Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, August 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»जापान की धरती से पीएम मोदी ने चीन को कड़ा संदेश दिया
    Breaking News

    जापान की धरती से पीएम मोदी ने चीन को कड़ा संदेश दिया

    azad sipahiBy azad sipahiMay 23, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    प्रधानमंत्री मोदी ने यह सोमवार को इंडो-पैसीफिक इकोनोमिक फ्रेमवर्क फार प्रोस्पेरिटी (आइपीईएफ) अभियान की शुरूआत के मौके पर चीन को कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भारत हिंद-प्रशांत महासागर क्षेत्र को मुक्त, खुला और समावेषी बनाए रखने के लिए संकल्पबद्ध है। भारत सहयोगी देशों के साथ आर्थिक संबंध मजबूत कर क्षेत्र में सतत विकास, शांति और संपन्नता का माहौल बनाने में विश्वास रखता है। इस अभियान में भारत और अमेरिका सहित कुल 12 देश शामिल हैं।

    भारत की भूमिका अहम होगी
    इस अभियान को इंडो-पैसीफिक इकोनोमिक फ्रेमवर्क फार प्रोस्पेरिटी का नाम दिया गया है। इस अभियान में अमेरिका ने समान विचारधारा वाले देशों के साथ मिलकर स्वच्छ ऊर्जा, आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत बनाने और डिजिटल ट्रेड को बढ़ावा देने का अभियान शुरू किया है। चीन की आक्रामक व्यापार नीति का जवाब माने जा रहे इस अभियान में भारत के साथ आस्ट्रेलिया, ब्रूनेई, इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, न्यूजीलैंड, फिलीपींस, सिंगापुर, थाइलैंड और वियतनाम हैं। जाहिर है इनमें सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश भारत की मुख्य भूमिका होगी।

    3टी का फामूर्ला
    पीएम मोदी ने इसके लिए 3 टी फामूर्ले पर कार्य करने की जरूरत बताई। 3 टी फामूर्ला-ट्रस्ट, ट्रांसपैरेंसी और टाइमलीनेस का है। मोदी ने कहा, परस्पर विश्वास, पारदर्शिता और समयबद्ध कार्यशैली अपनाकर किसी भी चुनौती को खत्म किया जा सकता है। भारत क्षेत्रीय देशों के बीच संपर्क, सहयोग, व्यापार और निवेश बढ़ाकर आर्थिक विकास का माहौल बनाना चाहता है। इससे विकास के हमारे लक्ष्य हासिल होंगे और मानवीय विकास होगा।

    आर्थिक गतिविधियां बढ़ाएंगे सहभागी देश
    अभियान की शुरूआत के लिए आयोजित समारोह में राष्ट्रपति बाइडन के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी मौजूद थे, जबकि बाकी देशों के नेता समारोह से आनलाइन जुड़े। भारतीय विदेश मंत्रालय के अनुसार आइपीईएफ के जरिये सहभागी देश अपनी आर्थिक गतिविधियां बढ़ाएंगे। हिंद-प्रशांत महासागर क्षेत्र में ये देश साफ-सुथरी आर्थिक वृद्धि वाली व्यवस्था कायम करेंगे, जो अंतरराष्ट्रीय नियमों के अनुकूल होगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचीन के किसी भी दुस्साहस से निपटने के लिए पूर्वी मोर्चे पर इकट्ठा हुईं ‘टेट्रा’ सेनाएं’
    Next Article क्वाड देशों के नेताओं ने की क्वाड फेलोशिप लॉन्च
    azad sipahi

      Related Posts

      कांग्रेस ने तुष्टिकरण के लिए गढ़ी भगवा आतंकवाद की झूठी अवधारणा : अनुराग सिंह ठाकुर

      July 31, 2025

      बाबूलाल मरांडी ने भैरव सिंह की गिरफ्तारी पर उठाये सवाल, कहा- सरकार विरोधियों को फर्जी मुकदमे में फंसा रही

      July 31, 2025

      जल स्रोतों के कैचमेंट एरिया को नो एंट्री जोन बनायें : हाइकोर्ट

      July 31, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • कांग्रेस ने तुष्टिकरण के लिए गढ़ी भगवा आतंकवाद की झूठी अवधारणा : अनुराग सिंह ठाकुर
      • ओरमांझी चौक पर अब फ्लाइओवर के संशोधित डिजाइन पर जल्दी ही शुरू होगा कार्य
      • बाबूलाल मरांडी ने भैरव सिंह की गिरफ्तारी पर उठाये सवाल, कहा- सरकार विरोधियों को फर्जी मुकदमे में फंसा रही
      • जल स्रोतों के कैचमेंट एरिया को नो एंट्री जोन बनायें : हाइकोर्ट
      • अच्छा डॉक्टर के साथ एक अच्छा इंसान भी होना जरूरी: राष्ट्रपति
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version