Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»उदयपुर हत्याकांड का मकसद आतंक फैलाना, अन्य देशों में भी संपर्क उजागर : मुख्यमंत्री
    Breaking News

    उदयपुर हत्याकांड का मकसद आतंक फैलाना, अन्य देशों में भी संपर्क उजागर : मुख्यमंत्री

    azad sipahiBy azad sipahiJune 29, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उदयपुर में हुआ हत्याकांड आंतक फैलाने के मकसद से किया गया था। हत्या में शामिल आरोपितों के अन्य देशों में भी संपर्क उजागर हुए हैं। गहलोत ने सभी पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए उदयपुर की घटना में शामिल आरोपितों की त्वरित गिरफ्तारी करने वाले पांचों पुलिसकर्मियों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन देने का फैसला किया है।

    मुख्यमंत्री गहलोत ने उदयपुर की घटना पर बुधवार को उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया कि समीक्षा बैठक में पुलिस अधिकारियों ने उन्हें बताया कि प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि घटना प्रथम दृष्टया आतंक फैलाने के उद्देश्य से की गई है। दोनों आरोपितों के दूसरे देशों में भी संपर्क होने की जानकारी सामने आई है। उन्होंने लिखा कि वर्तमान हालात को देखते हुए पुन: अपील करता हूं कि सभी पक्ष शांति बनाए रखें। इस घटना में मुकदमा यूएपीए के तहत दर्ज किया गया है, इसलिए अब आगे की जांच एनआईए द्वारा की जाएगी, जिसमें राजस्थान एटीएस पूर्ण सहयोग करेगी। पुलिस एवं प्रशासन पूरे राज्य में कानून व्यवस्था सुनिश्चित करें एवं उपद्रव करने के प्रयासों पर सख्ती से कार्रवाई करें।

    मुख्यमंत्री ने बताया कि पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रारम्भिक जांच में सामने आया कि घटना प्रथम दृष्टया आतंक फैलाने के उद्देश्य से की गई है। दोनों आरोपितों के दूसरे देशों में भी संपर्क होने की जानकारी सामने आई है। उदयपुर की घटना में शामिल आरोपितों की त्वरित गिरफ्तारी करने वाले पांच पुलिसकर्मियों तेजपाल, नरेन्द्र, शौकत, विकास एवं गौतम को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन देने का फैसला किया है।

    गौरतलब है कि उदयपुर में सुप्रीम टेलर के मालिक कन्हैयालाल तेली की नृशंस हत्या के बाद पूरे शहर में जगह-जगह पुलिस तैनात कर दी गई है। सात थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। एनआईए की टीम और एसआईटी उदयपुर में मौजूद है।

    उधर, ‘कन्हैयालाल अमर रहें’ नारों के बीच पार्थिव शरीर का बुधवार को कर्फ्यू के साये में अंतिम संस्कार कर दिया गया। फिलहाल एहतियात के तौर पर पूरे राजस्थान में 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा निलंबित है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड : बोकारो में दिनदहाड़े इंडियन बैंक में 39 लाख की लूट
    Next Article उदयपुर में तालिबानी मर्डर का पाकिस्तान कनेक्शन
    azad sipahi

      Related Posts

      लैंड स्कैम : बड़गाईं अंचल के हल्का कर्मी भानू प्रताप को बेल देने से इडी कोर्ट का इनकार

      June 12, 2025

      फ्लाईओवर पर दो युवकों की अमर्यादित रील वायरल, मंत्री ने लिया संज्ञान

      June 12, 2025

      टाइल्स फैक्टरी के गेट पर फायरिंग, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मोदी सरकार ने प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को लोकतांत्रिक बनाया: अमित शाह
      • बांग्लादेश में रबींद्र नाथ टैगोर के पैतृक घर पर तोड़फोड़, भाजपा ने की घटना की निंदा
      • ईडी का 2,700 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली, राजस्थान, गुजरात में छापा
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 7,154 हुई, बीते 24 घंटे में तीन मौत
      • दिल्ली भाजपा के नेताओं के साथ पीएम मोदी की साढ़े 3 घंटे चली बैठक, 100 दिनों के रिपोर्ट कार्ड, विकास के एजेंडे पर हुई चर्चा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version