Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, October 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»बाबूलाल का दावा, पूजा सिंघल प्रकरण से उबरने के लिए मदद तलाशने में लगी है राज्य सरकार
    Breaking News

    बाबूलाल का दावा, पूजा सिंघल प्रकरण से उबरने के लिए मदद तलाशने में लगी है राज्य सरकार

    azad sipahiBy azad sipahiMay 11, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। इन दिनों राज्य में खान सचिव पूजा सिंघल प्रकरण पर सियासत गर्म है। सचिव इडी की रडार पर हैं। उनसे और उनके पति अभिषेक झा और सीए सुमन कुमार सिंह को इडी ने मंगलवार को पूछताछ के लिए बुलाया। इसके अलावा सीएम हेमंत सोरेन को चुनाव आयोग का नोटिस भी आया है, जिससे सियासत गर्म है। इस घटनाक्रम के बाद सत्तारूढ़ दलों और विपक्षी दल भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इधर, पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया में मंगलवार को ही यह लिख कर खलबली मचा दी है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भ्रष्टाचार से उत्पन्न संकट से राहत पाने में लगे हैं। वे इस प्रकरण से कुछ दिनों तक जीवन दान दिलाने को कानूनी सहायता पाने में लगे हैं। इस सहायता के बदले एक बाहरी नामी व्यक्ति ने सीएम से राज्यसभा सीट की मांग कर दी है। हालांकि बाबूलाल ने इसे सिर्फ चर्चा ही बताया है।

    इन नामों पर लग सकता है दांव
    फिलहाल राज्य में राज्यसभा चुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस की ओर से कुछ खास नामों पर लगातार चर्चाओं का दौर जारी है। प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे के लगातार झारखंड दौरे के बाद यह माना जा रहा है कि वे राज्यसभा चुनाव के लिए अपनी फील्ंिडग जमाने में लगे हैं। हालांकि सीएम के स्तर से अभी तक उनके नाम पर सहमति नहीं बन पाने की खबरें सामने आ रही हैं। अविनाश पांडे के अलावे पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल और सलमान खुर्शीद का भी नाम सामने आ रहा है।

    राज्यसभा चुनाव में दिखेगी सियासत
    गौरतलब है कि झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव होना है। राज्य में 7 जुलाई को दो सीटों के लिए समय अवधि समाप्त हो रही है। सांसद महेश पोद्दार और मुख्तार अब्बास नकवी का इस अवधि में कार्यकाल समाप्त हो जायेगा। ऐसे में दो सीटों के लिए किसकी दावेदारी मजबूत होगी, इस पर सियासत गर्म होने को है। सत्ता धारी दल की तरफ से आंकड़ों के आधार पर राज्यसभा की सीट पर झामुमो और कांग्रेस में अपनी अपनी दावेदारी किये जाने की संभावना है। राज्यसभा चुनाव को लेकर जेएमएम के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने पूर्व में मीडिया के सवालों पर कहा था कि विधानसभा में अब कुल विधायकों की संख्या 80 है। उसमें जो जरूरत के वोट हैं, उससे ज्यादा हमारे ही दल में हैं। हम लोग सहयोगी दलों कांग्रेस और राजद से बात करेंगे। हम लोगों की इच्छा रहेगी कि राज्यसभा में हमारे दल से ही लोग जायें।

    चुनाव के पूर्व भी इस बात पर हम लोगों ने सहमति जतायी थी। इसी पर हमलोग निष्कर्ष तक पहुंच जायेंगे। हालांकि झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी इस पर पार्टी की इच्छा जता चुके हैं। कह चुके हैं कि जब हम लोग साथी दल हैं। जो गठबंधन के लोग हैं, उनको तय करना है। हम लोग आपस में बात करेंगे और चर्चा करेंगे। पिछली दफा गुरुजी गये थे। इसलिए इस बार हमलोग कांग्रेस के लिए सीट मांगेंगे। मुख्यमंत्री भी राज्यसभा चुनाव को लेकर संजीदा हैं। वो भी सारी बातों को समझते हैं। गठबंधन के धर्म को भी समझते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचुनाव आयोग के बहाने सत्ता में आने का ख्वाब देख रही भाजपा
    Next Article भारत को आतंकवाद की भट्ठी में झोंकने की हो रही साजिश
    azad sipahi

      Related Posts

      JPSC भर्ती मामला: पूर्व चेयरमैन एल ख्यांग्ते समेत 12 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, 26 अक्टूबर को होगी पहली सुनवाई

      October 22, 2026

      रांची में दुर्लभ दोमुंहा सांप के साथ युवक गिरफ्तार, न्यूक्लियस मॉल के पास झोले से बरामद

      October 22, 2026

      कांके में दिल्ली पुलिस की छापेमारी: मुख्य आरोपी समीर अंसारी के घर से 2 थार और 4 बाइक बरामद, आरोपी फरार

      October 22, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • JPSC भर्ती मामला: पूर्व चेयरमैन एल ख्यांग्ते समेत 12 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, 26 अक्टूबर को होगी पहली सुनवाई
      • रांची में दुर्लभ दोमुंहा सांप के साथ युवक गिरफ्तार, न्यूक्लियस मॉल के पास झोले से बरामद
      • कांके में दिल्ली पुलिस की छापेमारी: मुख्य आरोपी समीर अंसारी के घर से 2 थार और 4 बाइक बरामद, आरोपी फरार
      • नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई, अगले बरस फिर आने का दिया न्योता
      • गिरिडीह बाजार समिति में खड़े 15 ट्रकों से 24 बैटरी चोरी, पुलिस जांच में जुटी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version