Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»राज्यसभा चुनाव में झामुमो-कांग्रेस गठबंधन से होगा एक उम्मीदवार : हेमंत सोरेन
    Breaking News

    राज्यसभा चुनाव में झामुमो-कांग्रेस गठबंधन से होगा एक उम्मीदवार : हेमंत सोरेन

    azad sipahiBy azad sipahiMay 29, 2022Updated:May 29, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली/रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के गठबंधन से राज्यसभा के लिए एक ही उम्मीदवार होगा। उन्होंने कहा है कि दिल्ली में कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी से मिलकर राज्यसभा चुनाव सहित अन्य मुद्दों पर बातचीत की। राज्यसभा चुनाव के लिए झामुमो और कांग्रेस की ओर से संयुक्त उम्मीदवार नामांकन करेंगे।

    सोरेन ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस में कोई अंतर नहीं है। राज्यसभा चुनाव के लिए महागठबंधन का प्रत्याशी कौन होगा इसकी घोषणा रांची में होगी। उन्होंने कहा कि हमारा पावर हाउस रांची है। इसलिए घोषणा भी रांची में ही होगी। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव को लेकर उनकी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से बात हो गयी है। बहुत जल्द इसकी घोषणा होगी।

    भाजपा राज्य सरकार की जड़ें खोदने में लगी

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि भाजपा के लोग हमारी जड़ें खोदने में लगे हैं। सत्ता से बेदखल होने के बाद भाजपा के लोग बौखलाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में आयी त्रासदी के बाद जिस तरह से हमारी सरकार ने राज्य को पटरी पर लाया है यह उन्हें पच नहीं रहा है। अब तो भाजपा खुलेआम यह ऐलान कर रही है कि जबतक वे हमारी सरकार को नहीं गिराएगी तब तक चैन से नहीं बैठेगी। इस तरह का बयान भाजपा की ओछी मानसिकता को दर्शाता है।

    उन्होंने कहा कि हमारी सरकार को राज्य की जनता ने चुना है। जनता ने हम पर विश्वास कर बहुमत दिया है और सरकार चलाने का आदेश दिया है। किसी के बयान से सरकार बनती बिगड़ती नहीं है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में ईडी तो घुसी है मनरेगा के रास्ते लेकिन वो जाना कहीं और चाहते हैं। मनरेगा में घोटाला चतरा और खूंटी जिला में हुई थी लेकिन मेरी जानकारी में मनरेगा घोटाले की जांच को लेकर ईडी के लोग या पदाधिकारी उस जिले में गए भी हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 25-26 दिनों से ईडी जांच कर रही है लेकिन उनके वेबसाइट पर जांच में क्या मिला, किस-किस पर कार्रवाई हुई इसकी कोई सार्वजनिक जानकारी आधिकारिक रूप से देश की जनता के समक्ष नहीं रखा गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअमित अग्रवाल, विनोद सिंह, प्रेम प्रकाश के परिवार से होगी पूछताछ
    Next Article जमशेदपुर : टायर गोदाम में लगी भीषण आग
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल

      May 23, 2025

      मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात

      May 23, 2025

      मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      • झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल
      • मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात
      • मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख
      • न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version