Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»दो बार समन के बावजूद ईडी ऑफिस नहीं पहुंचे साहिबगंज डीएमओ
    Breaking News

    दो बार समन के बावजूद ईडी ऑफिस नहीं पहुंचे साहिबगंज डीएमओ

    azad sipahiBy azad sipahiMay 21, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। निलंबित आईएएस पूजा सिंघल प्रकरण में पूछताछ के लिए दो बार समन किये जाने के बावजूद साहिबगंज जिला खनन अधिकारी ईडी ऑफिस नहीं पहुंचे हैं। उन्होंने ईडी के सामने पेश होने के लिए 15 दिन और देने का अनुरोध किया है। ईडी ने उन्हें छुट्टी की अवधि समाप्त होने के ठीक बाद जांच में शामिल होने का निर्देश दिया।

    इससे पहले ईडी ने उन्हें दुमका के डीएमओ कृष्णचंद्र किस्कू और पाकुड़ के डीएमओ प्रदीप कुमार साह के साथ समन किया था। विभूति कुमार ने व्यक्तिगत आधार पर समय मांगा और कहा कि वह अपनी बेटी के विवाह समारोह के लिए 20 मई तक छुट्टी पर हैं। उन्हें समय दिया जाय। ईडी उनसे पूछताछ कर पूजा सिंघल से सवाल जवाब करेगी। ईडी को जांच में इन तीन जिलों में अवैध खनन के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग करने का सबूत मिला है। इन तीन अधिकारियों पर खनन माफियाओं के साथ संबंध होने का संदेह है।

    साहिबगंज के डीसी रामनिवास यादव ने बताया कि विभूति कुमार ने शनिवार को कार्यालय ज्वाइन किया है। हालांकि, उन्होंने ईडी के समन के बारे में अनभिज्ञता जाहिर की।

    बताया गया है कि दुमका के डीएमओ कृष्णचंद्र किस्कू और पाकुड़ के डीएमओ प्रदीप कुमार साह ने ईडी की पूछताछ में बताया था कि संताल में अवैध खनन के कारोबार पर पंकज मिश्रा का पूर्ण नियंत्रण है। पंकज ने अपने और रिश्तेदारों के नाम पर साहिबगंज में खनन पट्टा लिया है। ईडी जांच में यह बात सामने आयी है कि साहिबगंज डीएमओ विभूति कुमार भारी रकम पूजा सिंघल तक पहुंचाते थे। साथ ही पंकज मिश्रा सहित कई अन्य को उन्होंने खनन पट्टा दिया है।

    उधर, ईडी की टीम निलंबित आईएएस पूजा सिंघल को रिमांड पर लेकर ईडी कार्यालय में पूछताछ कर रही है। न्यायालय के आदेश पर सिंघल के स्वास्थ्य को देखते हुए डॉक्टर की मौजूदगी में पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि ईडी की टीम पूजा सिंघल फिर मोबाइल से मिले दस्तावेज के बारे में पूछताछ कर रही है। रिमांड अवधि के दौरान पूजा सिंघल को उनके घर से आये खाने पीने की चीजें भी दी जाएंगी। रिमांड अवधि के दौरान वह परिजनों और वकीलों से भी मुलाकात कर सकती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्लेसेस ऑफ़ वरशिप एक्ट पर केंद्र सरकार को विचार करने की जरूरत
    Next Article दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री और शिबू सोरेन ने किया नमन
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल

      May 23, 2025

      मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात

      May 23, 2025

      मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      • झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल
      • मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात
      • मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख
      • न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version