Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»धरती आबा बिरसा मुंडा विश्वास रैली आज
    Breaking News

    धरती आबा बिरसा मुंडा विश्वास रैली आज

    azad sipahiBy azad sipahiJune 5, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने पांच जून को रांची मोरहाबादी मैदान में होने वाली धरती आबा बिरसा मुंडा विश्वास रैली के बाबत कहा कि पांच जून दुनिया के लिए ऐतिहासिक दिन है। पूरी दुनिया में 5 जून को पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। लेकिन पर्यावरण के वास्तविक संरक्षक आदिवासी समाज हैं। आदिवासी समाज प्रकृति की पूजा और रक्षा करते हैं। उन्ही के सम्मान में भारतीय जनता पार्टी और भाजपा एसटी मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में बिरसा मुंडा विश्वास रैली का आयोजन किया जा रहा है। श्री प्रकाश शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से रैली से संबंधित तैयारियों की जानकारी साझा कर रहे थे। श्री प्रकाश ने कहा कि बिरसा मुंडा विश्वास रैली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि रांची में होने वाली रैली में हजारों जनजातीय समाज के लोग शामिल होंगे। इसमें कार्यकर्ता मोटर साइकिल रैली एवं सात स्थानों पर होने वाले पुष्प वर्षा स्वागत कार्यक्रम में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि यह रैली झारखंड के 32 जनजाति समूहों का परिचायक होगा। इसमें 27 जिलों के आदिवासी कार्यकर्ताओं का महाजुटान होगा।

    झारखंड आंदोलन भाजपा की देन : समीर उरांव
    वहीं भाजपा एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव ने कहा कि सांस्कृतिक जतरा और भगवान बिरसा मुंडा विश्वास रैली में राज्यभर से जनजातीय समाज के लोग जुटेंगे। रांची में होने वाले आदिवासी महारैली भव्य एवं ऐतिहासिक होगी। उन्होंने कहा कि इस महारैली में विभिन्न आदिवासी समाज अपने-अपने आदिवासी परिधान, पारंपरिक वाद्य यंत्र नगाड़ा, मांदर, नृत्य मंडली, विभिन्न खोड़हा के टोली के साथ शामिल होंगे। साथ ही महारैली में पूरे झारखंड का पारंपरिक रंग दिखेगा। कार्यक्रम स्थल में विभिन्न आदिवासी समाज के परिधान एवं खान-पान की प्रदर्शनी भी लगायी जायेगी। उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलन भाजपा की देन है। तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अलग झारखंड राज्य के सपने को साकार किया था। जिन लोगों ने आंदोलन को बदनाम किया, आंदोलन को बेचने का काम किया, वे लोग आज बड़ी-बड़ी होर्डिंग लगाकर झूठी वाहवाही ले रहे हैं। जल, जंगल, जमीन के नाम पर बनी सरकार सर्वाधिक दोहन इसी का कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू योजनाओं को जानबूझकर लटका कर रखा गया है। केंद्र सरकार के उपलब्धि और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी इस रैली में दी जायेगी। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता मिसफिका हसन भी मौजूद थीं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगृहमंत्री अमित शाह से मिले मूसेवाला के माता-पिता, उच्च स्तरीय जांच की मांग
    Next Article प्रधानमंत्री ने उप्र के मुख्यमंत्री को दी जन्मदिन की बधाई
    azad sipahi

      Related Posts

      सड़क हादसे में दो की मौत

      June 14, 2025

      स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को

      June 14, 2025

      पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल

      June 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version