Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»अब सहकारी बैंकों के साथ नहीं होगा सौतेला व्यवहार: शाह
    Breaking News

    अब सहकारी बैंकों के साथ नहीं होगा सौतेला व्यवहार: शाह

    azad sipahiBy azad sipahiJune 23, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -सर्वस्पर्शी और सर्वसमावेशी विकास के मार्ग को प्रशस्त करेंगे अर्बन कोऑपरेटिव बैंक

    नई दिल्ली। केन्द्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि अर्बन कोऑपरेटिव बैंक सर्वस्पर्शी और सर्वसमावेशी विकास के मार्ग को प्रशस्त करेंगे। केन्द्र सरकार की मंशा है कि राष्ट्र के विकास और अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में अर्बन कोऑपरेटिव बैंक अहम भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि अब सहकारी बैंकों के साथ कोई सौतेला व्यवहार नहीं होगा। लेकिन जनता, आरबीआई और सरकार का भरोसा जीतने के लिए इन बैंकों को हर तरह से खुद को सशक्त करना होगा।

    शाह ने गुरुवार को यहां विज्ञान भवन में अनुसूचित और बहु -राज्यीय शहरी सहकारिता बैंकों तथा साख समितियों के राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि अर्बन कोऑपरेटिव बैंकों को और अधिक सशक्त करने की जरूरत है। इसके लिए सरकार तो सहयोग करेगी ही बैंकों को भी बदलाव लाने के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में पेशेवर युवाओं को और अधिक मौका दिए जाने के साथ-साथ तकनीक को अपनाते हुए पूरे सिस्टम को पूर्णरूप से पारदर्शी बनाने की जरूरत है। जिससे जनता, आरबीआई और सरकार का भरोसा सहकारिता पर और मजबूत हो सके।

    उन्होंने कहा कि अर्बन कोऑपरेटिव बैंकों को समाज के उस वर्ग के विकास की जिम्मेदारी लेनी होगी जो आर्थिक रूप से सशक्त नहीं हैं। यह काम इन बैंकों को करके दिखाना है। उन्होंने कहा कि यह समय अर्बन कोऑपरेटिव बैंकों के चिंतन का है। इन बैंकों को अपने मजबूत भविष्य के लिए नई तकनीक और पारदर्शी व्यवस्था को अपनाना चाहिए। यही समय की मांग है।

    शाह ने कहा कि देश में अर्बन कोआपरेटिव बैंक की 11,500 शाखाएं, पांच लाख करोड़ का डिपोजिट और तीन लाख करोड़ का एडवांस बड़ा लगता होगा लेकिन यह भी सोचने की जरूरत है कि डिपॉजिट के मामले में अर्बन कोऑपरेटिव बैंकों की हिस्सेदारी क्या है? शाह ने कहा कि अर्बन कोऑपरेटिव बैंकों की हिस्सेदारी सिर्फ 3.25 फीसदी है और एडवांस के मामले में 2.70 फीसदी है।

    शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हमारे सामने एक लक्ष्य रखा है। उनका कहना है कि देश की आजादी की जब शताब्दी मनाई जाएगी तब देश सभी क्षेत्रों में दुनिया में सर्वोच्च स्थान पर हो। ऐसे भारत का निर्माण इन 25 सालों में करना है। उन्होंने कहा कि यह संभव है और होगा। इस संकल्प में सहकारिता की बड़ी भूमिका रहेगी। इस लिए हमें हर तरह से तैयार रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अब सहकारी बैंकों के साथ कोई सौतेला व्यवहार नहीं होगा। लेकिन जनता, आरबीआई और सरकार का भरोसा जीतने के लिए इन बैंकों को हर तरह से खुद को सशक्त करना होगा। उल्लेखनीय है कि सम्मेलन में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री बीएल वर्मा, सहकारिता मंत्रालय के सचिव ज्ञानेश कुमार (आईएएस), केंद्रीय रजिस्ट्रार, एनसीयूआई के अध्यक्ष दिलीप भाई संघानी और अर्बन कोआपरेटिव बैंक के कई बड़े नेता शामिल रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article‘अग्निपथ’ योजना बनाने के लिए कुल 254 बैठकों में 750 घंटे तक किया गया मंथन
    Next Article अफगानिस्तानः विनाशकारी भूकंप के बाद दो करोड़ लोग भूखे सोने को मजबूर, सैकड़ों बच्चे अनाथ
    azad sipahi

      Related Posts

      डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी

      June 10, 2025

      लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ सोना, चांदी की बढ़ी चमक

      June 10, 2025

      शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव के बीच शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version