Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»क्राइम»आईपीएल क्रिकेट मैच पर दस करोड़ रुपये का सट्टा लगाने वाले चार सटोरिए गिरफ्तार
    क्राइम

    आईपीएल क्रिकेट मैच पर दस करोड़ रुपये का सट्टा लगाने वाले चार सटोरिए गिरफ्तार

    adminBy adminMay 19, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जयपुर कमिश्नरेट की स्पेशल टीम (सीएसटी) ने बगरू थाना इलाके में कार्रवाई करते हुए आईपीएल क्रिकेट मैच पर दस करोड़ रुपये का सट्टा लगाने वाले चार सटोरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की प्रारम्भिक जांच पडताल में सामने आया कि गिरफ्तार सटोरियों ने आईपीएल क्रिकेट मैच सट्टे के लिए बगरू इलाके में एक लग्जरी फार्महाउस किराए पर ले रखा था। इसके अलावा पुलिस ने सटोरियों से बड़ी संख्या में सट्टा उपकरण और एक कार जब्त की है। फिलहाल आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

    पुलिस उपायुक्त (क्राइम) परिस देशमुख ने बताया कि सीएसटी टीम को सूचना मिली थी कि बगरू थाना इलाके में एक फार्म हाउस पर कोलकाता नाईट राईडस व लखनऊ सुपर ज्वाइंट के बीच खेले जा रहे क्रिकेट मैच पर सट्टा की खाईवाली की जा रही है। इस सूचना पर सीएसटी ने स्थानीय बगरू थाना पुलिस की मदद से घेराबंदी कर दबिश मारी गई। जहां फार्म हाउस में सट्टा लगा रहे आरोपित राजेश कुमार शर्मा (56) निवासी नेहरू गेट ब्यावर सिटी अजमेर हाल गणेशपुरा रोड हाउसिंग बोर्ड ब्यावर अजमेर, भानू प्रसाद शर्मा (38) निवासी कृष्ण नगर मसूदा रोड ब्यावर सिटी अजमेर, भरत सेन (31) निवासी साकेत नगर ब्यावर सिटी अजमेर और महेंद्र कुमार शर्मा (31) निवासी हाउसिंग बोर्ड ब्यावर सिटी अजमेर को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 2 लेपटॉप, 1 टेबलेट, 71 मोबाइल, 12 चार्जर व अन्य उपकरण और 1 कार बरामद की है। सटोरियों के कब्जे से करीब 10 करोड़ रुपये का सट्टा हिसाब-किताब मिला है। इस सट्टे का मुख्य सरगना राजेश कुमार शर्मा है, जो रिटायर्ड कर्मचारी है। आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने के लिए मार्च 2022 में बगरू इलाके में 50 हजार रुपये प्रति महीने में लग्जरी फार्म हाउस किराए पर लिया था। साल 2015 में आरोपित राजेश आईपीएल क्रिकेट मैच की खाईवाली का काम कर रहा है। ब्यावर अजमेर में क्रिकेट मैच पर सट्टे के कई मामले दर्ज है। इसी कारण ब्यावर की जगह जयपुर में बैठकर सट्टा चला रहे थे। पूछताछ में सट्टे का नेटवर्क राजस्थान के जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, कोटा और अन्य राज्य गुजरात में होना बताया है।

    Crime news IPL Latest News top hindi news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले कांग्रेसी नेता
    Next Article ज्ञानवापी मामले की इलाहाबाद हाई कोर्ट में सुनवाई अब छह जुलाई को
    admin

      Related Posts

      प्रधानमंत्री मोदी ने आदर्श शिक्षक के गुणों को उजागर करते हुए संस्कृत सुभाषित किया साझा

      June 1, 2026

      मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, आरपीएफ/पीएलए का कैडर गिरफ्तार

      May 31, 2026

      जीटीए शिक्षक भर्ती घोटाले में होगी सीबीआई जांच, सुप्रीम कोर्ट से मामला वापस लेगी बंगाल सरकार : शुभेंदु

      May 29, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी ने आदर्श शिक्षक के गुणों को उजागर करते हुए संस्कृत सुभाषित किया साझा
      • गोली मारकर बाइक की लूट , जांच में जुटी पुलिस
      • उधारी विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, जनरल स्टोर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग
      • ऑटो और ट्रक की भीषण टक्कर, वृद्ध की दर्दनाक मौत, पांच घायल
      • मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, आरपीएफ/पीएलए का कैडर गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version