Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»झारखंड: विधानसभा की मांडर सीट पर कांग्रेस की शिल्पी नेहा तिर्की विजयी
    Breaking News

    झारखंड: विधानसभा की मांडर सीट पर कांग्रेस की शिल्पी नेहा तिर्की विजयी

    azad sipahiBy azad sipahiJune 26, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -उपचुनाव में भाजपा की उम्मीदवार गंगोत्री कुजूर को 23517 मतों से हराया

    रांची। झारखंड विधानसभा की मांडर सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस समर्थित गठबंधन की उम्मीदवार शिल्पी नेहा तिर्की विजयी हुईं। उन्होंने भाजपा की उम्मीदवार गंगोत्री कुजूर को 23517 मतों से हराया है। मतगणना में कांग्रेस की शिल्पी नेहा तिर्की को 95062 वोट मिले जबकि भाजपा की गंगोत्री कुजूर को 71545 मत हासिल हुए।

    इस चुनाव में किस्मत आजमा रहे सुभाष मुंडा को 13923, दिनेश उरांव को 1517, रेखा कुमारी को 1096, शिवचरण लोहरा को 624, अग्नि तिर्की को 1146, अशोक उरांव को 603, आनंद पॉल तिर्की को 508, जॉन तिर्की को 593, देव कुमार धान को 22395, नीरज उरांव को 1185, मार्शल बारला को 1310, सुशील उरांव को 2630 वोट मिले। नोटा को 2633 वोट मिला।

    उल्लेखनीय है कि मांडर उपचुनाव के लिए सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। मतगणना 21 राउंड तक चली। हर एक राउंड में शिल्पी नेहा तिर्की बढ़त बनाई हुई थी। मांडर उप चुनाव में कुल 14 उम्मीदवार मैदान में थे।

    पिता के सपने को करूंगी पूरा : शिल्पा

    उपचुनाव में जीत के बाद शिल्पी नेहा तिर्की ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह पिता के अधूरे सपने को पूरा करेंगी। एक साजिश के तहत उन्हें फंसाया गया जिस वजह से उनकी विधायकी चली गई लेकिन मांडर की जनता ने उन पर विश्वास जताया है। वह जनता के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगी।

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि मांडर की जनता ने भाजपा की सांठगांठ का जवाब शिल्पी नेहा तिर्की को आशीर्वाद देकर दे दिया है। केवल बयानवीर होकर बयान देने से नहीं होता है। धरातल पर काम भी करना होता है।

    उन्होंने कहा कि भाजपा की मांडर विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव में यह छठी हार है। उनकी पार्टी को बाबूलाल मरांडी के बारे में विचार करना चाहिए। ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस को पूरा विश्वास था कि शिल्पी नेहा करीब 20 हजार वोटों से विजयी होंगी, जो मांडर की जनता ने कर दिखाया है। उन्होंने इस जीत पर मांडर की जनता को बधाई दी है।

    राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने मांडर उपचुनाव में जीत हासिल करने के लिए शिल्पी नेहा तिर्की को हार्दिक बधाई और नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि स्वाभिमान और सम्मान की रक्षा के लिए मांडर की जनता को हृदय से धन्यवाद। मांडर की जनता ने अभिमानी केंद्र सरकार के गुरुर को तोड़ा है और साबित किया कि झारखंड की जनता महा गठबंधन सरकार के कार्यों से संतुष्ट है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसीआईएसएफ जवानों ने निकाली नशा मुक्ति जागरूकता रैली
    Next Article प्रधानमंत्री मोदी की म्यूनिख में अर्जेंटीना के राष्ट्रपति से मुलाकात
    azad sipahi

      Related Posts

      लैंड स्कैम : बड़गाईं अंचल के हल्का कर्मी भानू प्रताप को बेल देने से इडी कोर्ट का इनकार

      June 12, 2025

      फ्लाईओवर पर दो युवकों की अमर्यादित रील वायरल, मंत्री ने लिया संज्ञान

      June 12, 2025

      टाइल्स फैक्टरी के गेट पर फायरिंग, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मोदी सरकार ने प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को लोकतांत्रिक बनाया: अमित शाह
      • बांग्लादेश में रबींद्र नाथ टैगोर के पैतृक घर पर तोड़फोड़, भाजपा ने की घटना की निंदा
      • ईडी का 2,700 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली, राजस्थान, गुजरात में छापा
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 7,154 हुई, बीते 24 घंटे में तीन मौत
      • दिल्ली भाजपा के नेताओं के साथ पीएम मोदी की साढ़े 3 घंटे चली बैठक, 100 दिनों के रिपोर्ट कार्ड, विकास के एजेंडे पर हुई चर्चा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version