Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, November 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»इडी गलती से भी मेरे पास पहुंच गयी, तो उसे कितनी परेशानी झेलनी पड़ेगी इसका अंदेशा उसे नहीं : हेमंत
    Breaking News

    इडी गलती से भी मेरे पास पहुंच गयी, तो उसे कितनी परेशानी झेलनी पड़ेगी इसका अंदेशा उसे नहीं : हेमंत

    azad sipahiBy azad sipahiMay 30, 2022No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • सीएम भाजपा पर जम कर बरसे, कहा- कुर्सी पर जनता ने बिठाया

    अजय शर्मा
    रांची। रांची। झारखंड में प्रवर्तन निदेशालय की लगातार चल रही कार्रवाई के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक बड़ा बयान दिया है। दिल्ली दौरे के दौरान रविवार को एक निजी चैनल को दिये इंटरव्यू में मुख्यमंत्री से पूछा गया कि प्रदेश में इडी की कार्रवाई क्या उनके तक पहुंचने की साजिश है। इस पर उन्होंने कहा कि गलती से भी इडी उन तक पहुंच गयी, तो उन्हें कितनी परेशानी झेलनी पड़ेगी, उसका अंदेशा उसे नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब जब इडी से सब कुछ संभव नहीं हो रहा है, तो वह सीबीआइ का सहारा लेना चाहती है। सीएम ने स्पष्ट कर दिया, वे सभी बातों का सही जवाब देंगे, चाहे राजनीतिक जवाब हो या कानूनी।

    जेएमएम चाहता है कि दूध का दूध और पानी का पानी हो : सीएम ने यह भी कहा कि इडी जिस दिशा में आये, वे हर जांच के लिए तैयार खड़े हैं। वे सारे सवालों का जवाब देंगे। वहीं, इडी की छापेमारी को लेकर कहा कि यह तो कानूनी रूप से जांच एजेंसी का कर्तव्य बनाता है, लेकिन इसमें संदेह इसलिए भी लगता है कि अब तक जितनों पर छापा मारा गया है, उसमें से कितनों पर कार्रवाई की गयी है। जेएमएम चाहती है कि दूध का दूध और पानी का पानी हो। ऐसा इसलिए, क्योंकि जिस घोटाले के तहत इडी कार्रवाई कर रही है, वह घोटाला 2008 का है। उस समय हम नहीं बीजेपी सत्ता में थी।

    उन्होंने भाजपा का नाम लिये बगैर कहा, इस समय संवैधानिक संस्थाओं का हाल क्या है, यह सब कोई जानता है, किसी से छुपा नहीं है। खूब हो हंगामा हुआ था, आखिर हुआ क्या, नारकोटिक्स मामले में शाहरुख खान के पुत्र आर्यन खान को क्लीन चिट दे दी गयी। सीएम ने कहा कि इडी की कार्रवाई को मैं उसी तरीके से देख रहा हूं। क्लीन चिट उन्हें भी मिलेगी।

    इडी को जांचना था कुछ और कर रही है कुछ और : मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि इडी की कार्रवाई किस संदर्भ में हुई है, आप सबको मालूम ह।ै मुझे लगता है कि जब मैं राजनीतिक क्षेत्र में नहीं था, ना एमपी था, ना एमएलए था। यह वर्ष 2007-8 की बात रही होगी। उस समय 34 करोड़ के घोटाले का मामला है। इडी इसकी जांच नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि मुझे अब तक कुछ नहीं पता है कि इडी की टीम खूंटी में जाकर इस घोटाले से संबंधित लोगों से भी कोई पूछताछ की या नहीं। इडी को उस घोटाले से कोई मतलब है। उसकी मंशा तो कुछ और है। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड में 20-25 दिनों से जो कुछ हो रहा है, जो चहलकदमी हो रही है, उस पर ना तो इडी की ओर से कोई आधिकारिक बयान आया और नहीं वेबसाइट पर ही कुछ सार्वजनिक की गयी कि क्या मिला, क्या नहीं मिला। इस मामले में कुछ भी राज्य या देश की जनता को नहीं बताया गया है। हेमंत सोरेन ने कहा कि जहां तक मैं बतौर मुख्यमंत्री राज्य को देख रहा हूं, इडी मनरेगा के घोटाले की जांच कर रही है जो खूंटी और चतरा जिले में हुई ह, लेकिन अभी तक यह संज्ञान में नहीं आया कि इडभ् के पदाधिकारी जांच करने वहां गये भी होंगे, मुझे नहीं लगता कि वह मनरेगा के घोटालों में शामिल लोगों की तलाश भी कर रहे हैं और ना ही उनकी कोई इच्छा भी है।

    भाजपा का कार्यालय बनाया था बोर्ड के अध्यक्ष ने : उन्होंने कहा, भाजपा सरकार ने पहली बार खनिज विकास निगम बोर्ड में किसी राजनीतिक व्यक्ति को अध्यक्ष बनाया था। उसी के कार्यकाल में भाजपा का बड़ा कार्यालय भी बना, इसे सब कोई जानता है।

