Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, September 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»माइल रेलवे साइडिंग से होता है कोयले का अवैध कारोबार : विधायक ममता देवी
    Breaking News

    माइल रेलवे साइडिंग से होता है कोयले का अवैध कारोबार : विधायक ममता देवी

    azad sipahiBy azad sipahiJune 20, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कांग्रेस विधायक ममता देवी ने सीएस को लिखा पत्र

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रामगढ़। रजरप्पा थाना क्षेत्र की माइल स्टेशन रेलवे साइडिंग से कोयले का अवैध कारोबार हो रहा है। यह कहना है रामगढ़ से कांग्रेस की विधायक ममता देवी का। उन्होंने इस आशय का पत्र झारखंड सरकार के मुख्य सचिव को लिखा है। विधायक द्वारा कोयला चोरी को लेकर मुख्य सचिव को लिखे पत्र के बाद क्षेत्र के कोल माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

    विधायक ममता देवी ने पत्र में आरोप लगाया है कि रजरप्पा की माइल रेलवे साइडिंग में अवैध कोयले का कारोबार सिंडोज इंपैक्स लिमिटेड के नाम से किया जा रहा है। साइडिंग में बीसीसीएल धनबाद से आये कोयले में चोरी का कोयला मिला कर उसे रांची के मुरी स्थित हिंडालको समेत स्थानीय फैक्ट्रियों में भेजा जा रहा है।

    विधायक ने पत्र में कहा है, ‘जहां तक मुझे जानकारी मिली है, सिंडोज इंपैक्स लिमिटेड के पास न तो माइल रेलवे साइडिंग का स्टॉक पेपर है और न ही माइनिंग का चालान है। उसके पास न ही जीएसटी का पेपर और न ही पर्यावरण और प्रदूषण संबंधी कागजात हैं। इस तरह सिंडोज इंपैक्स कंपनी साइडिंग चलाने की सभी शर्तों का उल्लंघन कर रही है, जिससे झारखंड सरकार को राजस्व का काफी नुकसान हो रहा है।’ विधायक ममता देवी ने कोयला चोरी मामले की उच्चस्तरीय जांच करा कर कार्रवाई किये जाने की मांग की है। रामगढ़ जिले में कोयला चोरी को लेकर विधायक ममता देवी पहले भी आवाज उठाती रही हैं। कुजू थाना क्षेत्र में अवैध कोयला लदे ट्रकों को छोड़े जाने के मामले पर भी उन्होंने काफी हो-हंगामा मचाया था। साथ ही कुजू क्षेत्र और रामगढ़ थाना क्षेत्र की स्पंज आयरन फैक्ट्री में चोरी का अवैध कोयला खपाने के सवाल पर भी सरकार तक अपनी बात पहुंचायी थी। तब उन्होंने रामगढ़ पुलिस पर कोयला तस्करों को संरक्षण देने का आरोप लगाया था। अब माइल रेलवे साइडिंग मामले को लेकर वह फिर से सुर्खियों में आयी हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनिहत्थों पर गोली चलवायी सरकार ने, झामुमो-भाजपा जिम्मेदार : ओवैसी
    Next Article भारत बंद को लेकर पुलिस अलर्ट, स्टेशन की सुरक्षा में सीआरपीएफ तैनात
    azad sipahi

      Related Posts

      विधायक ने कॉलेज के तिमंजिला भवन का किया उद्घाटन

      September 27, 2025

      आईपीएस ऋषभ त्रिवेदी बने एसीबी के एएसपी

      September 27, 2025

      झारखंड : बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव पड़ा कमजोर, 28 से मौसम होगा साफ

      September 27, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एशिया कप: सुपर ओवर में भारत ने श्रीलंका को हराया, निसंका का शतक व्यर्थ
      • एशिया कप फाइनल से पहले भारत को झटका, हार्दिक पंड्या की फिटनेस पर संशय, अभिषेक शर्मा ठीक
      • भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक: प्रधानमंत्री
      • मणिपुर में अलग-अलग अभियानों में तीन उग्रवादी गिरफ्तार
      • राहुल गांधी चार दिनों की विदेश यात्रा पर, दक्षिण अमेरिकी देशों का करेंगे दौरा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version