अग्रवाल के गोदाम में आग लग गई। मॉर्निंग वॉक के लिए निकले लोगों ने आग लगा देखा तो हल्ला मचाया तथा नींद में सोए मोहल्ले के लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। दमकल को भी सूचना दी गई, लेकिन तब तक आग ने काफी विकराल रूप धर लिया। इस बीच सूचना पाकर दमकल की गाड़ियां पहुंची, लेकिन रास्ता संकरा रहने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना में गोदाम में रखा प्रमोद अग्रवाल का मवेशी चारा, ओम प्रकाश चौधरी का सिंथेटिक पत्ता-गिलास, रितेश अग्रवाल का कपड़ा एवं अमित साह का पूजा सामग्री राख हो गया। आग पंजाब एंड सिंध बैंक में भी पहुंच गई थी, लेकिन बाथरूम तक पहुंचते-पहुंचते आग पर काबू पा लिया गया।

    इस संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि सघन आबादी के बीच प्रमोद अग्रवाल ने गोदाम बना रखा है, जिसमें अन्य व्यवसायियों का भी सम्मान रखता है। पिछले चार साल से प्रत्येक वर्ष इस गोदाम में आग लगती है। लोगों का आरोप है कि बैंक एवं इंश्योरेंस का पैसा गबन करने के चक्कर में प्रत्येक साल आग लगाया जाता है। स्थानीय लोग इस संबंध में प्रशासन को आवेदन देकर शिकायत भी कर चुके हैं, लेकिन कोई पहल नहीं की जा रही है। आग बुझाने में जुटे नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक गाछी टोला निवासी विवेक ने बताया कि मॉर्निंग वॉक के दौरान आग लगने की सूचना मिली। जिसके बाद दमकल भी आई तथा पांच दीवारों को तोड़कर किसी तरह चार-पांच घंटे की मशक्कत बाद आग पर काबू पाया गया है।

    bihar latest news bihar news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमंत्री आलमगीर आलम की मुश्किलों बढ़ी, इडी ने शुरू की जांच
    Next Article चंद्रशेखर ने हमेशा दलितों और वंचितों के कल्याण के लिए काम किया : प्रधानमंत्री
    admin

      Related Posts

      लालू यादव ने तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से निकाला, कहा-‘इनके संस्कार हमारे अनुरूप नहीं’

      May 25, 2025

      डुमरियाघाट में कार-ट्रक की टक्कर में दो की मौत,चार गंभीर

      May 25, 2025

      अश्विनी वैष्णव पटना से जमालपुर रवाना, 11 बजे करेंगे रेल इंजन कारखाना का निरीक्षण

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नेपाल में डी कंपनी का गुर्गा युनूस अंसारी जेल से रिहा होते ही दूसरे मामले में दोबारा गिरफ्तार
      • भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति : ओम बिरला
      • समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया
      • रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए
      • फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version