Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»आईटीबीपी के जवानों ने 14,500 की ऊंचाई पर किया योगाभ्यास
    Breaking News

    आईटीबीपी के जवानों ने 14,500 की ऊंचाई पर किया योगाभ्यास

    azad sipahiBy azad sipahiJune 21, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    देहरादून, 21 जून (हि. स.)। देवभूमि उत्तराखंड में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गंगा तटों के साथ केदारनाथ धाम से लेकर मैदान तक योगमय हो गए। आईटीबीपी के जवानों ने 14,500 फीट की ऊंचाई वाले पर्वतीय स्थानों पर योगाभ्यास कर विश्व को निरोग रहने का संदेश दिया।

    योगनगरी के गंगा तट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर केन्द्रीय मंत्री गिरिराज राज सिंह, केदारनाथ, नैनीताल, मसूरी आदि में हजारों साधकों ने सुबह योग किया।

    उत्तराखंड में प्रमुख कार्यक्रम ऋषिकेश में गंगा किनारे परमार्थ निकेतन में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वामी चिदानन्द मुनि ने हजारों साधकों के साथ योग कर स्वस्थ रहने का संदेश दिया। हरिद्वार में मालवीय घाट पर दीप प्रज्ज्वलित कर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ,सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक और जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे मौजूद रहे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कार्यक्रम को संबोधित किया।

    नैनीताल के मल्लीताल फ्लैट्स मैदान में केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल, केदारनाथ में केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्यमंत्री डा. संजीव कुमार बालियान योग कार्यक्रम में शामिल हुए। केदारनाथ मंदिर परिसर में भी साधकों ने योगाभ्यास किया गया। उल्लेखनीय है कि 2019 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण कार्यों के तहत बनाई गई गुफा में 24 घंटे योग साधना की थी।

    टिहरी की कोटी कॉलोनी में झील बोट प्वाइंट पर विधायक किशोर उपाध्याय और जिलाधकारी इवा श्रीवास्तव ने योगाभ्यास किया। मसूरी में लाइब्रेरी चौक बैंड स्टैंड पर करणी सेना ने योग कार्यक्रम आयोजित किया।इसमें स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने भाग लिया। हिमालयन एडवेंचर इंस्टीट्यूट कैम्पटी में भी योगाभ्यास किया गया।

    आईटीबीपी के 35 वीं बटालियन के हिमवीरों ने 14,500 फीट की ऊंचाई पर योगाभ्यास किया गया। केदारनाथ, जोशीमठ और वाटर स्पोर्ट्स एडवेंचर इंस्टीट्यूट टिहरी लेक में योगाभ्यास किया गया। द्रोणनगरी देहरादून में योग की धूम दिखी। घंटाघर के गांधी पार्क, हाथीबड़कला स्थित सर्वे ग्राउंड,एफआईआर के अलावा, संघ की शाखाओं में भी योगाभ्यास किया गया। विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी विधानसभा भवन में योग कार्यक्रम में शामिल हुईं। आचार्य विपिन जोशी ने लोगों को योगाभ्यास कराया। विधानसभा में हर माह की 21 तारीख को योग कार्यक्रम होता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरक्षामंत्री राजनाथ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने योग कर दिया मंत्र
    Next Article योग में विश्व शांति लाने की क्षमता, बने जीवन जीने का माध्यम: प्रधानमंत्री मोदी
    azad sipahi

      Related Posts

      लैंड स्कैम : बड़गाईं अंचल के हल्का कर्मी भानू प्रताप को बेल देने से इडी कोर्ट का इनकार

      June 12, 2025

      फ्लाईओवर पर दो युवकों की अमर्यादित रील वायरल, मंत्री ने लिया संज्ञान

      June 12, 2025

      टाइल्स फैक्टरी के गेट पर फायरिंग, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की
      • अहमदाबाद में विमान दुर्घटना पर जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने दुख व्यक्त किया
      • हमदाबाद से लंदन जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त, इमारत पर गिरने से भारी तबाही
      • मोदी सरकार ने प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को लोकतांत्रिक बनाया: अमित शाह
      • बांग्लादेश में रबींद्र नाथ टैगोर के पैतृक घर पर तोड़फोड़, भाजपा ने की घटना की निंदा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version