Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»झामुमो ने परंपरागत इतिहास को दोहराया: हेमंत
    रांची

    झामुमो ने परंपरागत इतिहास को दोहराया: हेमंत

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीApril 14, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा कि झामुमो ने लिट्टीपाड़ा में परंपरागत इतिहास को दोहराया है। उन्होंने कहा कि यह उपचुनाव उस वक्त हुआ, जब राज्य में सरकार की ओर से जनहित के खिलाफ कई काम किये गये। सीएनटी-एसपीटी एक्ट संशोधन और स्थानीय नीति के खिलाफ जनमत है यह चुनाव परिणाम। रघुवर सरकार और सरकार के आदिवासी-मूलवासी चाल एवं चरित्र के विरोध में जनता ने मतदान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली भी रघुवर सरकार को नहीं बचा पायी। लिट्टीपाड़ा उपचुनाव में भाजपा की हार के साथ रघुवर सरकार के अंत की शुरुआत हो चुकी है। लिट्टीपाड़ा उपचुनाव में झामुमो प्रत्याशी साइमन मरांडी की जीत के बाद कांके रोड स्थित अपने आवास में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने ये बातें कहीं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में झामुमो के विधायक कुणाल षाडंÞगी भी मौजूद थे।

    भाजपा कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे थे वरीय नौकरशाह
    हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार ने चुनाव को प्रभावित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। पूरी सरकार और नौकरशाह लिट्टीपाड़ा के चार प्रखंडों में कैंप कर रहे थे। राज्य के वरीय नौकरशाह भी भाजपा कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे थे। हेमंत ने कहा कि सीएम ने प्रधानमंत्री से आधी-अधूरी योजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन करवाकर उन्हें और मतदाताओं को भटकाने की पूरी कोशिश की, फिर भी जीत झामुमो की हुई। इस जीत के लिए उन्होंने लिट्टीपाड़ा के मतदाताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामना दी।
    सब कुछ ठीक-ठाक होता तो भाजपा प्रत्याशी की जमानत नहीं बचती : हेमंत सोरेन ने कहा कि 172 बूथ वाले विधानसभा क्षेत्र में चुनाव के दिन 50 मशीनें खराब होना। कई जगहों पर देर से मतदान शुरू होना। भाजपा ने मतदाताओं को रोकने का असफल प्रयास किया, अगर सब कुछ ठीक-ठाक होता तो भाजपा की जमानत तक नहीं बचती।
    जनता जानती है कौन है भाजपा की बी टीम : हेमंत ने कहा कि चुनाव में गैर भाजपा दलों के साथ गठबंधन की कोई बात नहीं हुई थी। कांग्रेस समेत अन्य दलों ने झामुमो को समर्थन दिया था। झाविमो पर निशाना साधते हुए हेमंत ने कहा कि कौन भाजपा की बी टीम है यह जनता जानती है। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम ने यह स्पष्ट कर दिया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोलकाता ने पंजाब को 8 विकेट से हराया, गंभीर ने बनाये 72 रन
    Next Article लिट्टीपाड़ा झामुमो का
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलना दुर्भाग्यपूर्ण: बाबूलाल मरांडी

    May 9, 2025

    बूटी मोड़ में मिलिट्री इंटेलिजेंस और झारखंड एटीएस का छापा, नकली सेना की वर्दी बरामद

    May 9, 2025

    रांची एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर बरती जा रही विशेष सतर्कता

    May 9, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलना दुर्भाग्यपूर्ण: बाबूलाल मरांडी
    • बूटी मोड़ में मिलिट्री इंटेलिजेंस और झारखंड एटीएस का छापा, नकली सेना की वर्दी बरामद
    • कर्नल सोफिया ने बताया- तुर्की के ड्रोन से पाकिस्तान ने किया हमला, भारतीय सेना ने मंसूबों को किया नाकाम
    • गृह मंत्रालय ने राज्यों को आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया
    • मप्र में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, मुख्यमंत्री ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version