    केंद्र पर हमला : सीएम ने कहा कि भारत सरकार ने 36000 करोड़ रुपया अब तक झारखंड को नहीं दिया है आजादी के बाद से ही यह बकाया है।

    उत्खनन खनिज संपदाओं का होता रहा, लेकिन हिस्सेदारी नहीं मिली। उन्होंने कहा कि बड़ी मुश्किल से उन्होंने दरवाजा खोला है और कभी 200 करोड़, तो कभी तीन सौ करोड़ रुपये केंद्र ने दिये हैं। यह हम पर लगाते हैं आरोप : मुख्यमंत्री ने कहा कि ये हम पर आरोप लगाते हैं। उनका इशारा भाजपा की ओर था। उन्होंने कहा कि क्या कोई सीएम 80 डिसमिल का घोटला करेगा।

    ना कोयला और न आयरन ओर का आॅप्शन हुआ : मुख्यमंत्री ने कहा कि तीन सालों में ना तो कोयला और न ही आयरन ओर का आक्शन हुआ। हमारी सरकार बने ती साल हुए हैं। दो साल कोविड-19 में गये, जब आॅक्शन ही नहीं हुआ तो फिर तलाश क्या हो रही है। उन्होंने कहा कि राज्य बनने के बाद अधिकांश समय भाजपा सरकार में रही। भाजपा के कारण राज्य की स्थिति यह है कि झारखंड सर्वोच्च राज्य के बदले सबसे निचले पायदान पर है।

    आदिवासी दलित पिछड़े विस्थापित होते रहे : मुख्यमंत्री ने कहा कि खनिज के कारण आदिवासी दलित पिछड़े विस्थापित होते रहे और सरकारें उनकी कोई सुधि नहीं ली। वे बंगाल, असम और लेह लद्दाख में मजदूरी कर रहे हैं।
    पिछड़ेपन का कारण जनता नहीं चरागाह बनानेवालों का है : सीएम ने कहा कि मैंने थोड़ा रिसर्च किया। गहराई में जानने के प्रयास किये तो पता चला कि राज्य के पिछड़ेपन का कारण यहां की जनता नहीं, पूर्व की वे सरकारी रही हैं, जिहोंने इसे चरागाह बना रखा था।

    हम झुकनेवाले नहीं, हर एक का जवाब देंगे

    राज्य में मनरेगा के रास्ते घुसे जरूर हैं, लेकिन जाना चाहते हैं कहीं और
    मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि इडी मनरेगा के रास्ते जरूर घुसी है, लेकिन वह जाना कहीं और चाहती है। उन्होंने कहा कि वह भी देखेंगे, समय आने दीजिए परत दर परत चीजें सामने आयेंगी। हम देखते हैं कि इडी कहां तक जाती है। हमें कोई एतराज नहीं है छानबीन से और न कहीं जोन से। लेकिन उनके कार्यकलापों से और मंशा से कुछ और दिखाई पड़ रहा है।

    भाजपा पर आरोप लगाया, ये तो 500 साल पुराने मामलों को खोज रहे
    मुख्यमंत्री ने कहा कि मनरेगा घोटाला 14 साल पुराना है। यह तो मोहनजोदड़ो की तरह खुदाई कर रहे हैं। अब मंदिर मस्जिद की खुदाई हो रही है। देखते जाइए आगे होता क्या है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराज्यसभा चुनाव : आदित्य साहू भाजपा उम्मीदवार घोषित
    Next Article जहां रिस्क नहीं, वहां मोदी का क्या काम!
    azad sipahi

      Related Posts

      बांग्लादेशी महिला को कब भेजेंगे वापस? झारखंड हाईकोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार से मांगा जवाब

      November 20, 2026

      रांची के BAU कैंपस में बड़ी चोरी, 320 ग्राम सोना, 450 ग्राम चांदी और लाइसेंसी राइफल ले उड़े चोर

      November 20, 2026

      झारखंड के JMM विधायक निरल पूर्ति चुने गए उत्कृष्ट विधायक, 22 नवंबर को विधानसभा में मिलेगा सम्मान

      November 20, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ‘चाचा के लिए दरवाजा खुला है’: गोपालगंज दौरे पर रोहिणी आचार्य ने नीतीश कुमार को दिया RJD साथ आने का न्योता
      • गोपालगंज पहुंचे लालू प्रसाद यादव, बरगछिया में पारिवारिक कार्यक्रम में हुए शामिल
      • निशांत कुमार को पीछे धकेलने पर SSG की सफाई, माना- सुरक्षा प्रोटोकॉल के दौरान हुई मानवीय भूल
      • नीतीश सेतु के लोकार्पण से पहले नीतीश कुमार से मिले CM सम्राट चौधरी, 21 नवंबर को बिहार आएंगे पीएम मोदी
      • योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 साल की उम्र में निधन, सीएम धामी समेत कई नेताओं ने जताया शोक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version