मुंबई: अभिनेत्री पूजा बनर्जी का कहना है कि संगीतकार और अभिनेता हिमेश रेशमिया अपने सह-कलाकारों का बहुत ध्यान रखते हैं और उनकी मदद को भी तैयार रहते हैं। पूजा छोटे पर्दे के धारावाहिक ‘‘देवों के देव महादेव’’ में अपने किरदार पार्वती के लिए जानी जाती हैं। पूजा हिमेश के नए एलबम के एक गाने ‘‘आप से मौसीकी’’ में रोमांस करती हुई नजर आईं।
इस 29 वर्षीय अभिनेत्री का कहना है कि शूटिंग के समय हिमेश ने उन्हें काफी सहज महसूस कराया। पूजा ने बताया, ‘‘वो काफी अच्छे हैं, उन्होंने मुझे वो करने दिया जो मैं करना चाहती थी। उन्होंने मुझे काफी सहज महसूस कराया। वो मुझसे सलाह भी मांगते थे।’’ अभिनेत्री का कहना है कि लोगों द्वारा वीडियो को मिल रही प्रशंसा से वो काफी खुश हैं।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

