Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने छोड़ा सरकारी आवास, बांद्रा स्थित मातोश्री बंगले पर पहुंचे
    Breaking News

    मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने छोड़ा सरकारी आवास, बांद्रा स्थित मातोश्री बंगले पर पहुंचे

    azad sipahiBy azad sipahiJune 23, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – 11 किलोमीटर का फासला तय करने में लगे 57 मिनट, जगह-जगह हुआ स्वागत

    मुंबई। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार रात 9 बजकर 47 मिनट पर सरकारी आवास वर्षा बंगला खाली कर दिया है और बांद्रा स्थित अपने निजी आवास मातोश्री बंगले पर पहुंचे हैं। वर्षा बंगले से मातोश्री बंगले के बीच की 11 किलोमीटर की दूरी तय करने में मुख्यमंत्री को 57 मिनट का समय लगा। इस बीच मुख्यमंत्री का जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाते हुए स्वागत किया और मुख्यमंत्री के समर्थन में नारे भी लगाए। मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी रश्मि ठाकरे, बेटे आदित्य ठाकरे तथा तेजस ठाकरे साथ थे।

    मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से महाराष्ट्र की जनता को संबोधित किया था। उस समय उन्होंने कहा था कि जो लोग सूरत तथा गुवाहाटी जाकर उनपर आरोप लगा रहे हैं, वे आएं और उनसे चर्चा करें तथा उनका इस्तीफा लेकर राजभवन जाएं। उसी समय उन्होंने कहा था कि वे आज ही मातोश्री बंगला छोड़ देंगे।

    देर रात को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपने परिवार सहित 9 बजकर 47 मिनट पर सरकारी आवास वर्षा बंगला छोड़ दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री का जगह-जगह स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने गाड़ी से उतर कर नागरिकों के स्वागत का हाथ हिलाकर जवाब भी दिया। मातोश्री बंगले पर रात 10 बजकर 44 मिनट पर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ठाकरे बाहर ही गाड़ी से उतर गए। इसका कारण मातोश्री बंगले पर उनका स्वागत करने के लिए भारी भीड़ जमा थी। इन सभी का अभिवादन करने के बाद मुख्यमंत्री ने पैदल चलते हुए बंगले में प्रवेश किया। इस समय मुख्यमंत्री ठाकरे ने कहा कि आज अचानक उन्हें अपने स्कूली दिनों की याद आ गई। स्कूली दिनों में वे इसी तरह बंगले से पैदल निकला करते थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमहाराष्ट्र में सियासी तूफान: यह तो होना ही था
    Next Article लारीकलां की मुखिया सरस्वती देवी व भुचुंगडीह मुखिया सुनीता देवी ने ली शपथ
    azad sipahi

      Related Posts

      शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह अरेस्ट

      May 20, 2025

      आदिवासी विरोधी सरकार की टीएससी बैठक में जाने का कोई औचित्य नहीं : बाबूलाल मरांडी

      May 20, 2025

      जेपीएससी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 22 से

      May 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह अरेस्ट
      • आदिवासी विरोधी सरकार की टीएससी बैठक में जाने का कोई औचित्य नहीं : बाबूलाल मरांडी
      • जेपीएससी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 22 से
      • नये खेल प्रशिक्षकों की बहाली प्रक्रिया जल्द, प्राथमिक सूची तैयार
      • यूपीए सरकार ने 2014 में सरना धर्म कोड को किया था खारिज : प्रतुल शाह देव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version